विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

04 अगस्त 2026 राशिफल: चंद्र-शनि की दुर्लभ युति से बदलेगा आज का पूरा दिन, भावनाओं और फैसलों में बनाए रखें संयम

Updated: Tue, 04 Aug 2026 05:00 AM (IST)

आज का दिन आत्मनिरीक्षण, धैर्य और अनुशासन का संदेश लेकर आया है। आज भावनाओं में हल्का बोझ महसूस हो सकता है, विशेष रूप से मीन राशि वालों पर प्रभाव सबसे अ ...और पढ़ें

4 अगस्त 2026 राशिफल चंद्र शनि की दुर्लभ युति भावनाओं और फैसलों में रखें संयम

4 अगस्त 2026 राशिफल चंद्र शनि की दुर्लभ युति भावनाओं और फैसलों में रखें संयम

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। 4 अगस्त 2026 का दिन चंद्रमा और शनि की एक दुर्लभ युति के साथ शुरू हो रहा है। दोनों ग्रह मीन राशि के रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज कोई भी बड़ा शुभ कार्य आरंभ करने से बचने की सलाह दी जाती है।

वहीं पुराने और अधूरे कामों को निपटाने के लिए दिन उपयुक्त है। सूर्यदेव ने आज पुष्य नक्षत्र को पार करके आश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, जिससे सभी राशियों की सोच में पैनापन और गहराई बढ़ेगी। आज आपके लिए वाद-विवाद और उतावलेपन से दूरी बनाना जरूरी है। गुरुदेव सूर्य के अत्यंत निकट अस्त अवस्था में हैं, इसलिए किसी भी काम के शुभ परिणाम देर से प्राप्त होंगे।

मिथुन राशि वालों को मंगल की शत्रु स्थिति के कारण बहस और उतावलेपन से बचना होगा। गुरु की अस्त अवस्था सभी राशियों के करियर और धन संबंधी शुभ फलों को कुछ समय के लिए टाल रही है, इसलिए धैर्य बनाए रखने में ही समझदारी होगी। आइए जानें सभी राशियों के लिए कैसा होगा आज का पूरा दिन, किसे मिलेंगे शुभ फल और किसे रहना होगा सतर्क?

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: परिवार भाव में सूर्य-गुरु का मेल आज घर में मार्गदर्शन और सहयोग का माहौल बनाएगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा, भले ही परिणाम धीरे सामने आएं।

नेगेटिव: लग्नेश मंगल शत्रु राशि में तीसरे भाव में होने से आज बहस या उतावलेपन में लिया गया निर्णय आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। संतान भाव में गंडमूल की वजह से मन कुछ भारी भी रह सकता है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध:  साथी के साथ आज गंभीर बातचीत हो सकती है, आज के दिन गुस्से में कुछ भी न बोलें। परिवार में किसी पुराने विषय पर संयम से बात करें।

आर्थिक स्थिति: बड़ा निवेश या उधार लेन-देन आज टाल दें। छोटी बचत की योजना बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।

स्वास्थ्य: आज आपकी ऊर्जा में उतार-चढ़ाव संभव है, हल्का भोजन लें और पर्याप्त विश्राम करें जिससे सेहत अच्छी बनी रहे।

करियर और कारोबार: पुरानी फाइलें और अधूरे काम निपटाने पर ध्यान दें, नई शुरुआत के लिए अभी थोड़ा रुकने की जरूरत है।

उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को लाल फूल मिश्रित जल अर्पित करें।

शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 9

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव:  सूर्य-गुरु की युति से आज बातचीत में स्पष्टता बनी रहेगी, हालांकि आज आपको बातों का असर धीरे-धीरे ही दिखाई देगा।

नेगेटिव: मंगल धन भाव में शत्रु राशि में होने से आज खर्च या निवेश से जुड़ा जल्दबाजी भरा फैसला आपके लिए महंगा पड़ सकता है। पारिवारिक मामलों में गंभीरता बनी रहेगी।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: घर के किसी पुराने विषय पर आज खुलकर बात करें, लेकिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा। जीवनसाथी का साथ आज आपको सुकून देगा।

आर्थिक स्थिति: बड़ी खरीदारी या उधार देने से आज परहेज करें, बजट पर नजर बनाए रखें। फिजूलखर्ची आपके लिए भरी हो सकती है।

स्वास्थ्य: गले और कंधों में हल्की जकड़न महसूस हो सकती है, सेहतमंद बने रहने के लिए स्ट्रेचिंग करें।

करियर और कारोबार: सहकर्मियों से बातचीत आज आपके लिए फायदेमंद हो सकती है, लेकिन कोई बड़ा फैसला जल्दबाजी में लेने से बचें। करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।

उपाय: शाम को घर में घी का दीपक जलाकर माता लक्ष्मी की आराधना करें। माता के अशीर्वाद से आपके कार्यों में गति आएगी।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज के दिन बुध अपनी ही राशि में मजबूत स्थिति में हैं, जिससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता बेहतर हो सकती है। आप सही फैसले लेने में सक्षम होंगे और अपनी बात दूसरों के सामने प्रभावी तरीके से रख पाएंगे। धन से जुड़े मामलों में गुरु का सहयोग शुभ संकेत दे रहा है।

खबरें और भी

नेगेटिव: आज मंगल शत्रु राशि में मौजूद हैं जिसके कारण गुस्सा आपके ऊपर हावी हो सकता है, इससे बचना आपके लिए जरूरी है। संचार भाव में गंडमूल नक्षत्र की मौजूदगी विचारों में भारीपन का कारण बन सकती है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में आज किसी भी तरह की तीखी बातचीत से बचें, शब्दों को नरम रखें, जिससे किसी तरह का कलह-कलेश न हो । समझदारी से बात करने से आपका रिश्ता मजबूत हो सकता है।

आर्थिक स्थिति: गुरु की अस्त अवस्था के कारण किसी भी काम में तुरंत लाभ की उम्मीद न रखें, आज के दिन धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा जिससे आपको लाभ होगा।

स्वास्थ्य: सेहत की बात करें तो आपको सिर या गले से जुड़ी तकलीफ हो सकती है, किसी भी जगह पर जल्दबाजी में कोई बात न बोलें।

करियर और कारोबार: आज बुध की मजबूती के चलते जटिल बातचीत में भी आज आपको सफलता मिल सकती है, मंगल की उपस्थिति की वजह से किसी भी तरह के टकराव से बचें।

उपाय: गणेश को हरी दूर्वा अर्पित करें और "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें। इस उपाय से आपको रुके कामों में भी सफलता मिल सकती है।

शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: सूर्य और गुरु की युति के कारण आज आपके व्यक्तित्व में लीडरशिप क्वालिटी उभरकर सामने आएगी, जिसका आपको लाभ मिलेगा। इससे आपको गरिमा भी बढ़ेगी।

नेगेटिव: धन-परिवार भाव में चंद्र-शनि की युति और गंडमूल नक्षत्र की मौजूदगी के कारण वित्तीय मामलों में गंभीरता बनी रहेगी। गुरु अस्त होने से आपको काम का फल तुरंत नहीं मिलेगा।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: परिवार के साथ आज गहरी बातचीत रिश्तों में मिठास लाएगी। बच्चों के साथ समय बिताना शुभ रहेगा।

आर्थिक स्थिति: धन संबंधी निर्णयों में आज सतर्क रहना जरूरी होगा और आर्थिक मामले में व्यावहारिक रवैया अपनाना आपके लिए बेहतर है। देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।

स्वास्थ्य:  आज आपकी सेहत अच्छी रहेगी और आप ऊर्जावान मह्सूस करेंगे, लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी होगा। खान-पान में परहेज बनाए रखें और अच्छी डाइट लें।

करियर और कारोबार: आज के दिन वर्कप्लेस में आपको लीड करने के अवसर मिलेंगे, हालांकि आपके काम का असर धीरे-धीरे दिखेगा। वहीं आपके सेनियर्स आपकी विश्वसनीयता की खुलकर तारीफ करेंगे।

उपाय: दूध मिश्रित जल शिवलिंग पर अर्पित करें और "ॐ सोम सोमाय नमः" का जाप करें।

शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: बुध आज के दिन अपनी ही राशि में मजबूत स्थिति में हैं, जिससे कमाई के नए अवसर मिल सकते हैं। आपकी समझदारी और सही फैसले लेने की क्षमता से आर्थिक लाभ होने के योग हैं।

नेगेटिव: एकांत भाव में चंद्र-शनि की युति और गंडमूल नक्षत्र की मौजूदगी से आज मन आत्मनिरीक्षण की ओर झुकेगा। आज हल्की उदासी जैसी स्थिति बनी रहेगी। लग्नेश सूर्य एकांत भाव में अस्त गुरु के साथ मौजूद हैं, इसलिए किसी भी बाहरी दिखावे से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: भावनाएं आज अधिक भीतरी रहेंगी, साथी से खुलकर बात करने में संकोच न करें। बातचीत से रिश्तों में मिठास बनी रहेगी।

आर्थिक स्थिति:  आज के दिन आपकी आय में सुधार हो सकता है, लेकिन मंगल की कमजोर स्थिति की वजह से किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज के दिन शांत और ध्यानपूर्ण दिनचर्या आपके लिए लाभदायक रहेगी।

करियर और कारोबार: वर्कप्लेस में आज के दिन कोई ऐसा काम आपको फल दे सकता है जो आपने सबके सामने न किया हो। टीमवर्क पर ध्यान देने और मिलकर काम करने से जल्दी सफलता मिलेगी।

उपाय:  आज के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करना और जरूरतमंद को दाल का दान करना आपके लिए विशेष रूप से फलदायी हो सकता है।

शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)  

पॉजिटिव:  आज बुध अपनी ही राशि में मजबूत स्थिति में हैं, जिससे आपकी सोचने-समझने की क्षमता बेहतर होगी और आप किसी भी काम में सही फैसले लेने में सक्षम होंगे।

नेगेटिव: लाभ भाव में चंद्र-शनि की सटीक युति और गंडमूल से सामाजिक दायरे में गंभीरता रहेगी। शुक्र लग्न पर नीच राशि में होने से आत्म-छवि को लेकर असंतोष से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज आप खुद के लिए ज्यादा कठोर न बनें और अपनी कमियों को लेकर परेशान न हों। रिश्तों में प्यार और समझ बनाए रखना जरूरी होगा। छोटी-छोटी बातों पर खुद को दोष देने से बचें।

आर्थिक स्थिति: आज के दिन आर्थिक मामले में सावधानी बनाए रखना जरूरी होगा। पैसों के मामले में कोई भी जल्दबाजी आपके लिए भारी हो सकती है।

स्वास्थ्य:  सेहतमंद बने रहने के लिए आज के दिन आंखों और नींद का ध्यान रखें। अच्छी नींद से आपकी सेहत अच्छी बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या का पूरा ध्यान दें और हर काम का सही रूटीन बनाएं।

करियर और कारोबार: कामों में स्पष्टता रहेगी, पर मंगल की उपस्थिति से आज के दिन किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।

उपाय: गाय को हरी घास खिलाएं और "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें।

शुभ रंग:  हरा | शुभ अंक: 5

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर भाव में सूर्य-गुरु की युति से आपको सही मार्गदर्शन मिलेगा जिससे आप वर्कप्लेस में अपनी अलग पहचान बना सकते हैं।

नेगेटिव: करियर भाव में ही चंद्र और शनि के मेल से वर्कप्लेस में थोड़ी समस्याएं भी आ सकती हैं, जिसका आपके ऊपर बुरा असर हो सकता है।  

प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज रिश्तों में अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव महसूस होगा। दिखावे से दूर रहकर अपने प्रियजनों के साथ शांति और सुकून के पल बिताएं।

आर्थिक स्थिति: पैसों के मामले में आज के दिन सतर्क रहने की जरूरत है, कोई भी बड़ा फैसला सोच-समझकर ही लें। हालांकि, बुध की अच्छी स्थिति की वजह से आपको आर्थिक मामलों में कुछ राहत और सकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।

स्वास्थ्य: आज के दिन आपकी सेहत सामान्य रहेगी, खान-पान में सतर्क रहना जरूरी होगा जिससे कोई बुरा असर न हो।

करियर और कारोबार: करियर की बात करें तो आज का दिन कुछ अच्छे फल मिलने का संकेत मिल रहा है। हालांकि, आपको थोड़ा इंतजार करना होगा और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।  

उपाय: माथे पर सफेद चंदन का तिलक लगाएं। इस उपाय से आपको जल्द ही अच्छे परिणाम मिलेगें। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 6

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: भाग्य भाव में सूर्य और गुरु की युति से आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके कामों में सकारात्मक बदलाव आने और सही मार्गदर्शन मिलने के संकेत हैं।

नेगेटिव: करियर भाव में चंद्र-शनि की सटीक युति और गंडमूल से कार्यस्थल पर गंभीरता रहेगी। लग्नेश मंगल साझेदारी भाव में शत्रु राशि में होने से रिश्तों में तीखापन संभव है।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज रिश्तों में किसी भी तरह की बहस से बचें और पार्टनर से भी धैर्य बनाए रखने को कहें।

आर्थिक स्थिति: आज आपके भाग्य भाव में गुरु शुभ तो हैं पर फल देरी से मिलेगा।

स्वास्थ्य: आज आपका स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, ज्यादा काम के कारण किसी भी तरह के तनाव से बचें, छोटा-छोटा ब्रेक लें, जिससे सेहत पर बुरा असर न हो।

करियर और कारोबार: आज के दिन आपको मेहनत का फल जल्दी नहीं मिलेगा, लेकिन आगे चलकर आपको इसके लाभ जरूर मिलेंगे।  

उपाय: भगवान हनुमान की पूजा करें और "ॐ अंगारकाय नमः" का जाप करें।

शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: गुरु अपनी उच्च राशि में मजबूत स्थिति में हैं, जिससे आज आपको आतंरिक शक्ति, समझ और सही निर्णय लेने में मदद मिलेगी। यह समय आपके लिए आत्मविश्वास बढ़ाने और योजनाओं पर काम करने के लिए अच्छा हो सकता है।

नेगेटिव: भाग्य भाव में चंद्र-शनि की सटीक युति और गंडमूल से मन में गंभीरता रहेगी। मंगल सेहत भाव में शत्रु राशि में होने से जल्दबाजी या चोट से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी के साथ आज आपके रिश्ते अच्छे बने रह सकते हैं और आपको एक-दूसरे का पूरा साथ मिल सकता है।

आर्थिक स्थिति: गुरु के अस्त होने की वजह से आज आपको अपने कर्मों का फल देर से मिलेगा, धैर्य बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। इससे आगे चलकर आपकी आर्थिक स्थिति भी अच्छी होगी।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में किसी भी तरह की जल्दबाजी से बचें, खान-पान में सावधानी बरतें और किसी छोटी तकलीफ को भी नजरअंदाज न करें।

करियर और कारोबार: व्यावसायिक गहराई शुभ है, पर उतावलापन न दिखाएं।

उपाय: माथे पर हल्दी या केसर का तिलक लगाएं और भगवान विष्णु को पीली मिठाई अर्पित करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: पार्टनरशिप में किए गए काम आपको आज शुभ फल दे सकते हैं।  

नेगेटिव: चंद्र-शनि की सटीक युति और गंडमूल नक्षत्र के प्रभाव से जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं। शनि वक्री गति से इसी भाव में मौजूद हैं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज साथी से गंभीर पर स्थिर बातचीत रिश्ते को मजबूती बनाए रखेगी।

आर्थिक स्थिति: आर्थिक मामलों में सावधानी बनाए रखना जरूरी होगा, आज के दिन कोई भी बड़ा निर्णय लेने से बचें।

स्वास्थ्य: सेहत के मामले में आज आपकी स्थिति सामान्य रहेगी। हालांकि, आपको अपनी दिनचर्या का खास ध्यान देने की जरूरत है।

करियर और कारोबार: व्यावसायिक संकेत और बड़ों का मार्गदर्शन शुभ मिलेगा, लेकिन आपको फल देरी से मिलेगा।

उपाय: शाम के समय पीपल वृक्ष के पास सरसों के तेल का दीपक जलाएं।

शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: करियर भाव में सूर्य-गुरु की युति से आपकी लीडरशिप नेतृत्व-मार्गदर्शन देगी।

नेगेटिव: सेहत भाव में चंद्र-शनि की सटीक युति और गंडमूल से दिनचर्या पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है। मंगल धन भाव में शत्रु राशि में होने से वित्तीय जल्दबाजी से बचें।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: साझेदारी में आज स्पष्ट और व्यावहारिक बातचीत रखें।

आर्थिक स्थिति: खर्चों पर नजर रखें, बड़ा निवेश टालें।

स्वास्थ्य: दिनचर्या और सेहत की गंभीर समीक्षा का समय है। थोड़ी देर ध्यान करें।

करियर और कारोबार: करियर में प्रगति सामान्य रहेगी, कारोबार में बड़े निर्णय सोच-समझकर लें।

उपाय:  सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।

शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 4

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)  

पॉजिटिव: लग्नेश गुरु उच्च राशि में होकर रचनात्मकता भाव में शुभ आधार दे रहे हैं।

नेगेटिव: चंद्रमा सीधे लग्न पर शनि के साथ सटीक युति बना रहे हैं, आज भावनाएं थोड़ी भारी रहेंगी, इसे स्वीकार करें, दबाएं नहीं।

प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में आज गंभीरता संभव है, साथी से समझ की अपेक्षा रखें।

आर्थिक स्थिति: समग्र आधार शुभ है, फल में थोड़ी देर लगेगी।

स्वास्थ्य: भावनात्मक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें, जरूरत पड़े तो सहयोग लें।

करियर और कारोबार: आज बड़े निर्णय टाल दें, रचनात्मक करियर में फल देर से मिलेगा।

उपाय: कच्चे दूध और चावल मिश्रित जल शिवलिंग पर अर्पित करें और "ॐ नमः शिवाय" का जाप करें।

शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7

यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।