loading ads...
विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

18 अप्रैल राशिफल: मंगल-शनि की युति और ग्रहों का खेल, पढ़ें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

Updated: Sat, 18 Apr 2026 08:19 AM (IST)

18 अप्रैल 2026 का दिन खुद पर अटूट विश्वास और भावनाओं के बीच संतुलन बनाने का है। कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले अपनी सामाजिक छवि और भाग्य के संगम से रुक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Aaj Ka Rashifal 18 April 2026: कुंभ और मीन राशि के लिए अपनी प्रतिभा निखारने का दिन।

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। ग्रहों की आज की स्थिति आपके व्यक्तित्व को आकर्षक और मन को थोड़ा संवेदनशील बना रही है। मेष राशि में चंद्रदेव का सूर्य और शुक्र के साथ मिलन आपके भीतर गजब की ऊर्जा और आकर्षण भरेगा। हालांकि, मीन राशि में नीच के बुध के साथ मंगल और शनि की उपस्थिति कुछ मानसिक द्वंद्व या निर्णय लेने में भ्रम पैदा कर सकती है।

मिथुन के बृहस्पति आपकी बुद्धि को प्रखर करेंगे, वहीं राहु (कुंभ) और केतु (सिंह) आपको दिखावे से दूर वास्तविकता के धरातल पर रहने की सलाह देते हैं। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (18 April 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: चंद्रदेव का आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में गोचर आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करेगा। सूर्य और शुक्र के प्रभाव से आपकी बातों में चुंबकीय आकर्षण रहेगा।
नेगेटिव: बारहवें भाव में ग्रहों की भारी युति अज्ञात तनाव दे सकती है। जल्दबाजी में बड़े फैसले लेने से बचें, निर्णय क्षमता प्रभावित हो सकती है।
करियर: कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिलने के प्रबल योग हैं। धैर्य ही आपकी सफलता की कुंजी है।
लव: शुक्र रोमांस तो बढ़ाएंगे, लेकिन पंचम के केतु के कारण पार्टनर के साथ 'ईगो क्लैश' से बचना जरूरी है।
फाइनेंस: आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी, बस फिजूलखर्ची पर रोक लगाएं।
हेल्थ: काम की अधिकता से सिरदर्द या थकान हो सकती है। पर्याप्त विश्राम लें।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाएं और "हनुमान चालीसा" का पाठ करें।

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आत्म-चिंतन और बाहरी प्रगति का सुंदर संगम रहेगा। बृहस्पतिदेव की कृपा से आपकी वाणी प्रभावशाली होगी और परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा।
नेगेटिव: बारहवें भाव के गोचर से मन शांति की तलाश करेगा। ग्यारहवें भाव में मंगल-शनि की उपस्थिति सामाजिक जीवन या मित्रों के बीच गलतफहमी पैदा कर सकती है।
करियर: दशम भाव में राहु नई महत्वाकांक्षाएं जगाएगा। करियर में बड़े मौके मिलेंगे, बस बातचीत में सावधानी बरतें।
लव: चौथे भाव में केतु के कारण घर में भावनात्मक दूरी महसूस हो सकती है। पार्टनर के साथ संवाद बनाए रखें।
फाइनेंस: अचानक खर्च बढ़ सकते हैं। बजट का ख्याल रखना आज बहुत उपयुक्त रहेगा।
हेल्थ: बेचैनी या नींद की कमी हो सकती है। योग और मेडिटेशन का सहारा लें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: किसी जरूरतमंद को सफेद मिठाई खिलाएं और "ॐ शुक्राय नमः" का जाप करें।

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपका ध्यान बड़े लक्ष्यों और सामाजिक प्रतिष्ठा पर रहेगा। ग्यारहवें भाव में ग्रहों की युति इच्छाओं की पूर्ति और धन लाभ के संकेत दे रही है।
नेगेटिव: दशम भाव (करियर) में नीच के बुध, मंगल और शनि की युति काम का दबाव और मानसिक बोझ बढ़ा सकती है।
करियर: ऑफिस में गलतफहमी की वजह से काम अटक सकते हैं। राहु आपको लीक से हटकर सोचने के लिए प्रेरित करेगा।
लव: तीसरे भाव के केतु के कारण रिश्तों में कुछ बेरुखी आ सकती है। भावनाओं को स्पष्ट रूप से शेयर करें।
फाइनेंस: आर्थिक मोर्चे पर दिन शानदार है, पर जोखिम भरे निवेश से आज दूरी बनाएं।
हेल्थ: स्वास्थ्य ठीक रहेगा, बस व्यावसायिक तनाव को खुद पर हावी न होने दें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: "ॐ बुधाय नमः" मंत्र का जाप करें और गौ माता को हरा चारा खिलाएं।

पैसों के मामले में आने वाला समय कैसा रहेगा? फ्री पर्सनलाइज्ड फाइनेंस राशिफल देखें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: दशम भाव में चंद्र-सूर्य-शुक्र का गोचर करियर में नई पहचान और लोकप्रियता दिलाएगा। आप एक लीडर की तरह उभरेंगे और आपके काम की प्रशंसा होगी।
नेगेटिव: नौवें भाव में नीच के बुध और मंगल-शनि के कारण निर्णयों में रुकावट आ सकती है। जमीन से जुड़े रहकर काम करें, हड़बड़ी न दिखाएं।
करियर: कार्यक्षेत्र में आपकी धाक जमेगी। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, लेकिन कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें।
लव: व्यस्तता के कारण पार्टनर को समय देना कठिन होगा, जिससे रिश्तों में कुछ खटास आ सकती है।
फाइनेंस: बृहस्पति अचानक खर्च बढ़ा सकते हैं, इसलिए फाइनेंस की सही प्लानिंग आज बहुत जरूरी है।
हेल्थ: आप फुर्तीले रहेंगे, लेकिन मानसिक शांति के लिए ध्यान करना न भूलें।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 2
उपाय: सूर्यदेव को जल अर्पित करें और "ॐ चंद्राय नमः" का जाप करें।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: भाग्य भाव में ग्रहों का जमावड़ा आपको किस्मत का पूरा साथ दिलाएगा। ग्यारहवें भाव में बृहस्पति आय बढ़ाने और बड़े लाभ दिलाने में सहायक होंगे।
नेगेटिव: अष्टम भाव में नीच के बुध और शनि-मंगल कुछ अनजाना डर या भावनात्मक अस्थिरता ला सकते हैं। सातवें राहु पार्टनरशिप में तनाव दे सकते हैं।
करियर: चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी बुद्धि और धैर्य से उनसे बाहर निकल आएंगे।
लव: ईगो को बीच में न आने दें। रिश्तों में स्पष्टता रखना ही आज सफलता का मंत्र है।
फाइनेंस: दिन मुनाफे वाला रहेगा, लेकिन निवेश करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें।
हेल्थ: सेहत के प्रति सजग रहें, ज्यादा सोच-विचार करने से मानसिक शांति भंग हो सकती है।
शुभ रंग: सुनहरा | शुभ अंक: 1
उपाय: उगते सूर्य को जल चढ़ाएं और "आदित्य हृदय स्तोत्र" का पाठ करें।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: दशम बृहस्पति आपके करियर में ग्रोथ और सम्मान बढ़ा रहे हैं। छठे भाव में राहु शत्रुओं पर विजय और पेंडिंग काम निपटाने की शक्ति देंगे।
नेगेटिव: आठवें भाव का गोचर मन में विचारों का बवंडर ला सकता है। सातवें भाव में ग्रहों का अशुभ योग पार्टनर के साथ बहस की स्थिति बना सकता है।
करियर: प्रोफेशनल बने रहें। बाल की खाल निकालने की आदत आज आपके रिश्तों और काम को बिगाड़ सकती है।
लव: रिश्तों में मधुरता बनाए रखने के लिए धैर्य रखें। वाद-विवाद से पूरी तरह दूर रहें।
फाइनेंस: दिन औसत रहेगा, अचानक होने वाले खर्चों के प्रति सावधान रहें।
हेल्थ: तनाव के कारण पाचन या नींद की समस्या हो सकती है। संतुलित आहार लें।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: "ॐ बुधाय नमः" का जाप करें और जरूरतमंदों को हरी सब्जियां दान करें।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

तुला आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: सप्तम भाव का गोचर आकर्षण और तालमेल बढ़ाएगा। नौवें भाव में बृहस्पति भाग्य का साथ दिलाएंगे और बुजुर्गों का मार्गदर्शन काम आएगा।
नेगेटिव: छठे भाव में नीच के बुध और मंगल-शनि वर्क स्ट्रेस और सहकर्मियों के साथ टकराव की स्थिति बना सकते हैं।
करियर: प्रोफेशनल क्षेत्र में धैर्य के साथ अधूरे काम पूरे करें। नई योजनाओं में जल्दबाजी न करें।
लव: प्रेम संबंधों में अधिक जुड़ाव महसूस होगा, पर अपने ईगो को पार्टनर पर हावी न होने दें।
फाइनेंस: दिन सामान्य है, लेकिन सेहत और दैनिक जरूरतों पर अचानक खर्च बढ़ सकता है।
हेल्थ: काम का दबाव शांति भंग कर सकता है। बीच-बीच में ब्रेक लें और हेल्दी रूटीन अपनाएं।
शुभ रंग: सफेद | शुभ अंक: 6
उपाय: "ॐ शुक्राय नमः" का जाप करें और माता लक्ष्मी को सफेद फूल चढ़ाएं।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: छठे भाव का गोचर आपको मुश्किलों से लड़ने और काम निपटाने का जुनून देगा। आप काफी अनुशासित और फोकस्ड महसूस करेंगे।
नेगेटिव: पांचवें भाव में ग्रहों की युति निर्णय क्षमता को कमजोर और मन को अस्थिर कर सकती है। चौथे राहु घर में बेचैनी पैदा कर सकते हैं।
करियर: मेहनत का फल जरूर मिलेगा, बस धैर्य बनाए रखें। करियर में आज कुछ बेरुखी महसूस हो सकती है।
लव: प्यार के मामले में दिन अनिश्चित है, इसलिए जल्दबाजी में प्रतिक्रिया देने से बचें।
फाइनेंस: सट्टेबाजी या जोखिम भरे निवेश से पूरी तरह दूर रहना ही सही है।
हेल्थ: शारीरिक रूप से सक्रिय रहेंगे, पर मानसिक तनाव पाचन बिगाड़ सकता है।
शुभ रंग: लाल | शुभ अंक: 9
उपाय: "ॐ मंगलाय नमः" का जाप करें और लाल मसूर की दाल दान करें।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: पांचवें भाव का गोचर क्रिएटिविटी और रोमांस के लिए शानदार है। सातवें भाव में बृहस्पति पार्टनरशिप और जीवनसाथी का पूरा सहयोग दिलाएंगे।
नेगेटिव: चौथे भाव में नीच के बुध, मंगल और शनि घर के माहौल में थोड़ी अशांति और बेचैनी पैदा कर सकते हैं।
करियर: अपनी रचनात्मकता का उपयोग करें। कार्यस्थल पर किसी भी वाद-विवाद से खुद को दूर रखना ही बेहतर होगा।
लव: लव लाइफ काफी एक्टिव रहेगी, पर मूड स्विंग्स के कारण पार्टनर के साथ बहस न करें।
फाइनेंस: आज का दिन एवरेज रहेगा, सुख-सुविधाओं पर फिजूलखर्ची करने से बचें।
हेल्थ: मन की बेचैनी आपको शारीरिक रूप से थका सकती है, योग का सहारा लें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: "ॐ गुरवे नमः" मंत्र का जाप करें और पीले फलों का दान करें।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: चतुर्थ भाव का गोचर घरेलू जीवन में मधुरता और भावनात्मक सुरक्षा बढ़ाएगा। छठे भाव में बृहस्पति रोजमर्रा के काम कुशलता से निपटाने में मदद करेंगे।
नेगेटिव: तीसरे भाव में ग्रहों का अशुभ योग बातचीत में उलझन और तनाव पैदा कर सकता है। लोग आपकी बातों का गलत मतलब निकाल सकते हैं।
करियर: करियर में अनुशासन और फोकस बनाए रखें। सफलता धीरे-धीरे लेकिन निश्चित मिलेगी।
लव: आप पार्टनर के प्रति थोड़े ज्यादा संवेदनशील रहेंगे, इसलिए शांति से संवाद करें।
फाइनेंस: दूसरे भाव में राहु अचानक धन लाभ के योग बना रहे हैं। खर्चों पर लगाम लगाएं।
हेल्थ: मानसिक तनाव से छाती में भारीपन या पाचन की समस्या हो सकती है।
शुभ रंग: नीला | शुभ अंक: 8
उपाय: शाम को तिल के तेल का दीपक जलाएं और "ॐ शं शनैश्चराय नमः" का जाप करें।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: तीसरा भाव आपको निडर और साहसी बनाएगा। पांचवें भाव में बृहस्पति सही निर्णय लेने और रचनात्मकता दिखाने में मदद करेंगे।
नेगेटिव: दूसरे भाव में नीच के बुध और मंगल-शनि वाणी में दोष और पैसों की चिंता बढ़ा सकते हैं। सातवें केतु रिश्तों में दूरी ला सकते हैं।
करियर: आप नई पहल करेंगे, बस अपनी बातों में स्पष्टता रखें ताकि कोई भ्रम न रहे।
लव: बातचीत की कमी से पार्टनर के साथ गलतफहमी बढ़ सकती है, धैर्य से काम लें।
फाइनेंस: कमाई के मौके मिलेंगे, पर खर्चों में बढ़ोतरी तनाव दे सकती है। जोखिम से बचें।
हेल्थ: शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी, पर गले से जुड़ी तकलीफ या घबराहट हो सकती है।
शुभ रंग: हरा | शुभ अंक: 5
उपाय: वाणी में मधुरता लाएं और शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित करें।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: द्वितीय भाव का गोचर आय बढ़ाने और परिवार का सहयोग दिलाने में सहायक होगा। चतुर्थ भाव में बृहस्पति घर में भावनात्मक सुख और सहारा प्रदान करेंगे।
नेगेटिव: आपकी ही राशि (प्रथम भाव) में ग्रहों का नकारात्मक गोचर आत्मविश्वास में कमी और मानसिक उलझन ला सकता है। बारहवें राहु खर्च बढ़ा सकते हैं।
करियर: आज कोई बड़ा फैसला न लें। शांति के साथ अपने रूटीन काम पूरे करने पर ध्यान दें।
लव: पार्टनर के साथ व्यवहार में धैर्य रखें, कड़वे शब्दों से रिश्ता बिगड़ सकता है।
फाइनेंस: आर्थिक नजरिये से दिन महत्वपूर्ण है, पर रिस्की इन्वेस्टमेंट से दूर रहें।
हेल्थ: थकान और नींद की कमी परेशान कर सकती है। स्वास्थ्य का विशेष ख्याल रखें।
शुभ रंग: पीला | शुभ अंक: 3
उपाय: "ॐ गुरवे नमः" का जाप करें और पक्षियों को सात तरह का अनाज खिलाएं।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com