विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

6 मई राशिफल : धनु में चंद्रमा और मंगल-शनि की युति, 4 राशियों को प्रमोशन के साथ मिलेगा बंपर पैसा

Updated: Wed, 06 May 2026 05:00 AM (IST)

आज 6 मई का दिन दिमाग को एकदम क्लियर रखने और नई प्लानिंग के साथ आगे बढ़ने का है। चंद्रमा आज धनु राशि में हैं, जिससे ज्यादातर लोगों में कुछ नया सीखने और ...और पढ़ें

preferred source google
News Article Hero Image

Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: किन राशियों की चमकेगी किस्मत 

आनंद सागर पाठक, एस्ट्रोपत्री। आज के सितारे सलाह दे रहे हैं कि मेहनत और अकल का सही बैलेंस बनाकर चलें। सूर्य की एनर्जी आपको एक्टिव रखेगी, लेकिन बुध के अस्त होने की वजह से अपनी बातों पर थोड़ा कंट्रोल रखना होगा, वरना गलतफहमी हो सकती है। मंगल और शनि का मेल अनुशासन की मांग कर रहा है।

आज छोटी-छोटी बातें छोड़कर बड़े गोल पर ध्यान देने का सही समय है। ऐसे में आइए एस्ट्रोलॉजर आनंद सागर पाठक से जानते हैं चंद्र और लग्न के हिसाब से कैसा रहेगा (6 May 2026 Ka Rashifal) आपका आज का दिन।

मेष आज का राशिफल (Aries Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप फुल एनर्जी में रहेंगे। किस्मत का साथ मिलने से आपके अटके हुए काम पूरे होंगे और मन में नई उम्मीदें जागेंगी।
नेगेटिव: जोश में होश न खोएं। बुध के कारण बातचीत में थोड़ा कन्फ्यूजन हो सकता है, इसलिए कोई भी जरूरी बात साफ-साफ कहें।
करियर: ऑफिस में आपकी धाक जमेगी। नई प्लानिंग के लिए दिन बढ़िया है, बस टीम के साथ तालमेल बनाकर रखें।
फाइनेंस: पैसा तो आएगा, लेकिन शॉपिंग के चक्कर में बजट बिगड़ सकता है, थोड़ा हाथ खींचकर चलें।
हेल्थ: एक्टिव महसूस करेंगे, बस पानी खूब पिएं और खुद को हाइड्रेटेड रखें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: लाल
उपाय: हनुमान चालीसा पढ़ें और सूर्य को जल चढ़ाएं।

यह भी पढ़ें- लव राशिफल 6 मई: पार्टनर से बात करते समय रहें सावधान! अस्त बुध करा सकता है ब्रेकअप

वृषभ आज का राशिफल (Taurus Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप दिमागी रूप से काफी स्ट्रॉन्ग रहेंगे। किसी पुरानी उलझन को सुलझाने में आपकी समझदारी काम आएगी।
नेगेटिव: स्वभाव में जिद न लाएं। आज आप थोड़े इमोशनल हो सकते हैं, इसलिए कोई भी फैसला भावुक होकर न लें।
करियर: काम में थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। ऑफिस की पॉलिटिक्स से दूर रहें और अपने काम से काम रखें।
फाइनेंस: पैसों के मामले में रिस्क न लें। आज निवेश करने के लिए दिन कुछ खास नहीं है।
हेल्थ: पुरानी बीमारी परेशान कर सकती है, इसलिए सेहत को लेकर ढील न बरतें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: सफेद
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें और शुक्र मंत्र का जाप करें।

खबरें और भी

मिथुन आज का राशिफल (Gemini Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज का दिन मेल-जोल बढ़ाने का है। पार्टनरशिप या टीम वर्क से आपको बड़ा फायदा मिल सकता है।
नेगेटिव: बुध अस्त होने से फैसले लेने में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। एक साथ बहुत सारे काम हाथ में न लें।
करियर: नेटवर्किंग से नए मौके मिलेंगे। आज बॉस आपकी बातों को ध्यान से सुनेंगे, अपनी बात सही तरीके से रखें।
फाइनेंस: आमदनी ठीक रहेगी, लेकिन दिखावे के चक्कर में फालतू खर्च न करें। हेल्थ: गले में खराश या कोल्ड हो सकता है, ठंडी चीजों से परहेज करें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा उपाय: गाय को पालक खिलाएं और गणेश जी की पूजा करें।

सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।

कर्क आज का राशिफल (Cancer Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप अपने काम और फिटनेस को लेकर बहुत सीरियस रहेंगे। अनुशासन से काम करेंगे तो अटकी हुई फाइलें क्लियर हो जाएंगी।
नेगेटिव: काम का प्रेशर बढ़ने से चिड़चिड़ापन हो सकता है। फालतू की टेंशन को खुद पर हावी न होने दें।
करियर: सहकर्मियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आज आप मुश्किल कामों को भी आसानी से निपटा लेंगे।
फाइनेंस: उधारी के लेन-देन से बचें। पुराने खर्चों को मैनेज करने पर ध्यान दें।
हेल्थ: पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है, इसलिए बाहर का खाना अवॉइड करें।
शुभ अंक: 2
शुभ रंग: सफेद
उपाय: शिवलिंग पर दूध चढ़ाएं और शांति बनाए रखें।

सिंह आज का राशिफल (Leo Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप काफी क्रिएटिव फील करेंगे। कुछ नया ट्राई करने या अपने शौक पूरे करने के लिए दिन एकदम परफेक्ट है।
नेगेटिव: कॉन्फिडेंस अच्छा है, लेकिन ओवर-कॉन्फिडेंस में आकर किसी को नीचा न दिखाएं।
करियर: अगर आप कला या मीडिया से जुड़े हैं, तो आज आपकी वाह-वाही होगी। बॉस आपकी तारीफ कर सकते हैं।
फाइनेंस: कहीं से अचानक पैसा मिल सकता है। निवेश के लिए दिन अच्छा है, बस पेपर ठीक से चेक कर लें।
हेल्थ: एनर्जी हाई रहेगी। जिम या योग शुरू करने के लिए दिन बढ़िया है।
शुभ अंक: 1
शुभ रंग: नारंगी
उपाय: सूर्य को जल दें और माथे पर कुमकुम का तिलक लगाएं।

शादी में देर की वजह क्या हो सकती है? फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य देखें।

कन्या आज का राशिफल (Virgo Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपका मन घर-परिवार की खुशियों में लगेगा। घर की सजावट या फैमिली गेट-टुगेदर की प्लानिंग बन सकती है।
नेगेटिव: पुरानी बातें सोचकर मन खराब न करें। दूसरों की आलोचना करने से आज आपको बचना चाहिए।
करियर: वर्क फ्रॉम होम कर रहे लोगों के लिए दिन अच्छा है। ऑफिस में अपना फोकस बना कर रखें।
फाइनेंस: घर की जरूरतों पर पैसा खर्च होगा। भविष्य के लिए सेविंग्स की प्लानिंग करें।
हेल्थ: दिमागी शांति के लिए मेडिटेशन करें और प्रॉपर रेस्ट लें।
शुभ अंक: 5
शुभ रंग: हरा
उपाय: पक्षियों को दाना डालें और बुध देव का ध्यान करें।

तुला आज का राशिफल (Libra Horoscope Today)

पॉजिटिव: आपकी बातों का जादू आज लोगों पर चलेगा। छोटे भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा और कॉन्फिडेंस भी बढ़ा रहेगा।
नेगेटिव: बेकार की बातों में समय बर्बाद न करें। काम की लिस्ट बनाएं वरना जरूरी काम छूट सकते हैं।
करियर: मार्केटिंग और सेल्स वालों के लिए भागदौड़ तो होगी, लेकिन नतीजा अच्छा मिलेगा।
फाइनेंस: अटके हुए पैसे वापस मिल सकते हैं। दोस्तों के साथ पार्टी में बजट का ख्याल रखें।
हेल्थ: हाथों या कंधों में दर्द हो सकता है, काम के बीच ब्रेक लेते रहें।
शुभ अंक: 6
शुभ रंग: गुलाबी
उपाय: मंदिर में सफेद फूल चढ़ाएं और खुशबूदार इत्र का इस्तेमाल करें।

करियर को लेकर आगे क्या संकेत हैं? अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड करियर कुंडली देखें।

वृश्चिक आज का राशिफल (Scorpio Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपका फोकस अपनी कमाई और परिवार की सुरक्षा पर रहेगा। बातचीत में आपकी गंभीरता लोगों को इम्प्रेस करेगी।
नेगेटिव: अपनी बात मनवाने के लिए किसी पर प्रेशर न डालें। स्वभाव में थोड़ा लचीलापन लाएं।
करियर: काम को लेकर आपकी मेहनत रंग लाएगी। अपनी स्किल्स बढ़ाने के लिए कोई कोर्स जॉइन कर सकते हैं।
फाइनेंस: धन लाभ के योग हैं, लेकिन रिस्की निवेश से फिलहाल दूर रहें।
हेल्थ: दांतों या आंखों में हल्की दिक्कत हो सकती है, चेकअप करा लें।
शुभ अंक: 9
शुभ रंग: मरून
उपाय: हनुमान जी को गुड़ का भोग लगाएं और लाल रुमाल पास रखें।

धनु आज का राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप एक सेंटर ऑफ अट्रैक्शन रहेंगे। चंद्रमा आपकी ही राशि में है, जिससे आप काफी एक्टिव और खुश महसूस करेंगे।
नेगेटिव: जोश-जोश में आकर कोई बड़ा वादा न करें जिसे पूरा करना मुश्किल हो। जल्दबाजी में फैसले लेने से बचें।
करियर: नई जॉब या नया प्रोजेक्ट मिलने के चांस हैं। आज आप जो भी शुरू करेंगे, उसमें सफलता मिलने की पूरी उम्मीद है।
फाइनेंस: खुद पर पैसा खर्च करेंगे। निवेश की योजना बनाना आज फायदेमंद रहेगा। हेल्थ: सेहत अच्छी रहेगी, बस शाम तक थकान हो सकती है। गहरी नींद लें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: माथे पर हल्दी का तिलक लगाएं और बड़ों का आशीर्वाद लें।

मकर आज का राशिफल (Capricorn Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आप शांत रहना और अकेले वक्त बिताना पसंद करेंगे। पुराने बोझ को उतारकर नई शुरुआत करने के लिए दिन अच्छा है।
नेगेटिव: मन में फालतू का डर या चिंता रह सकती है। खर्चों में अचानक बढ़ोतरी आपका मूड खराब कर सकती है।
करियर: काम की रफ्तार थोड़ी धीमी रह सकती है, लेकिन प्लानिंग के लिए समय अच्छा है। विदेश से कोई खबर मिल सकती है।
फाइनेंस: बजट को कंट्रोल में रखें। चैरिटी या दान-पुण्य पर थोड़ा खर्च हो सकता है।
हेल्थ: नींद पूरी न होने से सिरदर्द हो सकता है। रात को मोबाइल कम इस्तेमाल करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: काला
उपाय: शनि देव के आगे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

कुंभ आज का राशिफल (Aquarius Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज दोस्तों के साथ पार्टी और मेल-जोल का दिन है। आपकी कोई बड़ी इच्छा आज पूरी हो सकती है और सोशल सर्कल बढ़ेगा।
नेगेटिव: दूसरों की सलाह पर आंख बंद करके भरोसा न करें। बातचीत में स्पष्ट रहें वरना कोई आपकी बात का गलत मतलब निकाल सकता है।
करियर: टीम वर्क से बड़ी कामयाबी मिलेगी। सोशल मीडिया या टेक फील्ड वालों के लिए दिन बहुत बढ़िया है।
फाइनेंस: आमदनी अच्छी रहेगी। पुराने निवेश से फायदा मिलने की संभावना है।
हेल्थ: पैरों में दर्द या थकान हो सकती है। मसाज या गरम पानी से सिकाई करें।
शुभ अंक: 8
शुभ रंग: नीला
उपाय: पीपल के पेड़ के पास दीपक जलाएं और गरीब की मदद करें।

मीन आज का राशिफल (Pisces Horoscope Today)

पॉजिटिव: आज आपका पूरा ध्यान करियर में तरक्की पर होगा। काम को लेकर आपकी सीरियसनेस आपको दूसरों से अलग खड़ा करेगी।
नेगेटिव: काम के चक्कर में घर-परिवार को इग्नोर न करें। मंगल-शनि के कारण स्वभाव में थोड़ी कड़वाहट आ सकती है।
करियर: ऑफिस में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अधिकारियों से आपको सपोर्ट मिलेगा।
फाइनेंस: करियर में ग्रोथ के साथ सैलरी भी बढ़ेंगी। पैतृक संपत्ति का मामला हल हो सकता है।
हेल्थ: पीठ या कमर दर्द की शिकायत हो सकती है। बैठते समय पोस्चर सही रखें।
शुभ अंक: 3
शुभ रंग: पीला
उपाय: मंदिर में चने की दाल दान करें और गुरु मंत्र का जाप करें।

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026

लेखक: श्री आनंद सागर पाठक, astropatri.com, फीडबैक के लिए लिखें: hello@astropatri.com