किन 3 मूलांकों के लड़के बनते हैं 'बेस्ट हस्बैंड'? जीवनभर नहीं छोड़ते पार्टनर का हाथ!
जब बात शादी की आती है तब हर कोई सपोर्टिव पार्टनर चाहता है। आइए आपको बताते हैं कौन से मूलांकों ...और पढ़ें

अंक ज्योतिष: ये मूलांक वाले लड़के बनते हैं सबसे अच्छे पति (Picture Credit: AI Generated)
HighLights
मूलांक 4 के लड़के होते हैं केयरिंग और वफादार जीवनसाथी।
मूलांक 6 वाले पति देते हैं पत्नी को सुख-सुविधाएं और समय।
मूलांक 7 के पुरुष भावुक होते हैं, कभी नहीं देते धोखा।
धर्म डेस्क, नई दिल्ली। हर लड़की के दिल की बस एक ही ख्वाहिश होती है कि उसे एक ऐसा जीवनसाथी मिले जो उसके लिए सबकुछ करे। उसकी छोटी-बड़ी सभी बातों का ध्यान रखे और उसे कभी परेशानी में न देख पाए। एक शादीशुदा जिंदगी के लिए प्यार तो जरूरी होता ही है और विश्वास से ही रिश्तों की नींव राखी जाती है।
इसी वजह से शादी के पहले लोग पार्टनर के गुणों के बारे में जान लेना चाहते हैं। अंक ज्योतिष की मानें तो कुछ ऐसे मूलांक के लोग होते हैं जो पार्टनर का किसी भी परिस्थिति में साथ नहीं छोड़ते हैं और उनके लिए कुछ भी कर गुजरने को तैयार रहते हैं।
खासतौर पर जब बेस्ट हस्बैंड की बात होती है, तो कुछ ऐसी जन्म तिथियों में जन्में लड़के होते हैं जो अपनी पत्नी को बेपनाह प्यार तो करते ही हैं और हमेशा उसका स्पोर्ट भी करते हैं। आप उनके ऊपर आंख मूंदकर भरोसा कर सकते हैं। आइए आपको बताते हैं कौन-से मूलांक के लड़के बनते हैं बेस्ट लाइफ पार्टनर।
मूलांक-4
मूलांक 4 के लड़के हमेशा अच्छे जीवनसाथी बनते हैं। जिनका जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 4 होता है। इस मूलांक के लोगों पर राहु का प्रभाव होता है।
ये लड़के अपने पार्टनर के लिए कुछ भी करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। किसी भी हालत में वो साथ नहीं छोड़ते हैं। इनका केयरिंग नेचर इन्हें बेस्ट हस्बैंड बनाता है। ये लोग जिसे प्यार करते हैं उसी से शादी भी करते हैं। यही नहीं ये अपने प्यार को पाने के लिए किसी भी तरह से पीछे नहीं हटते हैं और ताउम्र पार्टनर का साथ निभाते हैं।
मूलांक- 6
जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 6, 15, या 24 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 6 माना जाता है। इनका स्वामी ग्रह शुक्र है और इस मूलांक के लड़के हमेशा सुख सुविधाओं वाला जीवन जीना पसंद करते हैं। यही नहीं ये लोग हमेशा अपनी पत्नी को भी सारी सुविधाएं देते हैं।
इन्हें आप बेस्ट हस्बैंड का टैग दे सकते हैं, क्योंकि किसी भी हाल में पत्नी का साथ नहीं छोड़ते हैं। यही नहीं ये लड़के अपने पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताना पसंद करते हैं, जिससे उनका शादी का रिश्ता और भी ज्यादा मजबूत होता है।
मुलांक-7
मूलांक 7 के लड़के हमेशा दिल से सोचते हैं और बहुत ज्यादा भावुक होते हैं। जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 7, 16 या 25 तारीख को हुआ है उनका मूलांक 7 माना जाता है और इनके स्वामी केतु हैं।
केतु के प्रभाव से ये लोग प्यार के मामले में हमेशा दिल से सोचते हैं। एक पति के रूप में ये लोग हमेशा अपनी पत्नी की सभी सुख-सुविधाओं का ध्यान रखते हैं और उनकी हर ख्वाहिस पूरी करने की कोशिश करते हैं। ये लोग किसी भी हाल में पार्टनर को धोखा नहीं देते हैं और कभी लड़ाई होने पर भी उसे बहुत शांति से सुलझाते हैं।
अगर आप भी शादी के लिए पार्टनर ढूढ़ रही हैं, तो ये जान लें कि यहां बताई तारीखों में जन्में लड़के आपके लिए बेस्ट पार्टनर हो सकते हैं और ये कभी आपका साथ नहीं छोड़ेंगे।
यह भी पढ़ें- Numerology: एक-दूसरे को देखना भी पसंद नहीं करते ये 2 मूलांक वाले, स्वभाव में होता है जमीन-आसमान का फर्क
यह भी पढ़ें- मूलांक 5 वाले जरूर जान लें! कौन-सा नंबर है सबसे परफेक्ट और किससे शादी पड़ सकती है भारी
अस्वीकरण: इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं। दैनिक जागरण यहां इस लेख फीचर में लिखी गई बातों का समर्थन नहीं करता है। इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं। पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें। दैनिक जागरण अंधविश्वास के खिलाफ है।
