Ather, TVS या Hero; कौन है भारत की सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर? कीमत सिर्फ 44,990 से शुरू
Most Afordable Electric Scooters: BaaS प्लान की वजह से अब भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना काफी सस्ता हो गया है। यहां हम आपको ऐसी ही 5 सबसे सस्ते इलक ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में अब इलेक्ट्रिक स्कूटर को खरीदना पहले से सस्ता हो गया है जिसकी सबसे बड़ी वजह है बैटरी सब्क्रिप्शन प्लान। इसमें आपको स्कूटर खरीदते समय एक साथ सारे पैसे देने की जरूरत नहीं है। आप जैसे-जैसे बैटरी का इस्तेमाल करेंगे वैसे-वैसे उसके पैसे दे सकते हैं। यहां हम आपको 5 सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर के बारे में बताने जा रहे हैं।
Hero Vida VX2
यह सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटरों में से एक है। इसका टॉप मॉडल एक बार फुल चार्ज होने पर 152 किमी तक की रेंज दे सकता है। साथ ही, इसमें आसानी से बदली जाने वाली या स्वैपेबल बैटरी का इस्तेमाल होता है। Baas प्लान के साथ लेने पर इस इलेक्ट्रिक स्कूटर की कीमत सिर्फ 44,990 रुपए (एक्स-शोरूम) हो जाती है।
Bajaj Chetak
बजाज चेतक अपने पुराने और क्लासिक को नई इलेक्ट्रिक पावर के साथ जोड़ता है। इस स्कूटरी बॉडी मेटल की है जिसकी वजह से यह बाकी स्कूटरों से ज्यादा मजबूत है। बैटरी सब्सक्रिपशन प्लान के साथ आप इसे लगभग 96,504 रुपए (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर खरीद सकते हैं। एक बार चार्ज होने पर यह 150 किमी तक की रेंज दे सकता है।
Ather Rizta
Ather Rizta इलेक्ट्रिक स्कूटर कम कीमत में आपको एक प्रीमियम फील देता है। अगर आप इस स्कूटर को BaaS प्लान के साथ खरीदते हैं तो यह आपको 75,999 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत पक मिलेगा। इसमें एक बड़ी सीट और सामान रखने के लिए काफी जगह मिलती है। साथ ही, इसमें नेविगेशन और अलग-अलग राइडिंग मोड्स भी दिए गए हैं।
खबरें और भी
TVS iQube और TVS Orbiter V1
बैटरी सब्सक्रिप्शन प्लान के साथ TVS iQube की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत लगभग 59,999 रुपए होती है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर चलाने में काफी स्मूथ है और परिवारों के लिए बेहतर विकल्प है। इसके बाद है TVS की ही एक और इलेक्ट्रिक स्कूटर Orbiter V1। इसे युवा राइडर्स को ध्यान में रखकर बनाया गया है जिसकी कीमत 49,999 रुपए (एक्स-शोरूम) है।