विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष से कर्क Aaj Ka Rashifal 20 नवंबर 2025: इन जातकों के दिल को मिलेगा सुकून और काम से मिलेगी खुशी

Updated: Thu, 20 Nov 2025 04:00 AM (IST)

Aaj Ka Rashifal 20 नवंबर 2025 के अनुसार,आज का दिन गहराई से परिवर्तन लाने वाला है क्योंकि चंद्रमा नीच स्थिति में वृश्चिक राशि से गोचर कर रहे हैं। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं मेष से कर्क राशि का दैनिक राशिफल।

Hero Image

Aaj Ka Rashifal 20 November 2025: कैसा रहेगा आज का दिन 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। Aaj Ka Rashifal 20 नवंबर 2025 के अनुसार, आकाश में आज सूर्य देव और मंगल देव वृश्चिक राशि में मजबूत प्रभाव बना रहे हैं। यह दिन खुद के बारे में सोचने का, भावनात्मक गहराई और भीतर की सच्चाइयों को देखने का अवसर देता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि मेष से कर्क राशि (Horoscope Today 20 November 2025) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

Mesh (1)


वृश्चिक राशि में नीचस्थ चंद्रमा आपके अष्टम भाव को सक्रिय कर रहे हैं, जिससे कुछ दबी हुई भावनाएं या पुराने अनुभव फिर उभर सकते हैं। आज का राशिफल बताता है कि खुद को अंदर से हील करने से आज बहुत राहत मिल सकती है। आज किसी के इरादों को लेकर जल्दबाजी में निर्णय न लें। प्रतिक्रिया देने से पहले थोड़ी देर का मौन बहुत बड़ा फर्क ला सकता है और रिश्तों को बचा सकता है।

  • शुभ रंग: मैरून
  • शुभ अंक: 9
  • आज का सुझाव: चुनौतियों को मौके की तरह अपनाएं।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

Vrishabh (1)


वृश्चिक राशि में चंद्रमा आपके सप्तम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे रिश्तों और पार्टनरशिप पर ध्यान केंद्रित रहेगा। चंद्रमा आपकी ही राशि के विपरीत रहते हुए संतुलन और समझदारी की परीक्षा लाते हैं। आज का राशिफल कहता है कि धैर्य रखने से अनचाही बहसें टल जाएंगी। दूसरों की भावनाओं को ध्यान से सुनने से रिश्तों में नई क्लैरिटी आएगी। किसी करीबी की एक बात आपका नजरिया बदल सकती है।

  • शुभ रंग: पिंक
  • शुभ अंक: 5
  • आज का सुझाव: आज बोलने से ज्यादा सुनने पर ध्यान दें।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

Mithun (1)


वृश्चिक राशि से चंद्रमा आपके छठे भाव में गोचर कर रहे हैं। काम और जिम्मेदारियों का दबाव महसूस हो सकता है, खासकर जब बुध देव वक्री होने से जानकारी में भ्रम पैदा हो रहा हो। आज का राशिफल सलाह देता है कि हर काम को धीरे-धीरे और ध्यान से करें। आपकी फ्लेक्सिबिलिटी आज आपकी सबसे बड़ी ताकत है। मल्टीटास्किंग से बचें, वरना गलतियां हो सकती हैं।

  • शुभ रंग: सफेद
  • शुभ अंक: 4
  • आज का सुझाव: हर जानकारी को दोबारा जांचकर आगे बढ़ें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

Kark (1)


वृश्चिक राशि में चंद्रमा आपके पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं। आज आपकी क्रिएटिविटी बढ़ेगी, लेकिन भावनाएं और भी गहराई से महसूस होंगी। भले ही चंद्रमा नीचस्थ हों, फिर भी वे आपकी कल्पनाशक्ति और भावनात्मक जुड़ाव को मजबूत करते हैं। आज का राशिफल कहता है कि देखरेख और दिल को सुकून देने वाले काम आपको खुशी देंगे। किसी खास व्यक्ति का एक प्यारा संदेश आपका दिन बना सकता है। अपनी भावनाओं और इन्टूशन पर भरोसा रखें।

  • शुभ रंग: सिल्वर
  • शुभ अंक: 2
  • आज का सुझाव: अपने इन्टूशन के साथ चलें वही आज सही रास्ता दिखाएंगी।

यह राशिफल श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com द्वारा लिखा गया है। अपने सुझाव और प्रतिक्रियाओं के लिए आप उन्हे hello@astropatri.com पर ईमेल कर सकते हैं।