विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Rebel 300 को खरीदने से पहले जान लें ये 5 बातें, E-Clutch तकनीक से लेकर इंजन की पावर तक

Updated: Thu, 27 Aug 2026 08:31 PM (IST)

Honda Rebel 300: Honda ने हाल ही में अपनी नई Rebel 300 क्रूजर बाइख को 2.22 लाख रुपए की एक्स-शोरूम ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Rebel 300 इस लाइनअप का पहला ऐसा मॉडल है जिसे स्थानीय रूप से बनाया गया है और यहां ब्रांड की सबसे किफायती क्रूजर मोटरसाइकिल है। टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैंप और छोटे एग्जॉस्ट के साथ बॉबर-स्टाइल डिजाइन पर बनी यह बाइक Honda Bingwing डीलरशिप के जरिए बेची जाती है।

वेरिएंट और कीमतें

Honda Rebel 300 दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इसका स्टैंडर्ड वेरिएंट 2.22 लाख रुपए और E-Clutch वेरिएंट 2.62 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) का है। इसका मुकाबला Royal Enfield Goan Classic 350 से है जिसके स्टैंडर्ड वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपए से है जो वर्तामन में भारत में बिकने वाली बॉबर-मोटरसाइकिल में से एक है।

इंजन पावर और टेक्नोलॉजी

Honda Rebel 300 में 286cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है जो 30hp की पावर और 27.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसे 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। Rebel 300 के दोनों वेरिएंट्स में Honda Roadsync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ एक गोल TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, फुल LED लाइटिंग और डुअल-चैनल ABS मिलता है।

क्या है Honda E-Clutch?

Honda का ई-क्लच एक ऑटमैटिक सिस्टम है जो क्लच को अपने आप ऑपरेट करने के लिए एक्चुएटर्स का इस्तेमाल करता है जिससे राइडर बिना क्लच लीवर का इस्तेमाल किए ही गियर को बदल सकता है। यह Rebel 300 को पूरी तरह से ऑटोमैटिक मोटरसाइकिल नहीं बनाता है क्योंकि राइडर अभी भी गियर लीवर का इस्तेमाल करके खुद ही गियर सिलेक्ट करता है।

क्या है इसका फायदा?

कल्च लीवर को इसमें रखा गया है और जब भी राइडर चाहे वह इसका मैनुअल तौर पर इस्तेमाल कर सकता है। इस सिस्टम को रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में राइडर की थकान को कम करने और उन लोगों के लिए बाइक को चलाना आसान बनाने के लिए डिजाइन किया गया है जिन्हें क्लच लीवर चलाने में मुश्किल लगता है।

सीट और फ्यूल टैंक

Honda Rebel 300 की सीट हाइट 690mm है जो इस भारतीय मार्केट में बिकने वाली सबसे कम सीट हाइड वाली बाइक में से एक बनाता है। इस बाइक का वजन 172kg है और इसकी फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर है।

दी गई जानकारी के आधार पर Honda Rebel 300 का विवरण:

 

श्रेणी / फीचर Honda Rebel 300 (स्टैंडर्ड) Honda Rebel 300 (E-Clutch)
एक्स-शोरूम कीमत ₹2.22 लाख ₹2.62 लाख
इंजन & ट्रांसमिशन
286cc लिक्विड-कूल्ड इंजन


(30hp पावर, 27.5Nm टॉर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स)
286cc लिक्विड-कूल्ड इंजन


(30hp पावर, 27.5Nm टॉर्क, 6-स्पीड गियरबॉक्स)
क्लच सिस्टम मैनुअल क्लच Honda E-Clutch (बिना क्लच लीवर दबाए गियर बदलने की सुविधा)
डिजाइन & स्टाइलिंग बॉबर-स्टाइल, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैंप, छोटा एग्जॉस्ट बॉबर-स्टाइल, टियरड्रॉप फ्यूल टैंक, गोल LED हेडलैंप, छोटा एग्जॉस्ट
डिस्प्ले & कनेक्टिविटी RoadSync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ गोल TFT डिस्प्ले RoadSync कनेक्टिविटी और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन के साथ गोल TFT डिस्प्ले
सेफ्टी & लाइटिंग फुल LED लाइटिंग, डुअल-चैनल ABS फुल LED लाइटिंग, डुअल-चैनल ABS
सीट हाइट & वजन 690mm seat height (सबसे कम सीट हाइट में से एक), 172kg वजन 690mm seat height (सबसे कम सीट हाइट में से एक), 172kg वजन
फ्यूल टैंक कैपेसिटी 11 लीटर 11 लीटर
उपलब्धता / नेटवर्क Honda BigWing डीलरशिप्स Honda BigWing डीलरशिप्स
मुकाबला Royal Enfield Goan Classic 350 (शुरुआती कीमत ₹2.22 लाख) Royal Enfield Goan Classic 350 (शुरुआती कीमत ₹2.22 लाख)

यह भी पढ़ें- Honda Rebel 300 क्रूजर सेगमेंट में करेगी धमाका, दमदार इंजन के साथ कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत