17 जुलाई राशिफल: पुराने अटके काम सुलझाने और खुद में झांकने का दिन, पढ़ें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का भाग्य
आज चंद्रमा कर्क राशि से सिंह राशि की मघा नक्षत्र में पहुंच गए हैं और यहां भी गंडमूल का साया बना हुआ है, तो कोई भी नई शुरुआत की जल्दबाजी न करें। ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 17 July 2026: आज जल्दबाजी करने से बचें।
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। कुल मिलाकर आज का दिन नई चीजों में हाथ डालने का नहीं, बल्कि जो पुराना अटका पड़ा है उसे सुलझाने और खुद के भीतर झांकने का है। गुरु अस्त हैं, इसलिए शुभ फल के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा; बुध की दोहरी कमजोरी बोलने-लिखने में एक्स्ट्रा सावधानी मांगती है। मेष, वृषभ और मिथुन वालों को घर-परिवार की बातचीत में संयम चाहिए, तुला और वृश्चिक वाले बॉस या सीनियर से जुड़ी बातचीत में जल्दबाजी न दिखाएं तो बेहतर। चलिए, राशि दर राशि पूरी तस्वीर देखते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (17 July 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: घर के भाव में गुरु उच्च बैठे हैं । मतलब परिवार से मार्गदर्शन और थोड़ी शान भी मिलेगी। पैसों का भाव मंगल के पास है और वे टिककर बैठे हैं, सो जेब की तरफ से बेफिक्री रहेगी।
नकारात्मक पक्ष: चंद्रमा गंडमूल में केतु से चिपके हैं, यानी दिल के फैसले आज जल्दबाजी में मत लीजिए। बुध वक्री-अस्त दोनों एक साथ, बातचीत में देर-सवेर हो सकती है।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: प्रेम या बच्चों से जुड़ा कोई पुरानी बात अचानक खुल सकता है । सुनिए जरूर, पर जवाब देने से पहले थोड़ा रुकिए।
आर्थिक स्थिति: मंगल की स्थिरता आर्थिक स्थिति संभाले रखेगी, गुरु का असर भी शुभ है पर तुरंत मुनाफे की उम्मीद न रखें।
स्वास्थ्य: सिर भारी या पेट में जलन महसूस हो सकती है, इसलिए खूब पानी पिएं।
करियर और कारोबार: गुरु अस्त हैं तो दफ्तर में शुभ नतीजे थोड़ी देर से आएंगे, आज नए अनुबंध की बजाय पुराना काम निपटाएं।
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़िए, मंगलवार को लाल कपड़े पहनना न भूलें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: मंगल देव आपकी ही राशि में हैं, इससे व्यक्तित्व में एक भरोसेमंद ऊर्जा बनी रहेगी।
नकारात्मक पक्ष: घर के भाव पर चंद्रमा गंडमूल में हैं । आज कोई बड़ा पारिवारिक फैसला मत लीजिए, कल तक रुक जाइए।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: मां या घर के किसी बुजुर्ग से जुड़ी कोई पुरानी बात फिर उठ सकती है, सिर्फ सुने, बहस न करें।
आर्थिक स्थिति: गुरु का असर शुभ तो है पर अभी थोड़ा सुस्त है, बड़ी खरीदारी को कुछ दिन और टाल दीजिए।
स्वास्थ्य: थकान या छाती में भारीपन महसूस हो तो आराम को प्राथमिकता दें।
करियर और कारोबार: 24 जुलाई के बाद नए सौदे बेहतर बैठेंगे, अभी मंगल की मेहनत पर भरोसा रखें।
उपाय: गाय को पहली रोटी खिलाएं, घर की महिलाओं का आदर करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 1 करियर का हाल जानना है? अभी देखें फ्री कुंडली।
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: धन भाव पर गुरु की नजर शुभ है, भले रफ़्तार धीमी हो। चंद्र-शुक्र की जोड़ी रचनात्मकता को हवा दे रही है।
नकारात्मक पक्ष: लग्नेश बुध खुद अपने ही लग्न में वक्री-अस्त बैठे हैं । बड़े फैसले, दस्तखत, सब आज के लिए टाल दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: भावनाएं गहरी तो हैं पर उलझी हुई भी, इसलिए साफ-साफ बात करना ही सबसे सुरक्षित रास्ता है।
आर्थिक स्थिति: गुरु शुभ हैं मगर अस्त, फौरन फायदे की उम्मीद न रखें।
स्वास्थ्य: आंखें थकी-थकी लग सकती हैं, ऊर्जा में उतार-चढ़ाव भी संभव । स्क्रीन से थोड़ा नाता तोड़ें।
करियर और कारोबार: नए अनुबंध से दूरी बनाए रखें, धन भाव पर गुरु का शुभ असर देर से ही सही, दिखेगा जरूर।
उपाय: किन्नरों को कुछ दान दें, उनका आशीर्वाद लें।
शुभ रंग: गाजरी | शुभ अंक: 4
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: सूर्य-गुरु की युति सीधे आपके लग्न पर विराजी है । व्यक्तित्व में गरिमा और नेतृत्व का भाव उभरेगा। योगकारक मंगल लाभ भाव में मजबूती से टिके हैं, आमदनी के रास्ते खुले रहेंगे।
नकारात्मक पक्ष: गुरु अस्त हैं, तो नतीजे तुरंत नहीं मिलेंगे। धन भाव पर चंद्रमा गंडमूल में हैं, बड़ा पैसों वाला फैसला आज न लें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: व्यक्तित्व की चमक आकर्षण बढ़ाएगी, पर गंडमूल के चलते गंभीर बातें अभी टाल दें।
आर्थिक स्थिति: आमदनी के नए दरवाजे खुल सकते हैं, बस जल्दबाजी मत दिखाइए।
स्वास्थ्य: ऊर्जा भरपूर रहेगी, फिर भी आराम और वाणी पर संयम बनाए रखना जरूरी है।
करियर और कारोबार: नेतृत्व के मौके सामने आएंगे, असर बस थोड़ी देर से दिखेगा।
उपाय: चांदी के बर्तन में जल पिएं या चांदी की अंगूठी पहन लें।
शुभ रंग: सिल्वर | शुभ अंक: 2
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: योगकारक मंगल करियर भाव में स्थिर चाल से आगे बढ़ रहे हैं, काम में मजबूती बनी रहेगी। चंद्र-शुक्र की जुगलबंदी लग्न पर है । आकर्षण और रचनात्मकता आज सबसे ऊपर।
नकारात्मक पक्ष: गंडमूल सीधे लग्न पर बैठा है, केतु भी साथ । इसलिए आज बड़े फैसलों की बजाय खुद को समझने को प्राथमिकता दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: आकर्षण चरम पर रहेगा, पर भावनाएं थोड़ी उलझी भी होंगी। साफ-साफ और खुलकर बात करें।
आर्थिक स्थिति: गुरु अस्त हैं, पैसों के मामले में जल्दबाजी से बचें।
स्वास्थ्य: सिर में भारीपन महसूस हो सकता है, इसलिए खुद का खयाल रखें।
करियर और कारोबार: आज पर्दे के पीछे किया गया काम ज्यादा असरदार साबित होगा, दिखावे की जरूरत नहीं।
उपाय: सुबह तांबे के लोटे से सूर्य को अर्घ्य दें, 'ॐ सूर्याय नमः' 108 बार जपें।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: दिग्बली शनि साझेदारी भाव में जमे हैं, जीवनसाथी का साथ भरोसेमंद रहेगा।
नकारात्मक पक्ष: करियर भाव में लग्नेश बुध वक्री और अस्त दोनों । 24 जुलाई तक बड़े करियर फैसले रोककर रखें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्ते में स्थिरता बनी रहेगी, मन में थोड़ी हलचल महसूस हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: शनि की मजबूती भरोसा देगी, बड़ा निवेश फिलहाल टाल दें।
स्वास्थ्य: नींद खराब हो या आंखें थकी-थकी लगें, आराम करें।
करियर और कारोबार: लग्नेश की दोहरी कमजोरी सावधानी मांगती है, 24 जुलाई के बाद राह आसान होगी।
उपाय: अनाथालय या गरीब बच्चों को पढ़ने-लिखने का सामान दान करें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 3
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: लग्नेश शुक्र अपनी ही नक्षत्र में लाभ भाव में बैठे हैं । यह शुभ इशारा है। योगकारक शनि भी अनुशासन के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
नकारात्मक पक्ष: लाभ भाव में चंद्रमा गंडमूल में हैं, नई डील को आज ना कहें। बुध की कमजोरी से यात्रा और धार्मिक कामों में भी संभलकर चलें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: सामाजिक दायरे में आकर्षण बढ़ेगा, पर किसी भी रिश्ते को आंकने में जल्दबाजी न करें।
आर्थिक स्थिति: शुक्र का शुभ साथ लाभ के संकेत दे रहा है।
स्वास्थ्य: शनि अनुशासन सिखाएंगे, भावनाओं में सतर्कता बनाए रखें।
करियर और कारोबार: लाभ भाव शुभ है, बस नई मीटिंग थोड़ी टाल दें।
उपाय: लक्ष्मी चालीसा या कनकधारा स्तोत्र पढ़ें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 5 9 यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: सूर्य-गुरु की युति भाग्य भाव में है, नींव शुभ है भले रफ़्तार धीमी हो। लग्नेश मंगल साझेदारी भाव में गर्मजोशी दे रहे हैं।
नकारात्मक पक्ष: करियर भाव में चंद्रमा गंडमूल में हैं । बॉस या सीनियर से बड़ी बात आज मत छेड़िए।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी का साथ मजबूत रहेगा, बस दफ्तर की परेशानियां घर न लाएं।
आर्थिक स्थिति: भाग्य भाव में गुरु शुभ हैं, फल आने में वक्त लगेगा।
स्वास्थ्य: पीठ या घुटनों में तनाव महसूस हो सकता है, बीच-बीच में छोटे ब्रेक लीजिए।
करियर और कारोबार: मेहनत का फल तुरंत नहीं, पर मिलेगा जरूर । पुराने काम निपटाने पर फोकस करें।
उपाय: अपनी गुप्त बातें किसी से भी शेयर न करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: लग्नेश गुरु उच्च राशि में हैं, छुपे मामलों में शुभता बनी रहेगी, बस असर देर से दिखेगा।
नकारात्मक पक्ष: भाग्य भाव में चंद्रमा गंडमूल में हैं । नया धार्मिक काम या तीर्थ योजना आज न बनाएं।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: भावनाएं गहरी पर जटिल रहेंगी, जीवनसाथी से खुलकर बात करने में हर्ज नहीं।
आर्थिक स्थिति: वित्तीय स्थिरता शुभ है, फल में देरी होगी।
स्वास्थ्य: जांघ-कूल्हों में अकड़न लग सकती है, हल्की स्ट्रेचिंग राहत देगी।
करियर और कारोबार: व्यावसायिक गहराई शुभ है, बस जल्दबाजी मत दिखाइए।
उपाय: गाय को चने की दाल में गुड़ मिलाकर खिलाएं।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 9
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: सूर्य-गुरु की युति साझेदारी भाव में है, शुभता है भले धीमी हो। योगकारक शुक्र अपनी नक्षत्र में शुभ संकेत दे रहे हैं।
नकारात्मक पक्ष: साझेदारी भाव में चंद्रमा गंडमूल में हैं । बड़े फैसले जल्दबाजी में मत लीजिए।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: जीवनसाथी से गहरी पर संवेदनशील बातचीत हो सकती है, धैर्य रखें।
आर्थिक स्थिति: योगकारक शुक्र से शुभ संकेत मिल रहे हैं।
स्वास्थ्य: पीठ के निचले हिस्से और त्वचा का ध्यान रखें, हल्का भोजन लें।
करियर और कारोबार: व्यावसायिक गाइडेंस मिलने के शुभ संकेत है, पर फल मिलने में वक्त लगेगा।
उपाय: अपने अधीनस्थों और सेवकों को खुश रखें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 8
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: सूर्य-गुरु की युति करियर भाव में मार्गदर्शन दे रही है, असर धीरे-धीरे होगा। योगकारक शुक्र साझेदारी भाव में शुभ स्थिति में हैं।
नकारात्मक पक्ष: सेहत भाव में चंद्रमा गंडमूल में हैं । नई दिनचर्या या इलाज आज शुरू न करें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: पार्टनर के साथ घर के मामलों में प्रैक्टिकल बातचीत हो सकती है।
आर्थिक स्थिति: लग्नेश शनि से अनुशासित वित्तीय सोच बनी रहेगी।
स्वास्थ्य: पुरानी पेट-पाचन की तकलीफ फिर उभर सकती है, इसलिए आराम को प्राथमिकता दें।
करियर और कारोबार: लीडरशिप रोल मिलने के शुभ संकेत है, लेकिन फल में देरी होगी।
उपाय: दिव्यांग व्यक्तियों को भोजन कराएं या उनकी मदद करें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 7
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
सकारात्मक पक्ष: लग्नेश गुरु उच्च राशि में रचनात्मकता भाव में शुभ फल दे रहे हैं, लेकिन असर देर से दिखेगा।
नकारात्मक पक्ष: रचनात्मकता भाव में चंद्रमा गंडमूल में हैं । प्रेम या रचनात्मक काम में कोई नई शुरुआत आज रोक दें।
प्रेम और पारिवारिक संबंध: रिश्तों में आज आपकी भावनाएं गहरी होगी लेकिन किसी की बात से आप भावुक भी हो सकते हैं, धैर्य से काम लें।
आर्थिक स्थिति: गुरु का गोचर शुभ और मजबूत आधार बना रहा है, लेकिन किसी भी नए निवेश में जल्दबाजी न करें।
स्वास्थ्य: पेट, पाचन या नींद से जुड़ी परेशानी हो सकती है, अनुशासित दिनचर्या बनाए रखें।
करियर और कारोबार: क्रिएटिव काम आपके लिए शुभ रहेगा, लेकिन फल में देरी होगी।
उपाय: हनुमान जी की आराधना करें, संकटमोचन का पाठ करें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 4
यह राशिफल आनंद सागर पाठक, Astropatri.com ने तैयार किया है। आप उन्हें अपना फीडबैक देने के लिए hello@astropatri.com पर लिखें।