विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda Rebel 300 vs Goan Classic 350: इंजन, कीमत-फीचर्स और पावर के मामले में कौन है बेस्ट?

Updated: Sat, 29 Aug 2026 05:00 PM (IST)

Honda Rebel 300 vs Goan Classic 350: दोनों ही शानदार बॉबर बाइक्स हैं। आइए जानते हैं कि फीचर्स, इंजन, कीमत और पावर के मामले में कौन बेस्ट है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Honda Rebel 300 को कंपनी द्वारा जुलाई 2026 के मेगा रिवील में भारत के लिए घोषित किए गए 10 प्रोडक्ट्स में से एक के रूप में पेश किया गया था। वर्तमान में, इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Royal Enfield Goan Classic 350 से है। आइए देखते हैं कि इन दोनों बाइक्स में आपके लिए कौन सही साबित होगी।

इंजन और परफॉर्मेंस

Goan Classic 350 में J-Series 349cc सिंगल सिलिंडर इंजन का इस्तेमाल किया गया है जो इस समय Royal Enfield की पांच अलग-अलग बाइक्स में आता है। वहीं, होंडा 286cc सिंगल-सिलिंडर इंजन के साथ आता है। Honda Rebel 300 की बात करें तो यह 30hp की पावर और 27.5nm का टॉर्क जनरेट करती है तो वहीं, Goan Classic 350, 19.9hp की पावर और 27nm का टॉर्क देती है।

टायर ब्रेक और सस्पेंशन

Rebel 300 में आगे और पीछे बड़े और चौड़े टायर दिए गए हैं लेकिन Goan Classic 350 की तुलना में आगे का रिम साइज छोट है जिससे Rebel को एक बेहतरीन बॉबर लुक मिलता है। दोनों ही बाइक्स एक साइज का फ्रंट फोर्क देती हैं लेकिन Honda आगे की तरफ ज्यादा ट्रैवल देती है (140mm बनाम 130mm) और Royal Enfield पीछे की तरफ ज्यादा ट्रैवल (105mm बनाम 94mm) देती है।

फीचर्स में कौन आगे

दोनों ही मोटरसाइकिल में डुअल-चैनल ABS स्टैंडर्ड मिलता है। Royal Enfield Goan Classic 350 में ट्रिपर नेविगेशन पॉड स्टैंडर्ड देती है तो वहीं Honda Rebel 300 में E-Clutch की सुविधा मिलती है। बता दें कि, Royal Enfield ने अपनी 350cc रेंज को स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ अपडेट करना शुरू कर दिया है।

कितनी है कीमत?

Honda Rebel 300 की एक्स-शोरूम कीमत 2.22 लाख रुपए से लेकर 2.62 लाख रुपए तक है तो वहीं Royal Enfield Goan Classic 350 की एक्स-शोरूम कीमत 2.25 लाख से 2.28 लाख रुपए तक है।

Honda Rebel 300 vs Royal Enfield Goan Classic 350: तुलनात्मक विवरण
फीचर / श्रेणी Honda Rebel 300 Royal Enfield Goan Classic 350
इंजन क्षमता 286cc, सिंगल-सिलिंडर 349cc, J-Series सिंगल-सिलिंडर
पावर 30 hp 19.9 hp
टॉर्क 27.5 Nm 27 Nm
सस्पेंशन ट्रैवल (फ्रंट) 140 mm 130 mm
सस्पेंशन ट्रैवल (रियर) 94 mm 105 mm
टायर & डिजाइन आगे छोटा रिम साइज और चौड़े टायर (बॉबर लुक) क्लासिक क्रूजर/बॉबर स्टाइल
खास फीचर्स E-Clutch सुविधा, डुअल-चैनल ABS ट्रिपर नेविगेशन पॉड, स्लिप & असिस्ट क्लच, डुअल-चैनल ABS
एक्स-शोरूम कीमत ₹2.22 लाख – ₹2.62 लाख ₹2.25 लाख – ₹2.28 लाख

यह भी पढ़ें- Maruti Brezza vs TATA Nexon: इंजन, पावर कीमत और फीचर्स के मामले में कौन है बेस्ट? देखें एक-एक अंतर