विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Citroen Basalt X के बेस वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI

Published: Mon, 14 Sep 2026 08:29 AM (IST)

वाहन निर्माता सिट्रॉएन की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Citroen Basalt X को ऑफर किया जाता है। इसके बेस वेरिएंट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माताओं में शामिल सिट्रॉएन की ओर से Citroen Basalt X को भारतीय बाजार में ऑफर किया जाता है। अगर आप भी इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं तो दो लाख रुपये की Down Payment करने के बाद हर महीने कितने रुपये की EMI देकर इसे घर लाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Citroen Basalt X कीमत

सिट्रॉएन की ओर से बेसाल्‍ट एक्‍स को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के बेस वेरिएंट को 8.55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसे दिल्‍ली में खरीदने पर ऑन रोड कीमत करीब 9.64 लाख रुपये हो जाती है। इस कीमत में 8.55 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के अलावा करीब 65 हजार रुपये आरटीओ और इंश्‍योरेंस के करीब 44 हजार रुपये देने होंगे।

दो लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर इस गाड़ी के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 7.64 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 7.64 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 12414 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी कार

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 7.64 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 12414 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Citroen Basalt X के लिए करीब 2.79 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आप कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 12.43 लाख रुपये देंगे।

किनसे होगा मुकाबला

सिट्रॉएन ओर से Citroen Basalt X को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। ऐसे में इसका सीधा मुकाबला Maruti Grand Vitara, Kia Seltos, Tata Harrier, Mahindra Scorpio, Honda Elevate, Toyota Hyryder, Hyundai Creta जैसी एसयूवी के साथ होता है।

यह भी पढें- 2026 Renault Duster Review: कितनी दमदार है नई डस्‍टर, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?