विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Leo Monthly Horoscope November 2025: कैसा रहेगा सिंह राशि का यह महीना? पढ़ें मासिक राशिफल

By Digital DeskEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Updated: Fri, 31 Oct 2025 04:01 PM (IST)

महीने की शुरुआत (Leo November 2025 Horoscope) सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके संचार और सहयोग कौशल को बढ़ाता है, जिससे आप अपने विचारों को आत्मविश्वास और आकर्षण के साथ इजहार कर पाते हैं। ऐसे में चलिए ऐस्ट्रॉलजर आनंद सागर पाठक जी से जानते हैं सिंह राशि का मासिक राशिफल।

Hero Image

Leo Monthly Horoscope November 2025: सिंह राशि का मासिक राशिफल।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। यह महीना (Leo November 2025 Horoscope) सिंह राशि के जातकों के लिए खुद के विकास, परिवार की जिम्मेदारियों और काम के नए मौकों को लेकर एक्टिव रहने का है। महीने के बीच में, आपके स्वामी ग्रह सूर्य के राशि बदलने से यह समय धैर्य, समझदारी और सोच-समझकर योजना बनाने पर केंद्रित रहेगा। मासिक राशिफल बदलाव को शांति और संतुलन के साथ अपनाने की प्रेरणा देता है।

विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

परिचय

महीने की शुरुआत में सूर्य का तुला राशि में गोचर आपके संचार और सहयोग कौशल को बढ़ाता है, जिससे आप अपने विचारों को आत्मविश्वास और आकर्षण के साथ इजहार कर पाते हैं। 16 नवंबर को जब सूर्य वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे, तब आपका ध्यान, घर, परिवार और खुद के तरफ केंद्रित होगा। 23 नवंबर को जब बुध वृश्चिक से वक्री होकर तुला राशि में प्रवेश करेंगे, तब कुछ गलतफहमियां या भावनात्मक उलझने सामने आ सकते हैं। मासिक राशिफल संकेत देता है कि यह महीना महत्वाकांक्षा और भावनात्मक स्थिरता के बीच संतुलन साधने का है।

Singh

स्वास्थ्य – सिंह मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

इस महीने स्वास्थ्य आपके मानसिक संतुलन पर निर्भर करेगा। सूर्य का तुला राशि में गोचर शुरू के दिनों में जीवनशैली को संतुलित रखता है। 16 नवंबर को वृश्चिक राशि में प्रवेश से जीवन में तनाव की स्थिति बन सकती है। मासिक राशिफल सुझाव देता है कि ध्यान, योग या प्रकृति में समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर ऊर्जा बढ़ा देता है, लेकिन अधिक मेहनत से थकान भी हो सकती है। उचित आराम, भरपूर पानी और पौष्टिक आहार पर ध्यान दें। 28 नवंबर को शनि के मार्गी होते ही आप दुबारा अनुशासित और ऊर्जावान महसूस करेंगे।

परिवार और संबंध – सिंह मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

इस महीने परिवार और रिश्तों की अहमियत ज़्यादा महसूस होगी। सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर आपको घर और प्रियजनों के प्रति अधिक सेंसिटिव बनाता है। मासिक राशिफल के अनुसार 23 नवंबर के बाद बुध के वक्री होने से संचार में गलतफहमियां या तनाव की स्थिति बन सकती है। बातचीत में शांति और समझदारी बनाए रखें। कपल्स को आपसी समझ और प्रेम में नयापन महसूस होगा, जबकि सिंगल्स को किसी पुराने परिचित से जुड़ने का अवसर मिल सकता है। शुक्र के गोचर से रिश्तों में प्रेम, सामंजस्य और मेलजोल बढ़ेगा।

शिक्षा – सिंह मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

छात्रों के लिए यह महीना सोच समझकर और प्लानिंग के साथ पढ़ाई करने का है। मंगल का वृश्चिक राशि में गोचर फोकस और इच्छाशक्ति बढ़ाता है। बुध के वक्री होने पर आपका ध्यान भटक सकता है। मासिक राशिफल सलाह देता है कि नए विषयों की शुरुआत करने के बजाय पुराने टॉपिक्स की रिवीजन करें। क्रिएटिव और रिसर्च से जुड़े कामों में बढ़िया नतीजे मिलेंगे। दोस्तों के साथ पढ़ाई और चर्चा करने से समझ और भी अच्छी होगी।

निष्कर्ष – सिंह मासिक राशिफल (1 नवंबर से 30 नवंबर 2025)

यह महीना खुद को समझने और अंदर से बेहतर बनाने का है। मासिक राशिफल के अनुसार आपको धीरे चलने, विचार करने और भावनात्मक संतुलन पर ध्यान देने की आवश्यकता है। वृश्चिक की गहराई और तुला के संतुलन से आप प्रैक्टिकल फैसलें लेंगे। आपकी मानसिक शांति भी बढ़ेगी। महीने के आखिर में शनि के मार्गी होने से आपके जीवन में स्पष्टता, स्थिरता और नई ऊर्जा आएगी। आपकी शांत और लगनभरी मेहनत आगे चलकर सफलता का रास्ता खोलेगी।

उपाय

  • प्रतिदिन प्रातःकाल उगते सूर्य को जल अर्पित करें, इससे सूर्य की शक्ति प्रबल होती है।
  • “ॐ सूर्य नमः” मंत्र का जाप करें, यह आत्मविश्वास और जीवनशक्ति देता है।
  • मंगल की तीव्र ऊर्जा के प्रभाव में अहंकार आधारित विवादों से बचें।
  • रूबी या गार्नेट रत्न धारण करें, यह साहस और स्थिरता देता है।
  • रविवार के दिन अन्न या ऊनी वस्त्र दान करें, इससे शांति और सौभाग्य प्राप्त होता है।

यह भी पढ़ें- Gemini Monthly Horoscope November 2025: नए कार्यों में जल्दबाजी से बचें, पढ़ें मिथुन का मासिक राशिफल

यह भी पढ़ें- Taurus Monthly Horoscope November 2025: ग्रुप स्टडीज होगी फायदेमंद, पढ़ें वृषभ का मासिक राशिफल

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, Astropatri.com, प्रतिक्रिया के लिए लिखें: hello@astropatri.com।