नई Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी देनी होगी EMI, जानें डिटेल
वाहन निर्माता Skoda की ओर से भारतीय बाजार में ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी Kushaq के बेस वेरिएंट को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो ला ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर Skoda Kushaq को बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को अगर आप भी खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद कितने रुपये की EMI पर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Skoda Kushaq कीमत
Skoda की ओर से Kushaq को मिड साइज एसयूवी के तौर पर भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। इस गाड़ी के बेस वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 10.69 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.07 लाख रुपये आरटीओ और करीब 45 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। इसके अलावा एसयूवी पर टीसीएस चार्ज भी देना हो करीब 11 हजार रुपये होता है। जिसके बाद Skoda Kushaq on road price करीब 12.31 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।
दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर आप इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 10.31 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 10.31 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 16603 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी कार
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 10.31 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 16603 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Skoda Kushaq के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.62 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 15.94 लाख रुपये हो जाएगी।
खबरें और भी
किनसे होता है मुकाबला
Skoda की ओर से Kushaq को मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जाता है। स्कोडा की ओर से इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitatra, Tata Harrier, Hyundai Creta, Volkswagen Taigun, Kia Syros, Kia Seltos, Mahindra Scorpio जैसी एसयूवी के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।