विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

साप्ताहिक टैरो राशिफल: अंदर से बेपरवाह इंसान के लिए ओशो का बड़ा संदेश, आपकी राशि में क्या हैं किस्मत के योग

Published: Sun, 20 Sep 2026 10:20 AM (IST)

यह साप्ताहिक टैरो राशिफल ओशो के आंतरिक बेपरवाही पर दिए गए संदेश से शुरू होता है, जो आत्म-जागरूकता पर जोर ...और पढ़ें

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता? (AI-Generated Image)

12 राशियों के लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता? (AI-Generated Image)

मां प्रेम ऋतंभरा। ओशो कहते हैं, आज का इंसान बाहर से तो बहुत व्यवस्थित और समझदार दिखता है, लेकिन अंदर से बिल्कुल बेपरवाह है। यही हमारी सबसे बड़ी चुनौती है। धर्म वास्तव में कुछ और नहीं, बल्कि खुद को अंदर से जगाने का
एक प्रयास है। यह जीवन में सजगता लाने का एक पवित्र मार्ग है।

मेष

यात्राएं और नए लोगों से संपर्क व्यक्तिगत जीवन में आने वाले महत्वपूर्ण बदलाव लाएंगे। भाग्य महत्वपूर्ण
निभाएगा। नई शुरुआत का योग बनेगा। बच्चे और स्वजन आपके समय की मांग करेंगे। विदेश से लोग या शुभ
समाचार आएंगे। विविध व्यावसायिक परियोजनाओं और सामाजिक दायित्वों में आप अडिग रहेंगे। विदेशी लोगों
या विदेशी भूमि से जुड़े यात्रा का योग बनेगा।

शुभ अंक: 21 शुभ रंग: ओशन ब्लू

वृषभ

सहज दृष्टिकोण, कठोर परिश्रम और धैर्य के माध्यम से ही आप अपनी व्यक्तिगत व व्यावसायिक अभिलाषाओं
को पूर्ण करेंगे। मनोदशा में उतार-चढ़ाव आएंगे। सामाजिक जीवन व्यस्त रहेगा। अनिश्चित स्वभाव वाले
व्यक्तियों से संपर्क साधने के लिए यह समय अत्यंत अनुकूल साबित होगा। प्रियजनों के साथ सुखद समय
बिताएंगे। नकारात्मक प्रभावों और चर्चाओं की उपेक्षा करना बेहतर रहेगा। यहां देखें अपनी फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य।

शुभ अंक: 15 शुभ रंग: चाकलेट ब्राउन

मिथुन

निजी और व्यावसायिक मामलों में व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए अपनी उपस्थिति बनाए रखना
बेहतर होगा। पुराने भयों से मुक्ति पाएंगे। प्रतिबद्धता निभाने और स्वतंत्रता से निर्णय लेने में आ रही सभी
बाधाएं समाप्त होंगी। खेलकूद, कला व संगीत से जुड़ी गतिविधियों में समय बिताएंगे। निवेश करने में सफल
रहेंगे। वैचारिक मतभेदों के बावजूद रिश्तों को संभालने में सफल रहेंगे। निर्णय लेने के लिए अंतर्मन की सुनें। 

शुभ अंक: 2 शुभ रंग: पिंक

कर्क

पूर्ण संतुलन के साथ सकारात्मकता प्राप्त करेंगे। वित्तीय संसाधनों और संपत्ति का कुशलतापूर्वक प्रबंधन करते
हुए अपने महत्वपूर्ण लक्ष्यों को प्राप्त करने में सक्षम रहेंगे। अपने निर्णयों के बल पर सफलता प्राप्त करेंगे।
जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में पूर्णता प्राप्त करेंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। व्यस्तता के कारण मन उत्साहित और
सक्रिय रहेगा। एकांत में समय बिताना लाभकारी होगा।

शुभ अंक: 14 शुभ रंग: पिकाक ग्रीन

सिंह

वित्तीय लेन-देन में लाभ प्राप्त होगा। व्यक्तित्व के विभिन्न पहलुओं को साधकर कार्यक्षेत्र में सफलता
प्राप्त करेंगे। दोस्तों और स्वजनों के साथ सुखद समय बिताएंगें। खान-पान व काम में अतिरेक से
बचें। पुरानी लतों को छोड़कर जीवनशैली में सकारात्मक परिवर्तन लाएंगे। पारिवारिक समस्याओं के
प्रति आपका दृष्टिकोण सकारात्मकता लाएगा। आकलन करते समय अंतर्मन की सुनें। मानसिक
स्पष्टता के बल पर जीत हासिल करेंगे। आपके करियर के संकेत? अभी देखें फ्री कुंडली।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: रेनबो पेस्टल

कन्या

असीम संभावनाओं का नया संसार उद्घाटित होगा। दूसरों के साथ पूर्ण सामंजस्य से कार्य कर सकेंगे। संकल्प-
शक्ति के बल पर अधूरी परियोजनाओं को पूर्ण करने और वचनों को निभाने का अवसर मिलेगा। जीवन में प्रेम
प्रस्फुटित होगा। ऊर्जा, खान-पान व भावनाओं के अतिरेक से बचें। खेलकूद से जुड़ी गतिविधियों में समय
व्यतीत करेंगे। प्रकृति के साथ समय व्यतीत करेंगे।
शुभ अंक: 2 शुभ रंग: बटरकप यलो

तुला

भविष्य की योजनाएं बनाते समय आपके दृष्टिकोण में पारिवारिक मूल्यों के साथ-साथ अपनी स्वतंत्र पहचान की
झलक दिखाई देगी। लोगों और परिस्थितियों का आंकलन करते समय दिल की सुनें। नए अवसर और संबंध
बड़े बदलाव की ओर बढ़ेंगे। सकारात्मक परिवर्तन जीवन में स्थिरता लाएगा। रिश्तों में स्नेह व प्रसन्नता
बनी रहेगी। अकेले आगे बढ़कर प्रगति हासिल करेंगे।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: रायल ब्लू

वृश्चिक

आने वाले बदलाव जीवन में स्थिरता और संतुलन लेकर आएंगे। अतीत के पुराने भयों को स्वयं पर हावी मत
होने दें। महत्वपूर्ण मुद्दों और लोगों का आत्मविश्वास से सामना करेंगे। जिम्मेदारी को साझा करके स्वयं पर
काम का बोझ आने से बचें। आंतरिक व बाह्य संतुलन बनाए रखें। ज्ञान व कार्यकुशलता को निस्वार्थ भाव से
दुनिया के साथ साझा करें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: ब्लू

धनु

जीवन में नई शुरुआत का योग बनेगा। एकाग्रता से कार्यक्षेत्र और व्यापारिक मामलों में प्रगति के नए मार्ग
प्रशस्त होंगे। व्यावसायिक नींव अत्यंत सुदृढ़ रहेगी। व्यर्थ की चर्चाओं, और अफवाहों की उपेक्षा करना बेहतर
रहेगा। आंतरिक ऊर्जा और संसाधनों का अपव्यय करने से बचें। सहजता व हास्य-विनोद से जीवन का आनंद
उठाएंगे। किसी भी निराशा से बचने के लिए व्यावहारिक और यथार्थवादी दृष्टिकोण बनाए रखेना बेहतर
होगा। फ्री पर्सनलाइज्ड विवाह भविष्य यहां देखें।

शुभ अंक: 10 शुभ रंग: डीप रेड

मकर

शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक चेतना में संतुलन लाएंगे। सेहत का ध्यान रखें। घर व कार्यक्षेत्र की नए
सिरे से साज-सज्जा करेंगे। भागदौड़ भरी गतिविधियों के बीच थोड़ा विश्राम करना बेहतर रहेगा। जीवन में आ
रहे परिवर्तनों के बीच स्वयं पर अटूट विश्वास रखें। परिवार और दोस्तों के साथ बेहतर समय बिताएंगे। भूमि या
संपत्ति में निवेश करना फलदायी रहेगा। पुराने मित्रों और माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा।

शुभ अंक: 7 शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कुंभ

सत्य की खोज करते समय आध्यात्मिक बोध की प्राप्ति होगी। अप्रत्याशित अवसर आपको आश्चर्यचकित करेंगे।
व्यक्तिगत संबंधों में स्वाभिमान और पेशेवर जीवन में पूर्ण आत्मविश्वास का परिचय देंगे। कठिन समय में
परिवार का संबल बनेंगे। स्वयं के निकट आने का अवसर मिलेगा। लोग आपके एकांत की ओर आकर्षित होंगे।
कुछ अनजान परिस्थितियों में नए आयाम से रूबरू होंगे।

शुभ अंक: 17 शुभ रंग: लोटस पिंक

मीन

भौतिक और व्यावसायिक योजनाएं साकार होंगी, जिसमें भाग्य आपका साथ देगा। लाभप्रद निवेश करने में
सक्षम होंगे। त्रिकोणीय व्यावसायिक साझेदारी अत्यंत लाभदायक सिद्ध होंगी। व्यर्थ की आशंकाओं से घिरे रहेंगे,
हालांकि आप जैसा सोच रहे हैं, वैसा कुछ होने वाला नहीं है। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने में सफल रहेंगे।
कार्यक्षेत्र में किसी अज्ञात व्यक्ति से सतर्क रहें, वह आपको धोखा दे सकता है। ध्यान करें।

शुभ अंक: 9 शुभ रंग: साफ्ट पिंक