2 जून राशिफल : कर्क राशि में उच्च के हुए बृहस्पतिदेव, इन राशियों का शुरू होगा 'गोल्डन पीरियड'
आज देवगुरु बृहस्पति का कर्क राशि में उच्च का होना सभी राशियों के लिए बेहद कल्याणकारी रहेगा। यह गोचर करियर में उन्नति, आर्थिक समृद्धि और पारिवारिक खुशि ...और पढ़ें

Aaj Ka Rashifal 2 June 2026: आज का राशिफल
आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज 2 जून को ग्रहों की स्थिति में एक बहुत बड़ा और महत्वपूर्ण बदलाव हो रहा है। देवगुरु बृहस्पति आज कर्क राशि में उच्च के होकर गोचर कर रहे हैं, जो अगले 12 से 13 महीनों तक सभी राशियों के जीवन को गहराई से प्रभावित करेगा।
इसके साथ ही, चंद्रदेव आज धनु राशि के मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं, जिससे जातकों के मन में थोड़ी छटपटाहट या गहराई से सोचने की प्रवृत्ति देखी जा सकती है।
लग्नेश और अन्य ग्रहों की मजबूत स्थिति इस दिन को बेहद खास और दिशा देने वाला बना रही है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (2 June 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।
मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)
पॉजिटिव: आत्मविश्वास और कार्यशक्ति आज अपने चरम पर रहेगी, जो भी काम हाथ में लेंगे उसे पूरा करने का हौसला बना रहेगा। वाणी प्रभावशाली रहेगी और लोगों से संपर्क बनाने में आज कोई दिक्कत नहीं आएगी। घर-परिवार और मानसिक सुकून के लिए एक लंबे सुखद दौर की शुरुआत है।
नेगेटिव: नवम भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रदेव मन को बेचैन रख सकते हैं । कोई पुरानी बात या अधूरा मसला आज फिर से जहन में आ सकता है। खर्चों पर नजर रखना जरूरी होगा, लापरवाही भारी पड़ सकती है। संतान पक्ष से जुड़ी कोई बात मन को उलझा सकती है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला न लें।
फाइनेंस: सूर्यदेव दूसरे भाव में शत्रु राशि वृषभ में हैं । आर्थिक मामलों में आज थोड़ी सतर्कता बरतनी होगी, बड़े निवेश टालना ही समदारी होगी। रोहिणी नक्षत्र थोड़ी स्थिरता जरूर देता है। शनिदेव बारहवें भाव में हैं, इसलिए अनचाहे खर्चों से बचें। बजट बनाकर चलें और किसी को भी बिना सोचे पैसा उधार न दें।
हेल्थ: लग्नेश मंगलदेव अपनी राशि में होने से शारीरिक ऊर्जा अच्छी बनी रहेगी। लेकिन नवम भाव के चंद्रदेव मूल नक्षत्र में होने से पाचन तंत्र पर ध्यान देना जरूरी है। शनिदेव बारहवें भाव में हैं । रात को नींद की गुणवत्ता का खयाल रखें, देर तक जागने की आदत आज नुकसान कर सकती है।
करियर: लग्नेश मंगलदेव की ताकत और बुधदेव-शुक्रदेव की तीसरे भाव में युति । किसी भी महत्वपूर्ण बातचीत, प्रस्तुति या नए संपर्क बनाने के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। देवगुरु बृहस्पति चौथे भाव में उच्च के हो गए हैं । घर से जुड़े कारोबार या रियल एस्टेट से जुड़े मामलों में आने वाले महीने अच्छे रहने की उम्मीद है। राहु ग्यारहवें भाव में हैं तो कोई अप्रत्याशित लाभ का अवसर भी दस्तक दे सकता है।
उपाय: क) हनुमान चालीसा का पाठ करें। ख) किसी जरूरतमंद को लाल मसूर की दाल का दान करें।
शुभ रंग: गहरा लाल | शुभ अंक: 9
वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज सबसे पहले बात करें लग्नेश शुक्रदेव की । वे दूसरे भाव में बुधदेव के साथ बैठे हैं और यह युति आपकी वाणी को बहुत प्रभावशाली बना देगी। परिवार में बातचीत का माहौल सुखद रहेगा। जो लोग अपने परिश्रम और संपर्क के बल पर आगे बढ़ना चाहते हैं, उनके लिए आने वाले महीने बहुत फलदायी रहने की उम्मीद है। राहु दसवें भाव में हैं तो कार्यक्षेत्र में कोई अप्रत्याशित अवसर भी दस्तक दे सकता है।
नेगेटिव: आठवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रदेव आज मन को बेचैन रख सकते हैं । कोई पुरानी बात या छुपा मामला अचानक सामने आ सकता है। बारहवें भाव के मंगलदेव की वजह से ऊर्जा में कमी और खर्चों में बढ़ोतरी दोनों की आशंका है। केतु चौथे भाव में हैं तो घर के किसी सदस्य से भावनात्मक दूरी का अहसास भी हो सकता है। आज भावनाओं में बहकर कोई बड़ा फैसला हरगिज न लें।
फाइनेंस: आर्थिक दृष्टि से आज का दिन काफी स्थिर रहने वाला है। शुक्रदेव और बुधदेव की दूसरे भाव में युति परिवार से जुड़े किसी निवेश को अच्छा सहारा देगी। शनिदेव ग्यारहवें भाव में हैं । लाभ धीरे-धीरे आएगा, जल्दबाजी न करें। लेकिन बारहवें भाव के मंगलदेव अचानक खर्चे बढ़ा सकते हैं, इसलिए बजट बनाकर चलना ही समझदारी होगी।
हेल्थ: मानसिक बेचैनी का असर आज शरीर पर भी दिख सकता है। आठवें भाव के चंद्रदेव मन को भावुक और थोड़ा कमजोर बना सकते हैं। बारहवें भाव के मंगलदेव की वजह से दोपहर बाद थकान हावी हो सकती है और रात को नींद में भी खलल पड़ सकता है। पाचन का भी ध्यान रखें। हल्का व्यायाम और थोड़ा ध्यान दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
करियर: कार्यक्षेत्र में आज कूटनीति से काम लेना होगा। राहु दसवें भाव में हैं तो अचानक कोई नया मोड़ या अवसर आ सकता है । सतर्क रहें। बुधदेव और शुक्रदेव की युति व्यापारिक बातचीत को सफल बनाएगी। देवगुरु बृहस्पति तीसरे भाव में उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में संपर्क के बल पर बड़े काम उम्मीद है। किसी की आलोचना पर तत्काल कड़ी प्रतिक्रिया देने से बचें।
उपाय: क) सुबह तांबे के लोटे से सूर्यदेव को जल अर्पित करें। ख) 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का श्रद्धापूर्वक 108 बार जाप करें।
शुभ रंग: पन्ना हरा | शुभ अंक: 6
मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज मिथुन राशि के जातकों के लिए ग्रहों की जो तस्वीर बनी है वो वाकई उत्साहजनक है। लग्नेश बुधदेव स्वग्रही हैं तो बुद्धि और निर्णय लेने की क्षमता आज अपने सबसे तेज रूप में होगी। पंचमेश शुक्रदेव भी लग्न में बली हैं । रचनात्मकता और आत्मविश्वास दोनों साथ चलेंगे।
नेगेटिव: सातवें भाव में मूल नक्षत्र के चंद्रदेव रिश्तों में कुछ तीव्रता जरूर लाएंगे । जीवनसाथी या किसी करीबी से कोई पुरानी बात आज फिर सामने आ सकती है। शनिदेव दसवें भाव से लग्न पर दृष्टि डाल रहे हैं जिससे जिम्मेदारियों का बोझ कभी-कभी भारी लग सकता है। सूर्यदेव बारहवें भाव में शत्रु राशि में हैं । दोपहर बाद थकान और एकाग्रता में कमी आ सकती है।
फाइनेंस: आज आर्थिक मोर्चे पर तस्वीर काफी उजली है। लाभेश मंगलदेव ग्यारहवें भाव में स्वग्रही हैं । रुके हुए भुगतान या लाभ आज मिल सकते हैं। देवगुरु बृहस्पति दूसरे भाव में उच्च के हो गए हैं और यह गोचर अगले 12-13 महीने रहेगा । जो लोग धन संचय या परिवार के लिए कोई बड़ा आर्थिक लक्ष्य बनाना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत अनुकूल है। बस बारहवें भाव के सूर्यदेव की वजह से फिजूलखर्ची पर लगाम जरूर रखें।
हेल्थ: लग्न में बुधदेव और शुक्रदेव होने से शरीर में एक स्फूर्ति और ताजगी बनी रहेगी। सूर्यदेव बारहवें भाव में शत्रु राशि में हैं इसलिए दोपहर बाद थकान हावी हो सकती है । काम के बीच थोड़ा आराम जरूर लें। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में होने से पाचन का ध्यान रखें।
करियर: लग्नेश बुधदेव आज स्वग्रही हैं । किसी भी महत्वपूर्ण प्रस्तुति, लेखन या बातचीत के लिए आज का दिन बेहद अनुकूल है। जो बात कहनी हो आज कहें, शब्द आज आपका साथ देंगे। शनिदेव दसवें भाव में हैं । मेहनत रंग ला रही है। बृहस्पति दूसरे भाव में उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में करियर से आर्थिक जीवन में बड़ा सुधार आने की पूरी उम्मीद है।
उपाय:
क) गाय को हरी घास खिलाएं।
ख) 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
शुभ रंग: आसमानी नीला | शुभ अंक: 5
खबरें और भी
कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज जो ग्रह संयोग बना है वो कर्क राशि के जातकों को बहुत लंबे समय तक याद रहेगा। उच्च के बृहस्पति लग्न में । व्यक्तित्व में एक ऐसा निखार आएगा जो दूसरों को भी महसूस होगा, आत्मविश्वास और दूरदर्शिता दोनों में एक साथ वृद्धि होगी। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में दिग्बली । जो काम अटके पड़े थे, जो फैसले टलते आ रहे थे, आज उन्हें आगे बढ़ाने की ताकत और हिम्मत दोनों मिलेगी।
नेगेटिव: लग्नेश चंद्रदेव आज छठे भाव में मूल नक्षत्र में हैं । स्वास्थ्य पर ध्यान देना जरूरी होगा और किसी प्रतिद्वंद्वी की तरफ से कोई चुनौती भी सामने आ सकती है। बुधदेव और शुक्रदेव बारहवें भाव में होने से खर्चों पर नजर रखें, आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला टाल दें। केतु दूसरे भाव में । परिवार के किसी सदस्य से मन में एक अनकही दूरी का अहसास हो सकता है।
फाइनेंस: बुधदेव और शुक्रदेव बारहवें भाव में होने से आज बड़े निवेश या खर्चों से बचें। केतु दूसरे भाव में । धन के मामलों में थोड़ी अनिश्चितता रह सकती है। लेकिन बृहस्पति लग्न में उच्च के हो गए हैं । यह एक लंबे और स्थिर आर्थिक सुधार की शुरुआत है, घबराने की कोई जरूरत नहीं।
हेल्थ: लग्नेश चंद्रदेव छठे भाव में मूल नक्षत्र में हैं । पाचन संबंधी तकलीफ हो सकती है, खानपान का ध्यान रखें। योगकारक मंगलदेव दसवें भाव में दिग्बली होने से शारीरिक ऊर्जा और बल अच्छा रहेगा। बृहस्पति लग्न में उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में रोगप्रतिरोधक क्षमता में बड़ा सुधार आएगा।
करियर: योगकारक मंगलदेव का दसवें भाव में दिग्बली और स्वग्रही होना, करियर के लिहाज से आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण है। जो प्रस्ताव अटका हुआ था, जो बात कहनी थी, जो कदम उठाना था, आज उसके लिए आगे बढ़ें। बृहस्पति लग्न में उच्च के हो गए हैं । आने वाले 12-13 महीनों में करियर की दिशा और दशा दोनों बदलेंगी, इसकी नींव आज पड़ रही है।
उपाय:
क) भगवान शिव को सफेद फूल अर्पित करें।
ख) 'ॐ सोमाय नमः' मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: मोती जैसा सफेद | शुभ अंक: 2
सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज की सबसे बड़ी और राहत देने वाली बात यह है कि उच्च के बृहस्पति बारहवें भाव से आपके अष्टम शनि पर अपनी शुभ दृष्टि डालेंगे । जो जातक पिछले कुछ समय से अष्टम शनि की वजह से दबाव, रुकावट या मानसिक थकान महसूस कर रहे थे, उनके लिए यह गोचर एक बड़ी राहत लेकर आएगा। लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली हैं । करियर में पहचान और अधिकारियों से सकारात्मक संवाद के अच्छे योग हैं। बुधदेव और शुक्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं । आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हुए हैं।
नेगेटिव: लग्न में केतु और सातवें भाव में राहु । यह धुरी व्यक्तित्व में एक अजीब सी बेचैनी और रिश्तों में अनिश्चितता का भाव पैदा कर सकती है। चंद्रदेव पांचवें भाव में मूल नक्षत्र में हैं । मन में एक गहरी उथल-पुथल और संतान पक्ष को लेकर चिंता हो सकती है। अष्टम शनि अभी भी हैं, एकदम से सब ठीक होने की उम्मीद न रखें, बृहस्पति की दृष्टि धीरे-धीरे असर दिखाएगी।
फाइनेंस: बुधदेव और शुक्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं । आज आर्थिक लाभ के कुछ अच्छे अवसर मिल सकते हैं। योगकारक मंगलदेव नवम भाव में स्वग्रही हैं । भाग्य का साथ मिलेगा। लेकिन अष्टम शनि के चलते अचानक के खर्चों की आशंका बनी रहती है, इसलिए बचत पर ध्यान दें।
हेल्थ: अष्टम शनि और लग्न में केतु । यह दोनों मिलकर शरीर में एक अदृश्य थकान और मानसिक दबाव बनाए रख सकते हैं। पुरानी तकलीफों पर ध्यान दें, अनदेखा न करें। लेकिन उच्च बृहस्पति की अष्टम शनि पर दृष्टि से आने वाले महीनों में स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार की उम्मीद है।
करियर: लग्नेश सूर्यदेव दसवें भाव में दिग्बली हैं । किसी वरिष्ठ अधिकारी या सरकारी काम के लिए आज का दिन अनुकूल है, अपनी बात रखें। बुधदेव और शुक्रदेव ग्यारहवें भाव में हैं । व्यापारिक संपर्कों से लाभ मिल सकता है। केतु लग्न में होने से आत्मविश्वास में कभी-कभी कमी आ सकती है । इसे पहचानें और खुद को कमतर न आंकें।
उपाय: क) सुबह सूर्योदय के समय सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल दें। ख) 'ॐ सूर्याय नमः' का 108 बार जाप करें।
शुभ रंग: सुनहरा पीला | शुभ अंक: 1
कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज कन्या राशि के जातकों के लिए जो ग्रह संयोग बना है वो वाकई असाधारण है। लग्नेश बुधदेव स्वग्रही होकर दसवें भाव में । यानी बुद्धि, वाणी और कार्यकुशलता सीधे करियर की सेवा में लगी हुई है। भाग्येश शुक्रदेव भी साथ हैं । तो आज जो भी काम करेंगे उसमें भाग्य का साथ भी मिलेगा। देवगुरु बृहस्पति का ग्यारहवें भाव में उच्च का होना ।
नेगेटिव: चंद्रदेव चौथे भाव में दिग्बली तो हैं लेकिन मूल नक्षत्र में होने से घर में कोई बात जड़ से हिल सकती है, माँ के स्वास्थ्य या किसी पारिवारिक विषय पर ध्यान देना होगा। मंगलदेव आठवें भाव में स्वग्रही हैं । अचानक की परिस्थितियों से सावधान रहें, जल्दबाजी में कोई कदम न उठाएं।
फाइनेंस: देवगुरु बृहस्पति का ग्यारहवें भाव में उच्च का होना । यह अकेला योग ही कन्या राशि के लिए अगले 12-13 महीनों में आर्थिक लाभ का सबसे बड़ा संकेत है। लग्नेश बुध और भाग्येश शुक्र दसवें भाव में । करियर से आमदनी के नए रास्ते खुलेंगे। शनिदेव सातवें भाव में दिग्बली । व्यापारिक साझेदारी से स्थिर और भरोसेमंद आमदनी।
हेल्थ: चंद्रदेव चौथे भाव में दिग्बली हैं लेकिन मूल नक्षत्र में होने से मानसिक शांति में थोड़ी उथल-पुथल रह सकती है। मंगलदेव आठवें भाव में । शरीर पर अनावश्यक जोर न डालें, चोट से बचें। बृहस्पति ग्यारहवें भाव में उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में समग्र स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।
करियर: आज करियर के लिहाज से कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत खास दिन है। लग्नेश बुधदेव स्वग्रही होकर दसवें भाव में । जो भी प्रस्तुति देनी हो, जो भी बात रखनी हो, आज के दिन का पूरा फायदा उठाएं। भाग्येश शुक्रदेव साथ हैं तो किसी बड़े अवसर पर भाग्य भी साथ देगा। देवगुरु बृहस्पति ग्यारहवें भाव में उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में करियर से आर्थिक जीवन में बड़ा बदलाव आने की पूरी उम्मीद है।
उपाय:
क) 'ॐ बुधाय नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
ख) किसी को हरी सब्जियां या अनाज का दान करें।
शुभ रंग: ऑलिव हरा | शुभ अंक: 5
तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज तुला राशि के उन जातकों के लिए विशेष रूप से अच्छा दिन है जो किसी मुकाबले में, किसी विवाद में या किसी प्रतियोगिता में लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं। योगकारक शनि छठे भाव में हैं, शत्रु पक्ष कमजोर पड़ेगा, कर्ज के बोझ से राहत मिलने के योग हैं और अदालती मामलों में भी अनुकूल समाचार आ सकता है। लग्नेश शुक्र और भाग्येश बुध नवम भाव में एक साथ ।
नेगेटिव: चंद्रदेव तीसरे भाव में मूल नक्षत्र में हैं । साहस तो मिलेगा लेकिन मन में एक बेचैनी भी रहेगी, किसी पुरानी बात को लेकर मन उलझ सकता है। मंगलदेव सातवें भाव में स्वग्रही हैं । रिश्तों में जोश तो रहेगा लेकिन टकराव से बचें, जिद किसी काम की नहीं आएगी। सूर्यदेव आठवें भाव में । अचानक की परिस्थितियों के लिए मानसिक रूप से तैयार रहें।
फाइनेंस: योगकारक शनिदेव छठे भाव में । कर्ज से मुक्ति और आर्थिक दायित्वों से छुटकारे के अच्छे योग हैं। लग्नेश शुक्र नवम भाव में । भाग्य से आर्थिक सहायता मिल सकती है। देवगुरु बृहस्पति दसवें भाव में उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में करियर से आमदनी में उल्लेखनीय सुधार की पूरी उम्मीद है।
हेल्थ: योगकारक शनिदेव छठे भाव में । जो लोग अनुशासन से अपनी दिनचर्या और खानपान का ध्यान रखते हैं उनके लिए स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह समय अनुकूल है। चंद्रदेव तीसरे भाव में मूल नक्षत्र में । मानसिक बेचैनी को शरीर पर हावी न होने दें। बृहस्पति दसवें भाव में उच्च । दीर्घकालिक स्वास्थ्य में सुधार के संकेत हैं।
करियर: देवगुरु बृहस्पति का दसवें भाव में उच्च का होना तुला राशि के लिए करियर का एक नया अध्याय है । जो पद, मान या अवसर लंबे समय से अटका हुआ था वो अब धीरे-धीरे आगे बढ़ेगा। लग्नेश शुक्र और भाग्येश बुध नवम भाव में । आज किसी महत्वपूर्ण काम में भाग्य का साथ जरूर मिलेगा। योगकारक शनि छठे भाव में । कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों पर आप भारी पड़ेंगे।
उपाय:
क) सुबह ध्यान से दिन की शुरुआत करें।
ख) किसी गरीब को सफेद मिठाई या चावल का दान करें।
शुभ रंग: हल्का गुलाबी | शुभ अंक: 6
वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
पॉजिटिव: लग्नेश मंगलदेव का छठे भाव में स्वग्रही होकर हर्ष योग बनाना । यह वृश्चिक राशि के लिए बहुत बड़ी बात है। जो लोग किसी से उलझे हुए हैं, किसी मुकाबले में हैं या किसी अड़चन से जूझ रहे हैं । आज उनके पक्ष में पलड़ा भारी रहेगा। द्वितीयेश बृहस्पति का नवम भाव में उच्च का होना । परिवार में खुशी का माहौल बनेगा, वाणी में एक अलग ही प्रभाव आएगा और आर्थिक भाग्य में एक नई करवट आने की पूरी उम्मीद है।
नेगेटिव: राहु चौथे और केतु दसवें भाव में । घर में कोई अप्रत्याशित स्थिति और करियर में अचानक कोई अनचाहा मोड़ आ सकता है। सूर्यदेव सातवें भाव में कुछ कमजोर हैं । साझेदारी और व्यापारिक रिश्तों में आज थोड़ी सतर्कता बरतें। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में दूसरे भाव को प्रभावित कर रहे हैं । परिवार में कोई बात भावनात्मक रूप से उद्वेलित कर सकती है।
फाइनेंस: द्वितीयेश बृहस्पति का नवम भाव में उच्च का होना । यह वृश्चिक राशि के लिए आर्थिक जीवन में एक नए और बेहतर दौर की शुरुआत का संकेत है। यह गोचर अगले 12-13 महीने रहेगा । धन संचय और पारिवारिक आर्थिक स्थिति दोनों में सुधार आएगा। लेकिन बुधदेव और शुक्रदेव आठवें भाव में होने से आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला टाल दें।
हेल्थ: लग्नेश मंगलदेव छठे भाव में स्वग्रही होने से शारीरिक बल और रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी । पुरानी तकलीफों पर भी काबू पाने के योग हैं। चंद्रदेव मूल नक्षत्र में । पाचन तंत्र पर ध्यान दें। मानसिक बेचैनी को शरीर पर हावी न होने दें।
करियर: केतु दसवें भाव में होने से करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है । लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि लग्नेश मंगल छठे भाव में हर्ष योग में हैं और बृहस्पति नवम भाव में उच्च के हो गए हैं । भाग्य आपके साथ है। जो काम हाथ में है उसे पूरी ताकत से करें, आज आपकी कार्यकुशलता सबसे अलग दिखेगी।
उपाय:
क) सुबह जल में लाल फूल मिलाकर सूर्यदेव को अर्घ्य दें।
ख) 'ॐ मंगलाय नमः' का जाप करें।
शुभ रंग: मैरून | शुभ अंक: 9
धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: उच्च लग्नेश बृहस्पति की दृष्टि चौथे भाव के कंटक शनि पर पड़ रही है । जो जातक मानसिक अशांति, घरेलू परेशानियों या जीवन में किसी रुकावट से जूझ रहे थे उनके लिए यह एक बड़ी राहत लेकर आएगा। शनि द्वितीयेश भी हैं इसलिए धन स्थिति में सुधार भी धीरे-धीरे आएगा।
नेगेटिव: लग्नेश बृहस्पति आठवें भाव में हैं । भले ही वे उच्च के हों, आठवें भाव का स्वभाव अचानक की घटनाओं और उलटफेर का है। कोई छुपी हुई बात या अप्रत्याशित समाचार सामने आ सकता है । मानसिक रूप से तैयार रहें। चंद्रदेव लग्न में मूल नक्षत्र में । मन में गहरी बेचैनी रहेगी। केतु नवम भाव में । भाग्य अनिश्चित लगेगा, धैर्य रखें।
फाइनेंस: द्वितीयेश शनि पर उच्च लग्नेश बृहस्पति की दृष्टि । धन स्थिति में सुधार निश्चित है लेकिन धीरे-धीरे आएगा। आठवें भाव में लग्नेश होने से अचानक के आर्थिक उलटफेर की भी आशंका है । बड़े निवेश और जोखिम भरे फैसले आज टाल दें। सूर्यदेव छठे भाव में । कर्ज के मामलों में थोड़ी अनुकूलता रहेगी।
हेल्थ: चंद्रदेव लग्न में मूल नक्षत्र में । पाचन तंत्र पर ध्यान दें, मन की बेचैनी को शरीर पर हावी न होने दें। ध्यान और प्राणायाम आज बेहद जरूरी है। मंगलदेव पांचवें भाव में स्वग्रही । शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। बृहस्पति उच्च के हो गए हैं । आने वाले महीनों में समग्र स्वास्थ्य में सुधार की उम्मीद है।
करियर: सूर्यदेव छठे भाव में । कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त रहेगी। बुधदेव सातवें भाव में स्वग्रही । किसी भी व्यापारिक बातचीत या साझेदारी के लिए आज का दिन अनुकूल है। आठवें भाव में उच्च लग्नेश । करियर में कोई अप्रत्याशित मोड़ आ सकता है, घबराएं नहीं। कंटक शनि पर बृहस्पति की दृष्टि से जो रुकावटें आ रही थीं वो धीरे-धीरे हटने लगेंगी।
उपाय:
क) मंदिर में चावल या दूध का दान करें।
ख) 'ॐ गुरवे नमः' मंत्र का 108 बार जाप करें।
शुभ रंग: बैंगनी | शुभ अंक: 3
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
पॉजिटिव: लग्नेश शनिदेव तीसरे उपचय भाव में । परिश्रम और दृढ़ संकल्प से काम लेने वालों के लिए आज का दिन बहुत फलदायी रहेगा। जो काम धीरे-धीरे बन रहा था वो आज एक कदम और आगे बढ़ेगा। देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में उच्च के हो गए हैं । व्यापारिक साझेदारी के लिए यह एक नए और शुभ दौर की शुरुआत है। चंद्रमा बारहवें में हैं लेकिन बृहस्पति उच्च के हैं । इसलिए मन की बेचैनी उतनी गहरी नहीं होगी जितनी आमतौर पर बारहवें चंद्रमा से होती है।
नेगेटिव: राहु दूसरे और केतु आठवें भाव में हैं। यह धुरी आर्थिक मामलों में अनिश्चितता और कर संबंधी उलझनें पैदा कर सकती है। आज कोई बड़ा आर्थिक फैसला, नया कर्ज या जोखिम भरा निवेश टाल दें। चंद्रदेव बारहवें भाव में मूल नक्षत्र में । सुबह के वक्त मन में एक उदासी या एकाकीपन का अहसास हो सकता है।
फाइनेंस: राहु दूसरे भाव में और केतु आठवें में । आज आर्थिक मामलों में पूरी सावधानी बरतें। कर संबंधी कागजात और पुराने हिसाब-किताब एक बार जरूर जांच लें। बड़े लेनदेन टालें। लग्नेश शनि तीसरे उपचय में । मेहनत और परिश्रम से आमदनी के रास्ते खुले हैं, शॉर्टकट से बचें।
हेल्थ: चंद्रदेव बारहवें भाव में मूल नक्षत्र में हैं। नींद की गुणवत्ता पर ध्यान दें, पर्याप्त आराम लें। मानसिक थकान शरीर पर भी असर डाल सकती है। मंगलदेव चौथे भाव में स्वग्रही । शारीरिक ऊर्जा अच्छी रहेगी। सुबह थोड़ा व्यायाम दिनचर्या में जरूर शामिल करें।
करियर: लग्नेश शनिदेव तीसरे उपचय भाव में । जो लोग अपने परिश्रम और संपर्क के बल पर आगे बढ़ रहे हैं उनके लिए आज का दिन बहुत अनुकूल है। योगकारक शुक्रदेव छठे भाव में । कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त रहेगी। देवगुरु बृहस्पति सातवें भाव में उच्च के हो गए हैं । व्यापारिक साझेदारी में आने वाले महीने बहुत फलदायी रहने की उम्मीद है।
उपाय:
क) शनिदेव को सरसों का तेल चढ़ाएं।
ख) 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
शुभ रंग: चारकोल धूसर | शुभ अंक: 8
कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
पॉजिटिव: लग्नेश शनिदेव धन भाव में और स्वग्रही मंगलदेव परिश्रम भाव में । यह दोनों मिलकर आज एक बहुत मजबूत संयोग बना रहे हैं। जो जातक आज पूरी लगन और मेहनत से काम करेंगे उनके लिए आर्थिक लाभ के रास्ते खुले हैं। बुधदेव और शुक्रदेव पांचवें भाव में । रचनात्मक सोच और बौद्धिक कार्यों में आज विशेष सफलता मिल सकती है। लाभेश बृहस्पति छठे भाव में उच्च के । प्रतिद्वंद्वियों पर बढ़त बनेगी और कर्ज व आर्थिक दायित्वों से राहत मिलने के योग हैं।
नेगेटिव: राहु लग्न में । व्यक्तित्व में एक अजीब सी उलझन रह सकती है, खुद की दिशा कभी-कभी अस्पष्ट लगेगी। केतु सातवें भाव में । जीवनसाथी या व्यापारिक साझेदार के साथ एक अनकही दूरी महसूस हो सकती है, इसे नजरअंदाज न करें। चंद्रदेव बारहवें भाव में मूल नक्षत्र में । मन में एक गहरी बेचैनी और एकाकीपन का अहसास हो सकता है। चंद्रमा के राशीश बृहस्पति उच्च के हैं इसलिए यह बेचैनी बहुत गहरी नहीं होगी लेकिन सुबह के वक्त मन थोड़ा भारी जरूर रहेगा।
फाइनेंस: आज की आर्थिक तस्वीर साफ है । लग्नेश शनि धन भाव में और स्वग्रही मंगल परिश्रम भाव में। जितना काम करेंगे उतना फल मिलेगा, आज बैठे रहना ठीक नहीं। लाभेश बृहस्पति छठे भाव में उच्च के होने से कर्ज और पुराने आर्थिक दायित्वों से राहत मिलने की उम्मीद है। लेकिन किसी जोखिम भरे निवेश से आज दूर रहें।
हेल्थ: लाभेश बृहस्पति छठे भाव में उच्च के हो गए हैं । स्वास्थ्य के मोर्चे पर यह एक शुभ संकेत है, पुरानी तकलीफों में धीरे-धीरे सुधार आएगा। चंद्रदेव बारहवें भाव में मूल नक्षत्र में । पर्याप्त नींद लें, मानसिक थकान को नजरअंदाज न करें। मंगलदेव तीसरे भाव में स्वग्रही । शारीरिक ऊर्जा भरपूर है।
करियर: आज का दिन कुंभ राशि के मेहनती जातकों के लिए बहुत अनुकूल है। लग्नेश शनि धन भाव में और स्वग्रही मंगल परिश्रम भाव में । जो जितना काम करेगा उसे उतना ही फल मिलेगा। लाभेश बृहस्पति छठे भाव में उच्च के हो गए हैं । कार्यक्षेत्र में प्रतिद्वंद्वियों पर धीरे-धीरे बढ़त बनेगी। बुधदेव और शुक्रदेव पांचवें भाव में । रचनात्मक और बौद्धिक कार्यों में आज विशेष सफलता मिलने की उम्मीद है।
उपाय: क) 'ॐ शं शनैश्चराय नमः' मंत्र का जाप करें।
ख) किसी को काली उड़द की दाल का दान करें।
शुभ रंग: गहरा नीला | शुभ अंक: 4
शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।
मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)
पॉजिटिव: आज की सबसे बड़ी बात यह है कि उच्च लग्नेश बृहस्पति की दृष्टि लग्न में बैठे शनिदेव पर पड़ रही है । जो जातक पिछले कुछ समय से थकान, जिम्मेदारियों के बोझ या मानसिक दबाव से गुजर रहे थे उनके लिए यह एक बड़ी राहत का संकेत है। द्वितीयेश मंगलदेव लग्न में स्वग्रही । आर्थिक मामलों में आज एक नया हौसला और ऊर्जा महसूस होगी। चतुर्थेश बुधदेव स्वग्रही । घर का माहौल सुखद और संतुलित रहेगा।
नेगेटिव: राहु बारहवें भाव में । रात को नींद में खलल पड़ सकता है, मन में अनावश्यक विचारों का तांता लग सकता है। सोने से पहले मन को शांत करने की कोशिश करें। चंद्रदेव दसवें भाव में मूल नक्षत्र में । करियर में कुछ उथल-पुथल या अचानक का बदलाव आ सकता है। शनिदेव लग्न में । थकान और जिम्मेदारियों का अहसास आज भी रहेगा लेकिन बृहस्पति की दृष्टि से यह पहले से हल्का लगेगा।
फाइनेंस: द्वितीयेश मंगलदेव लग्न में स्वग्रही होने से आर्थिक मनोबल मजबूत रहेगा । पैसा कमाने की इच्छाशक्ति और ऊर्जा दोनों आज भरपूर हैं। राहु बारहवें भाव में । अनावश्यक खर्चों पर नजर रखें, विशेषकर छुपे हुए या अप्रत्याशित खर्चों से सावधान रहें। बृहस्पति पांचवें भाव में उच्च के । आने वाले महीनों में आर्थिक स्थिति में सुधार निश्चित है।
हेल्थ: उच्च लग्नेश बृहस्पति की लग्न पर दृष्टि । शनिदेव की वजह से जो शारीरिक थकान और सुस्ती थी उसमें धीरे-धीरे सुधार आएगा। राहु बारहवें भाव में । नींद की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें, सोने से पहले मन को शांत करने की आदत डालें। द्वितीयेश मंगलदेव लग्न में स्वग्रही । शारीरिक ऊर्जा और रोगप्रतिरोधक क्षमता अच्छी रहेगी।
करियर: चंद्रदेव दसवें भाव में मूल नक्षत्र में । करियर में कुछ उथल-पुथल आ सकती है लेकिन घबराएं नहीं क्योंकि लग्नेश बृहस्पति उच्च के हो गए हैं । भाग्य आपके साथ है, चतुर्थेश बुधदेव स्वग्रही होने से किसी भी महत्वपूर्ण बातचीत या विश्लेषण के लिए आज का दिन अनुकूल है। सूर्यदेव तीसरे भाव में । साहस और पहल से काम लेने वालों को आज अच्छे परिणाम मिलेंगे।
उपाय:
क) भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें।
ख) 'ॐ गुरवे नमः' मंत्र का शांत मन से जाप करें।
शुभ रंग: समुद्री हरा | शुभ अंक: 7
मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026
लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।