विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

Weekly Tarot Horoscope: इस हफ्ते मेष से मीन राशि के लिए क्या कहते हैं टैरो कार्ड्स? जानें अपनी राशि का हाल

By Jagran NewsEdited By: Vaishnavi Dwivedi
Updated: Sun, 11 Jan 2026 05:00 AM (IST)

11 से 17 जनवरी 2026 (11 To 17 January Tarot Prediction 2026) तक का समय मेष से मीन राशि के जातकों के लिए कैसा रहने वाला? आइए इस आर्टिकल में विस्तार से ...और पढ़ें

News Article Hero Image

Weekly Tarot Horoscope: मेष से मीन का टैरो राशिफल। (Ai Generated Images)

मां प्रेम ऋतंभरा। 11 To 17 January Tarot Prediction 2026: ओशो कहते हैं, आप संसार में अकेले आए हैं। अपनी खुशियां दूसरों के साथ जरूर बांटें, लेकिन कभी किसी पर अधिकार न रखें। यह मूर्खता है। सुखी व्यक्ति कभी अधिकार नहीं स्थापित करता, वह खुशियां बांटता व साथ निभाता है।

मेष (ARIES) (21 मार्च-20 अप्रैल)

Mesh

किस्मत आपका साथ निभाएगी। नए मौके पेशेवर बदलावों और सफलताओं के कारक बनेंगे। अनचाही घटनाएं घटित होंगी। सकारात्मक बनें रहें और लक्ष्य पर केंद्रित रहें। समय के साथ स्वयं को केंद्रित और सतर्क महसूस करेंगे। जब तक आप जागरूक नहीं होंगे, तब तक एक जैसी परिस्थितियां और भावनाएं बार-बार सामने आती रहेंगी। प्रकृति के बीच समय बिताना बेहतर होगा।

  • शुभ अंक: 10
  • शुभ रंग: रायल ब्लू

वृष (TAURUS) (21 अप्रैल-21 मई)

Vrishabh

लोगों को प्रभावित करेंगे और इस दौरान उच्च पदासीन लोगों व मीडिया की नजर में आएंगे। परिवार के झगड़ों को सब्र, अधिकार और समझदारी से सुलझाएंगे। निवेश और आय के मामले में अतिरिक्त सजगता बरतें अन्यथा आपको नुकसान हो सकता है। रिश्ते में प्रेम रहेगा। सिंह राशि का व्यक्ति अच्छे और बुरे समय में साथ देगा। पालतू जानवर, बच्चे, घर और बागवानी में समय बीतेगा।

  • शुभ अंक: 11
  • शुभ रंग: गोल्डन यलो

मिथुन (GEMINI) (22 मई-21 जून)

Mithun (2)

किसी का मिलनसार स्वभाव आपको आकर्षित करेगा। पेशेवर मामलों में नए मौके उत्साहित करेंगे। स्थितियों को अतिरिक्त गंभीरता से न लें। सकारात्मक और स्पष्ट रवैया अपनाएं। सामाजिक उत्सव में अपनी पहचान बनाएंगे। पुराने रवैये को बदलने के लिए यह समय उपयुक्त है। नजी और व्यावसायिक परिवर्तन का अनुभव करने के दौरान स्वयं पर विश्वास बनाए रखें।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: अर्दी ब्राउन

कर्क (CANCER ) (22 जून-22 जुलाई)

Kark

नए अनुभवों के लिए तैयार महसूस करेंगे। स्पष्टता और नई ऊर्जा के साथ सामने आने वाले मौकों और घटनाओं का स्वागत करेंगे। युवाओं और बच्चों के साथ काम करने या समय बिताने का अवसर मिलेगा। अपनी विशिष्टता, बुद्धिमानी और साहस का परिचय देंगे और सफलता के लिए मुश्किल चुनौतियों को चुनेंगे। आस-पास कोई युवा लड़की या बेटी आपसे अपेक्षाएं रख सकती है।

  • शुभ अंक: 5
  • शुभ रंग: फायरी रेड

सिंह (LEO) (23 जुलाई-23 अगस्त)

Singh

पेशेवर और व्यक्तिगत मुश्किल परिस्थितियों से सुगमता से बाहर निकल आएंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। यह समय हर प्रकार की उन्नति के लिए गतिशीलता अपनाने, बदलाव लाने और पुरानी बाधाओं को पीछे छोड़ देने के लिए उपयुक्त है। कार्यक्षेत्र में आपको पदोन्नति या कोई अधिकारपूर्ण पद प्राप्त होगा। बच्चों और परिवार के साथ प्रकृति के निकट लघु यात्रा का योग है। कर्क राशि का व्यक्ति मजबूत सहयोगी साबित होगा।

  • शुभ अंक: 7
  • शुभ रंग: रायल ब्लू

कन्या (VIRGO) (24 अगस्त-23 सितंबर)

Kanya

निजी जीवन में त्रिकोणीय संबंध मुश्किलें खड़ी करेगा, जबकि पेशेवर मामले में त्रिकोणीय सहयोग लाभदायक होगा। आपके वरिष्ठ असंभव लक्ष्य रखने का प्रयास करेंगे, बेहतर होगा कि उन्हें स्पष्ट स्थिति से परिचय करा दें। परिवार में कोई स्वार्थी व्यक्ति भेदभावपूर्ण व्यवहार कर सकता है, जिसे संभालना आपके लिए चुनौतीपूर्ण होगा। पैसे से जुड़े मामले को प्राथमिकता देना बेहतर होगा। यात्रा का योग है।

  • शुभ अंक: 3
  • शुभ रंग: रोज पिंक

तुला (LIBRA) (24 सितंबर-23 अक्टूबर)

प्रोफेशनल प्रोजेक्ट्स में शानदार विचार प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्षेत्र में कोई चालाक सहकर्मी या युवा व्यक्ति आप पर हावी होने का प्रयास करेगा। अपने ही चंचल मन से सावधान रहें,अन्यथा बार-बार अलग और विरोधाभासी राय में फंस सकते हैं। परिवार के साथ लघु यात्रा सुखद बदलाव और बेहतर तालमेल लेकर आएगी। कई मौके जीवन में प्रसन्नता लेकर आएंगे।

  • शुभ अंक: 17
  • शुभ रंग: स्काई ब्लू

वृश्चिक (SCORPIO) (24 अक्टूबर-22 नवंबर)

Vrishak

कड़ी मेहनत और एकाग्रता से अपने लक्ष्य हासिल करेंगे। अहंकार से बचें। परिवार में ऐसे स्वार्थी इंसान से बचें, जो आपके अच्छे स्वभाव का लाभ उठा सकता है। विदेश यात्रा का योग है। कुंभ राशि के व्यक्ति को भावनात्मक उथल-पुथल के दौरान आपके सहयोग की अपेक्षा होगी। पुराने दोस्त और परिजन आपसे बातचीत करेंगे और अपने विचार, भावनाएं एवं शुभ समाचार साझा करेंगे।

  • शुभ अंक: 6
  • शुभ रंग: वाइट

धनु (SAGITTARIUS) (23 नवंबर-23 दिसंबर)

Dhanu

जल्दी फैसले लेकर फायदेमंद मौके हासिल करने में सफल रहेंगे। अपनी ऊर्जा और जोश के माध्यम से दूसरों को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए प्रेरित करेंगे। अपने साथियों, सहयोगियों के साथ नेक और उदार रहेंगे। पारिवारिक मामलों में काफी मजबूत मगर भावुक हो सकते हैं। अपने रवैये से आस-पास के कुछ पुराने विचारों वाले लोगों को परेशानी में डाल सकते हैं।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: गोल्डन यलो

मकर (CAPRICORN) (24 दिसंबर-20 जनवरी)

Makar-New

संतुलित साझेदारी सफलता देगी। कार्यक्षेत्र में सहयोग से उत्पादन और लाभ हासिल करेंगे। परिवार और बच्चे अपने फैसले स्वयं लेते समय आपके सहयोग और समर्थन की मांग करेंगे। लघु यात्रा सुखद साबित होगी। ऐसे दोस्तों से सावधान रहें जो पैसे और पद के कारण अहंकारी हो रहे हैं। कला, संगीत और खेल से जुड़ी गतिविधियों में भागीदारी
करेंगे।

  • शुभ अंक: 9
  • शुभ रंग: रोज पिंक

कुंभ (AQUARIUS) (21 जनवरी-19 फरवरी)

Kumbh (1)

सोच का दायरा विस्तृत करके पेशेवर और असंभव नजर आने वाले लक्ष्य हासिल करने में सफल रहेंगे। स्वभाव में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है। सफलता पाने और सकारात्मक ऊर्जा बनाए रखने के लिए संतुलित, शांत और लचीला रवैया अपनाएं। नकारात्मक सोच वाले लोग कार्यों में रुकावट डाल सकते हैं। ऐसे चालाक व्यक्ति से सावधान रहें, जो आपको व्यर्थ की बहस में उलझा सकते हैं।

  • शुभ अंक: 15
  • शुभ रंग: चाकलेट ब्राउन

मीन (PISCES) (20 फरवरी-20 मार्च)

Meen (1)

दिलचस्प लोगों को आकर्षित करेंगे। समय और ऊर्जा बचाएं। नेतृत्व के गुण से निजी और पेशेवर स्थितियों को नियंत्रित करेंगे। विरोधियों को परास्त कर नए काम की शुरुआत करेंगे। सफलता और नए मौके आपकी प्रतीक्षा में हैं। धैर्य बनाए रखें। जरूरी लक्ष्य सामने आएंगे। भविष्य में नए आयाम खोजने के लिए एक बड़ी छलांग लगाएंगे। प्रकृति के बीच समय बिताना बेहतर होगा।

  • शुभ अंक: 4
  • शुभ रंग: फायरी आरेंज

मेष से मीन राशि का वार्षिक राशिफल 2026