Weekly Tarot Horoscope: इन राशियों के शुरू होने वाले हैं गोल्डन डेज, क्या आप भी हैं शामिल?
22 से 28 मार्च, 2026 (22 to 28 March 2026 Tarot Prediction 2026) तक का यह हफ्ता मेष से मीन राशि के लोगों के लिए कैसा रहने वाला? आइए इस आर्टिकल में विस ...और पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Image)
मां प्रेम ऋतंभरा। 22 to 28 March 2026 Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं कि जीना और रचनात्मक होना दोनों एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। जो कुछ भी आप कर रहे हैं, अगर आप उसमें आनंद ले रहे हैं और उसे प्रेम से कर रहे हैं, तो वह कार्य अपने आप रचनात्मक बन जाता है।
मेष (21 मार्च - 20 अप्रैल)
अटके हुए कामों और आर्थिक समस्याओं को दूर करने के लिए तेजी से कदम उठाने का समय है। सप्ताह के अंत तक सेहत और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रिश्तों में भावुक होकर प्रतिक्रिया देने से बचें, चीजों को संतुलित नजरिए से देखें। पुरानी कड़वाहट को भुलाकर मित्रों से
संबंध सुधारें। अपनी गरिमा पहचानें और दिखावे की राजनीति से दूर रहें। यात्रा के योग हैं।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: एमराल्ड ग्रीन
वृषभ (21 अप्रैल - 21 मई)
यह सप्ताह नई शुरुआत और सफलताओं का है। आपकी ऊर्जा और उत्साह दूसरों को भी प्रेरित करेगा। करियर में आपको बड़ी जिम्मेदारी या अधिकार मिल सकते हैं, जिससे लक्ष्य हासिल करना आसान होगा। व्यापार में सही अवसर और लोग आपसे जुड़ेंगे। घमंड और जल्दबाजी में गुस्सा करने से बचें। परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। अपनी सच्चाई के साथ निडर होकर जिएं।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: गोल्डन यलो
मिथुन (22 मई - 21 जून)
पेशेवर मामलों में आपका दिमाग स्पष्ट और संगठित रहेगा। आप कठिन मुद्दों को भी आसानी से सुलझा लेंगे। सफलता की सीढ़ी चढ़ते समय अहंकार को बीच में न आने दें। जरूरत पड़ने पर दूसरों की मदद जरूर लें। सेहत अच्छी रहेगी और आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। निजी रिश्तों में बहस के बजाय प्रेम और स्वीकार्यता से काम लें। खुद के साथ समय बिताना आपको मानसिक शांति देगा।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: स्काई ब्लू
कर्क (22 जून - 22 जुलाई)
हिम्मत जुटाने और कड़े फैसले लेने का समय है। बाधाओं से घबराने के बजाय अपनी जिम्मेदारियों को समझें। सेहत के प्रति जागरूक रहें और दूसरों की मदद करते हुए अपनी ऊर्जा को पूरी तरह खत्म न होने दें। हर काम में परफेक्शन ढूंढना तनाव दे सकता है, इसलिए चीजों
को सहजता से स्वीकार करें। समय के साथ कठिन परिस्थितियां अपने आप सुधर जाएंगी। ध्यान और चिंतन से आपको सही रास्ता मिलेगा।
- शुभ अंक: 7
- शुभ रंग: डीप रेड
सिंह (23 जुलाई - 23 अगस्त)
अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें। बिजनेस और करियर में लक्ष्य प्राप्ति के योग हैं। निजी जीवन में रोमांस और खुशियां बढ़ेंगी। माता-पिता या पिता समान किसी व्यक्ति से संपर्क करें, उनकी सलाह महत्वपूर्ण होगी। काम की व्यस्तता के बीच अपनों के लिए समय निकालना
न भूलें। स्वभाव में संवेदनशीलता रखें और कड़वी बातें कहने से बचें। अपनी रचनात्मकता को व्यक्त करने का यह सही समय है।
- शुभ अंक: 9
- शुभ रंग: ओशियन ब्लू
कन्या (24 अगस्त - 23 सितंबर)
कार्यक्षेत्र में कुछ बेहतरीन या नया करने के लिए तैयार हैं। मधुर व्यवहार से पुराने विवाद सुलझ सकते हैं। किस्मत का साथ मिलने से आर्थिक और व्यक्तिगत मामलों में सफलता मिलेगी। बैठकों या चर्चाओं में आपकी बुद्धिमत्ता की तारीफ होगी। महिलाओं या बच्चों से जुड़े कार्यों में
व्यस्तता रह सकती है। अंतरात्मा की सुनें, आपको हर समस्या का सही समाधान मिल जाएगा।
- शुभ अंक: 3
- शुभ रंग: लोटस पिंक
तुला (24 सितंबर - 23 अक्टूबर)
पुरानी सीमाओं और बंधे-बंधाए शेड्यूल को तोड़कर आगे बढ़ने के लिए तैयार हैं। लोगों से मिली- जुली प्रतिक्रियाएं मिलेंगी, लेकिन ज्यादातर आपके पक्ष में रहेंगी। विदेश से मेहमानों के आने, यात्रा और महत्वपूर्ण समाचार मिलने के योग हैं। बजट का ध्यान रखें और दिखावे से
बचें। आत्मविश्वास से लिए गए फैसले लाभ देंगे। कार्यक्षेत्र में आपके नए और मौलिक विचार सबको हैरान कर देंगे। रिश्तों में एक-दूसरे को स्पेस देना खुशहाली लाएगा।
- शुभ अंक: 4
- शुभ रंग: फारेस्ट ग्रीन
वृश्चिक (24 अक्टूबर - 22 नवंबर)
आलस्य से बचें, क्योंकि बिजनेस में मिली अस्थायी सफलता को बरकरार रखने के लिए कड़ी मेहनत की जरूरत है। सप्ताह की शुरुआत में पेशेवर और भावनात्मक रूप से थोड़ा अस्थिर महसूस कर सकते हैं। सफलता की सीढ़ी चढ़ने के लिए जल्दबाजी के बजाय धैर्य से काम लें।
घर और दफ्तर के बीच तालमेल बिठाने में थोड़ी मुश्किल हो सकती है, इसलिए शांत रहें और सकारात्मक सोचें। सप्ताह के अंत तक आप खुद को बोझ मुक्त और स्वतंत्र महसूस करेंगे।
- शुभ अंक: 8
- शुभ रंग: साफ्ट पिंक
धनु (23 नवंबर - 23 दिसंबर)
आप थोड़े भावुक और संवेदनशील रह सकते हैं, इसलिए बातों को दिल पर लेने के बजाय रिश्तों में उदार बनें। जीवन की चुनौतियों को स्वीकार करें और याद रखें कि यह वक्त भी गुजर जाएगा। सेहत सुधारने के लिए योग और डाइट पर ध्यान देने का सही समय है। सामाजिक
जीवन शानदार रहेगा और नामचीन लोगों से मुलाकात होगी। छोटी यात्रा के योग हैं। किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम करते समय लंबे समय के वादों को न भूलें। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ अंक: 6
- शुभ रंग: सैफ्रन
मकर (24 दिसंबर - 20 जनवरी)
सामाजिक जीवन बेहतरीन रहेगा और मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में उत्साह और गहराई बनी रहेगी। अपनी कार्यकुशलता के दम पर आप पेशेवर सफलता और धन लाभ प्राप्त करेंगे। आप कठिन लोगों और स्थितियों को भी अपनी चतुराई से संभाल लेंगे। व्यापार विस्तार के लिए अच्छा समय है। कभी-कभी आप थोड़े ज्यादा स्पष्टवादी हो सकते हैं, जिससे बचें। कुल मिलाकर यह सप्ताह सुखद और सुकून भरा रहेगा। ईश्वर के प्रति कृतज्ञ रहें।
- शुभ अंक: 14
- शुभ रंग: पीकाक ब्लू
कुंभ (21 जनवरी - 19 फरवरी)
इस सप्ताह आपके भीतर एक योद्धा जैसी ऊर्जा और साहस रहेगा। आप किसी भी तय ढांचे में बंधकर काम करना पसंद नहीं करेंगे। व्यक्तिगत रिश्तों और जटिल स्थितियों को समझने के लिए ध्यान का सहारा लें। भावनाओं में बहने के बजाय परिस्थितियों का बारीकी से निरीक्षण करें। पुराने व्यापारिक साझेदारों और रिश्तों का सम्मान करें, वे मुश्किल समय में आपके काम आएंगे। पुराने ढर्रों और आदतों को छोड़कर बड़े बदलाव के लिए तैयार हो जाइए।
सेहत को लेकर ग्रह क्या कहते हैं? फ्री पर्सनलाइज्ड स्वास्थ्य भविष्य देखें।
शुभ अंक: 12
शुभ रंग: क्रिमसन
मीन (20 फरवरी - 20 मार्च)
लक्ष्य हासिल करने के लिए आपमें गजब का उत्साह रहेगा, लेकिन पेशेवर फैसलों पर भावनाओं को हावी न होने दें। किसी बड़े प्रोजेक्ट को शुरू करने से पहले आपसी मतभेद सुलझा लेना बेहतर है। रिश्तों में उम्मीदें पूरी न होने से थोड़ी निराशा हो सकती है, लेकिन आत्मविश्वास
बनाए रखें। स्वतंत्र रूप से काम करना आपके लिए ज्यादा अच्छा साबित होगा। परिवार और बच्चों के प्रति संवेदनशील रहें। ऊर्जावान बने रहने के लिए नई डाइट और कसरत शुरू करें।
- शुभ अंक: 5
- शुभ रंग: डीप सैफ्रन
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।