06 अगस्त राशिफल:आज तुला राशि को मिलेगा करियर में लाभ और मकर को रहना होगा सतर्क, पढ़ें 12 राशियों का भविष्य
06 अगस्त के राशिफल में सभी 12 राशियों का भविष्य बताया गया है, जिसमें चंद्रदेव के भरणी नक्षत्र में प्रवेश और बुध के कर्क राशि में गोचर का प्रभाव शामिल ...और पढ़ें

06 अगस्त राशिफल: तुला को करियर में लाभ मकर को रहना होगा सतर्क ( Picture Credit: AI Generated)
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। चंद्रदेव आज मेष राशि में ही अश्विनी से भरणी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। भरणी नक्षत्र अनुशासन और जिम्मेदारी का प्रतीक होता है, इसलिए आज किसी बड़े काम में जल्दबाजी न करें। बुधदेव आज मिथुन राशि छोड़कर कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं और सूर्य-गुरु के साथ त्रिग्रही योग बना रहे हैं, लेकिन यह बुध के लिए शत्रु राशि है, जिससे भावुकता में फैसले लेने से आपको बचना जरूरी होगा।
आज नई शुरुआत और शुभ कार्य के लिए अच्छा दिन है, लेकिन जल्दबाजी से बचना जरूरी है। मन में हल्कापन महसूस होगा, लेकिन संचार और निर्णय क्षमता में तथ्यों की जगह भावनाएं हावी हो सकती हैं। गुरु उच्च राशि में होने के बावजूद सूर्य के नजदीक हैं, जिसकी वजह से शुभ फल मिलेंगे, लेकिन थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है। आज आपको किसी भी तरह की बहस, जल्दबाजी और दुर्घटना जैसी स्थितियों से बचकर रहना होगा। शनिदेव मीन राशि में वक्री गति से आगे बढ़ रहे हैं, इसके कारण आगे चलकर आपको अनुशासन बनाए रखना होगा। अगर आप भी सभी राशियों के भविष्य की जानकारी लेना चाहते हैं, तो यहां पढ़ें 06 अगस्त 2026 का राशिफल।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज आपके व्यक्तित्व में नई चमक और आत्मविश्वास दिखेगा, ग्रह-नक्षत्रों के फेरबदल से मन का बोझ हल्का होगा।
नेगेटिव : भाई-बहनों या पड़ोसियों से बातचीत में जल्दबाजी और तीखापन आ सकता है, आपके लिए संयम बनाए रखना जरूरी होगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: साथी के साथ आज खुलकर बात करें, वैवाहिक जीवन में उत्साह ज्यादा रहेगा तो पार्टनर की जरूरतों का भी ख्याल रखें।
आर्थिक स्थिति: पैसों से जुड़े फैसले आज के दिन जल्दबाजी में न लें, किसी भी बड़े निर्णय के लिए सोच-समझकर ही आगे बढ़ें।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में सिर दर्द या बेचैनी जैसी शिकायत हो सकती है, आज पूरे दिन खुद को हाइड्रेट रखें।
करियर और कारोबार: आज आपको वर्कप्लेस में लीडरशिप के मौके मिलेंगे, किसी भी मामले में आपके लिए ओवरकॉन्फिडेंस ठीक नहीं है।
उपाय: आज सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करें। इस उपाय से कई समस्याओं से एक साथ बाहर निकलने में मदद मिलेगी।
शुभ रंग: मरून | शुभ अंक: 5
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज अकेले या शांत माहौल में काम करना आपके लिए बेहतर होगा, दूर या विदेश से जुड़े कामों में प्रगति दिख सकती है।
नेगेटिव : पैसों के मामलों में किसी भी तरह के अचानक खर्च या जल्दबाजी से बचें, बड़े फैसले आज के दिन टालना ही आपके लिए बेहतर रहेगा।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर से जुड़े मसलों में ज्यादा सोच-विचार न करें, छोटी बातों को तूल न दें। इससे आपके रिश्तों में दूरी आ सकती है।
आर्थिक स्थिति: घरेलू खर्च बढ़ सकते हैं या सेहत के मामलों में बिना वजह खर्च बढ़ सकता है। आज सोच-समझकर ही अपना बजट बनाएं जिससे आपको परेशानी न हो।
स्वास्थ्य: आज सेहत ठीक रखने के लिए भरपूर नींद लेना जरूरी होगा और आंखों पर जोर पड़ सकता है, इसलिए स्क्रीन से नियमित ब्रेक लेना जरूरी होगा।
करियर और कारोबार: नए काम की जगह पुराना बकाया काम निपटाने पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है।
उपाय: आज दूध या सफेद चीजों का दान करें।
शुभ रंग: आसमानी | शुभ अंक: 9
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
पॉजिटिव: सोचने-समझने की क्षमता आज रोज की तुलना में ज्यादा बढ़ सकती है। दोस्तों और नेटवर्क से कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
नेगेटिव : स्वभाव में बेचैनी या उग्रता दिखाई दे सकती है। आप आज जल्दबाजी में कोई प्रतिक्रिया न दें और संयम बनाए रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर से बात करते समय संयम बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा। किसी भी तरह का गुस्सा या गलत तरीके से बात करना आपके रिश्ते में दूरी ला सकता है।
आर्थिक स्थिति: पैसों और परिवार से जुड़े फैसले सोच-समझकर लें, किसी भी निर्णय में जल्दबाजी बिल्कुल न करें।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में बिना किसी खास वजह के ही बेचैनी महसूस हो सकती है, गहरी सांस लेने का अभ्यास करें। छोटी समस्याओं को भी नजरअंदाज न करें।
करियर और कारोबार: आज के दिन आपकी करियर में प्रतिष्ठा बढ़ेगी, हालांकि ऐसा भी हो सकता है कि आपको करियर के मामले में लाभ मिलने में थोड़ी देरी का सामना करना पड़े।
उपाय: आज हनुमान चालीसा का पाठ करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज के दिन आपका व्यक्तित्व सामान्य से ज्यादा इमोशनल और गहरा हो सकता है। धन से जुड़े मामलों में स्पष्टता बनाए रखें।
नेगेटिव : आज आपको पूरे दिन दिमाग की जगह दिल से फैसला लेने का मन करेगा, तथ्यों को पूरी तरह से नजरअंदाज न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज के दिन आपके रिश्तों में गहराई बढ़ेगी, बस किसी भी मामले में ज्यादा भावुक होने से बचें।
आर्थिक स्थिति: करियर और धन के मामलों में प्रगति धीरे-धीरे होगी, आज आपके लिए धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।
स्वास्थ्य: सेहत के मामले में स्थिति सामान्य बनी रहेगी, आज आपको एकांत में रहने की इच्छा हो सकती है, खुद को व्यस्त रखना जरूरी होगा। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
करियर और कारोबार: आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा, हालांकि अच्छे काम का असर देर से दिखेगा।
उपाय: आज चंद्रमा को अर्घ्य देकर उपवास रखें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 7
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज आत्मचिंतन के लिए समय निकालना आपके लिए अच्छा रहेगा, भाग्य का पूरा साथ मिलेगा।
नेगेटिव: आय और मित्रों से जुड़े मामलों में भावनाओं का असर रहेगा, आज के दिन बड़े फैसले सोच-समझकर लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज आपकी भावनाएं आंतरिक रहेंगी, दिखावे से दूर रहकर रिश्ता निभाएं।
आर्थिक स्थिति: धन और परिवार के मामलों में खुद को दोषी न ठहराएं, आज आपकी आय में सुधार के संकेत हैं।
स्वास्थ्य: ध्यान और आध्यात्मिक अभ्यास फायदेमंद रहेगा।
करियर और कारोबार: छिपे मामलों में सतर्क रहें, फल विलंबित मिलेगा पर मिलेगा जरूर।
उपाय: आज गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पॉजिटिव: दोस्तों के साथ आज अच्छा टाइम स्पेंड करेंगे, आज सामाजिक रूप से आपकी इच्छाएं पूरी होंगी।
नेगेटिव: खुद की छवि या आकर्षण को लेकर संदेह हो सकता है, इसलिए खुद के प्रति नरमी बरतें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से जुड़े विषयों में गंभीरता बनी रहेगी, खुद की तुलना दूसरों से करने से बचें।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामलों में जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: आज आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी, खुद के प्रति कठोर मूल्यांकन से बचें।
करियर और कारोबार: आज के दिन आपको वर्कप्लेस पर सीनियर्स का सहयोग मिल सकता है, किसी भी काम के फल में देरी होगी।
उपाय: आज सफेद वस्त्र या मिठाई का दान करें।
शुभ रंग: गुलाबी | शुभ अंक: 6
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
पॉजिटिव: करियर में आज किसी का मार्गदर्शन मिलेगा, काम करने में आसानी होगी।
नेगेटिव: अकेले रहने की इच्छा हो सकती है या खुद पर संदेह जैसा भाव भी आ सकता है, इसे तवज्जो न दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से जुड़े मामलों में नए सिरे से बातचीत हो सकती है, प्रेम जीवन में गहराई बढ़ती जाएगी।
आर्थिक स्थिति: भावनाओं की जगह तथ्यों पर भरोसा करते हुए ही कोई बड़ा फैसला लें।
स्वास्थ्य: आज सेहत ठीक बनाए रखने के लिए अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित करने की कोशिश करें।
करियर और कारोबार: भाग्य और धार्मिक कामों की तरफ रुझान बढ़ेगा, दोस्तों का साथ बना रहेगा।
उपाय: आज शुक्रवार जैसा व्रत रखने का प्रयास करें।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 10
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज के दिन भाग्य आपके साथ है, गुरुजनों या पिता के साथ भावनात्मक गहराई महसूस होगी।
नेगेटिव: पार्टनर से जुड़े मामलों में बहस या जल्दबाजी से बचना जरूरी होगा। इससे आपका रिश्ता बिगड़ सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: संतान या प्रेम प्रसंग में धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा, आज जीवनसाथी से किसी भी तरह की बहस से बचें।
आर्थिक स्थिति: दोस्तों की तरफ से आर्थिक लाभ मिल सकता है।
स्वास्थ्य: आज आपको सेहत और दिनचर्या में सुधार के संकेत मिलेंगे।
करियर और कारोबार: पूरा फल मिलने में देरी हो सकती है, पर मेहनत बेकार नहीं जाएगी।
उपाय: आज गुरु मंत्र "ओम गुं गुरवे नमः" का जाप करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 8
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: संतान पक्ष से कोई शुभ समाचार मिल सकता है, प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी।
नेगेटिव: गुप्त मामलों में भावनाओं का असर ज्यादा रहेगा, कोई बड़ा बदलाव अचानक सामने आ सकता है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आज के दिन जीवनसाथी के साथ थोड़ी नरमी से पेश आएं, किसी भी काम में जल्दबाजी न करें।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामलों में आज सावधानी बनाए रखना आपके लिए जरूरी होगा।
स्वास्थ्य: जल्दबाजी या दुर्घटना से बचें, सेहत को नजरअंदाज न करें।
करियर और कारोबार: आज गहराई से काम करने का सही वक्त है, दूसरों की बात भी ध्यान से सुनें। करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।
उपाय: पानी में हल्दी डालकर स्नान करें और अपने गुरुओं व बड़ों का सम्मान करें।
शुभ रंग: नारंगी | शुभ अंक: 10
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
पॉजिटिव: घर-परिवार से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा महसूस होगी, कुछ नए काम शुरू किए जा सकते हैं।
नेगेटिव: जीवनसाथी से जुड़े फैसलों में भावुकता की जगह व्यावहारिकता अपनाएं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ गहरी, लेकिन गंभीर बातचीत हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: पैसों के मामलों में सावधानी बनाए रखना जरूरी है। किसी भी तरह की फिजूलखर्ची से बचें।
स्वास्थ्य: आज के दिन आपकी सेहत सामान्य बनी रहेगी। अपनी दिनचर्या पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
करियर और कारोबार: करियर में मार्गदर्शन मिलेगा, भाई-बहन या आस-पास के लोगों से बहस में उलझने से बचें।
उपाय: आज काले तिल का दान करें।
शुभ रंग: काला | शुभ अंक: 4
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: भाई-बहन का साथ मिलने से काम आसान होंगे, छोटी यात्रा के योग बन सकते हैं।
नेगेटिव: सेहत और दिनचर्या से जुड़े मामलों में खासतौर पर सावधानी बरतें, कोई परेशानी हो तो नजरअंदाज न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: संतान से जुड़े विषयों क्रोध की जगह प्रेम से समझाएं।
आर्थिक स्थिति: धन के मामलों में सतर्कता जरूरी है।
स्वास्थ्य: शारीरिक परेशानी हो तो डॉक्टर से संपर्क करें।
करियर और कारोबार: प्रगति सामान्य रहेगी। बस अपनी मेहनत जारी रखें।
उपाय: आज दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं या उनकी मदद करें।
शुभ रंग: फिरोजी | शुभ अंक: 11
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पॉजिटिव: रचनात्मक कार्यों और संतान से जुड़े विषयों में शुभ संकेत मिलेंगे, धन और परिवार से जुड़े मामलों में नई ऊर्जा रहेगी।
नकारात्मक पक्ष: घर, मां या वाहन से जुड़े विषयों में बहसबाजी से बचें, बड़े फैसलों में जल्दबाजी न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी या साझेदार से जुड़े मामलों में सतर्कता जरूरी है।
आर्थिक स्थिति: फैसला लेते समय भावनाओं के साथ तथ्यों को भी तौलें। देखें फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल।
स्वास्थ्य: खुद के स्वास्थ्य को ज्यादा परखें नहीं, खान-पान संतुलन बनाए रखें।
करियर और कारोबार: करियर में रचनात्मकता का सहारा लें।
उपाय: आज पीले वस्त्र धारण कर माथे पर तिलक लगाएं।
शुभ रंग: क्रीम | शुभ अंक: 2
यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।