विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda ADV 160 vs Aerox vs Hero Xoom: कीमत और फीचर्स में कौन सी स्कूटर है बेहतर?

Updated: Thu, 27 Aug 2026 03:30 PM (IST)

Honda ADV 160 vs Aerox 155 vs Xoom 160: Honda ने भारत में नया एडीवी 160 स्कूटर भारत में लॉन्च ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Motorcycle and Scooter India ने अपना पहला बड़े डिस्प्लेसमेंट वाले स्कूटर और भारत का पहला फ्लेक्स फ्यूल स्कूटर ADV 160 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस स्कूटर को 10 टू-व्हीलर्स के अपने नए प्रोडक्ट लॉन्च के प्लान के तहत दिखाया था और इसे हाल ही में लॉन्च किया गया है जिसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.7 लाख रुपए है।

कीमत का अंतर

Honda ADV 160 की एक्स-शोरूम कीमत 1.7 लाख रुपए है और इसकी डिलीवरी अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। Hero Xoom 160 की एक्स-शोरूम कीमत GTS 2.0 से पहले 1.49 लाख रुपए से घटकर GST 2.0 से 1.43 लाख रुपए है जबकि Yamaha Aerox 155 की एक्स-शोरूम कीमत 1.46 लाख रुपए से 1.5 लाख रुपए के बीच है।

डिजाइन और लुक की तुलना

इस तुलना में Heo Xoom 160 का डिजाइन ज्यादा क्लीन और सिंपल लगता है। Yamaha Aerox 155 बोल्ड लुक के साथ आता है जो Honda ADV 160 में यह और भी ज्यादा है। इसमें स्प्लिट डुअल-चेंबर LED हेडलाइट्स के साथ एक मजबूत फ्रंट फेसिया है जिसमें LED DRL ऊपर की तरफ जाती हैं।

तीनों में कॉमन फीचर्स

इंजन स्टार्ट-स्टॉप, फ्रंट डिस्क ब्रेक, सिंगल-चैनल ABS, टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर-ट्विन शॉक एब्जॉर्बर, LED लाइटिंग, स्मार्ट की के साथ कीलेस गो और बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज जैसे फीचर्स तीनों स्कूटरों में एक जैसे हैं। Honda ADV 160 एडजस्टेबल विंडस्क्रीन, 8 लीटर का फ्यूल टैंक, रियर डिस्क ब्रेक, LED टर्न इंटिकेटर्स, रोडसिंक के साथ 5-इंच की TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और बाकी फीचर्स से खुद को अलग करता है।

फीचर / स्पेक्स Honda ADV 160 Hero Xoom 160 Yamaha Aerox 155
एक्स-शोरूम कीमत ₹1.70 लाख ₹1.43 लाख (GST 2.0 के बाद) ₹1.46 लाख - ₹1.50 लाख
डिजाइन & लुक सबसे ज्यादा बोल्ड, स्प्लिट डुअल-चेंबर LED हेडलाइट्स और ऊपर की तरफ जाती LED DRLs सबसे क्लीन और सिंपल डिजाइन बोल्ड लुक
डिलीवरी / उपलब्धता अक्टूबर 2026 से डिलीवरी उपलब्ध उपलब्ध
खास / एक्सक्लूसिव फीचर्स
  • एडजस्टेबल विंडस्क्रीन
  • 8 लीटर फ्यूल टैंक
  • रियर डिस्क ब्रेक
  • LED टर्न इंडिकेटर्स
  • RoadSync के साथ 5-इंच TFT क्लस्टर
  • भारत का पहला फ्लेक्स-फ्यूल स्कूटर
  • सिंपल डिज़ाइन
  • स्पोर्टी मैक्सी-स्कूटर स्टाइल
कॉमन (समान) फीचर्स
  • इंजन स्टार्ट-स्टॉप
  • फ्रंट डिस्क ब्रेक
  • सिंगल-चैनल ABS
  • टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स
  • रियर-ट्विन शॉक एब्जॉर्बर
  • इंजन स्टार्ट-स्टॉप
  • फ्रंट डिस्क ब्रेक
  • सिंगल-चैनल ABS
  • टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स
  • रियर-ट्विन शॉक एब्जॉर्बर
  • इंजन स्टार्ट-स्टॉप
  • फ्रंट डिस्क ब्रेक
  • सिंगल-चैनल ABS
  • टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स
  • रियर-ट्विन शॉक एब्जॉर्बर
 
  • LED लाइटिंग
  • स्मार्ट की (Keyless Go)
  • बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज
  • LED लाइटिंग
  • स्मार्ट की (Keyless Go)
  • बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज
  • LED लाइटिंग
  • स्मार्ट की (Keyless Go)
  • बड़ा अंडर-सीट स्टोरेज

यह भी पढ़ें- Honda ने पेश किया नया E85 ADV 160 स्कूटर, पावरफुल इंजन के साथ मिलेगा बड़ा फ्यूल टैंक