कार से करना है लंबा सफर, इन आदतों से छोटे बच्चों को मिलेगी ज्यादा सुरक्षा
भारत में कई लोग अपनी कार में अपने परिवार के साथ सफर करते हैं, जिनमें बच्चे भी शामिल होते हैं। ऐसे में कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो फिर बच्चों के स ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में जैसे जैसे हाइवे और एक्सप्रेस वे को शुरू किया जा रहा है, वैसे ही लोग भी अपनी कार से परिवार के साथ सफर करना पसंद करने लगे हैं। सफर के दौरान अगर बच्चे भी शामिल हों तो किन बातों का ध्यान रखते हुए बच्चों की सुरक्षा को बढाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
चाइल्ड लॉक का करें उपयोग
अगर आप अपनी कार में बच्चों के साथ सफर करते हैं, तो कई बार बच्चे चलती हुई कार में दरवाजा भी खोल देते हैं। ऐसे में बच्चों की सुरक्षा के साथ ही सड़क पर अन्य वाहनों की सुरक्षा पर भी खतरा बढ़ जाता है। इसलिए कंपनियों की ओर से सभी कारों में चाइल्ड लॉक दिया जाता है। जब भी कार में बच्चों के साथ सफर करें तो हमेशा चाइल्ड लॉक को लगाएं। ऐसा करने से बच्चे कार को अंदर से नहीं खोल पाएंगे और उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी होगी।
बच्चों की सीट का करें उपयोग
अगर आपकी कार में नवजात या कम उम्र के बच्चे सफर करते हैं, तो फिर उनको सामान्य सीट पर नहीं बिठाना चाहिए। इसकी जगह बाजार में चार से छह साल तक के बच्चों के लिए खासतौर पर बनाई गई सीटों को खरीदा जा सकता है। इस तरह की सीटों पर बच्चों के साथ सफर करने पर उनको ज्यादा सुरक्षा मिलती है।
सनरूफ से बाहर न निकालें
कुछ लोग बच्चों के साथ कार में सफर करते हैं, तो सनरूफ खोलकर कार चलाते हैं। खुले हुए सनरूफ में से कई बार बच्चे बाहर निकलते हैं। ऐसा करने में भले ही बच्चों को अच्छा लगता है, लेकिन इस तरह सफर करना खतरे को बढ़ाता है। सनरूफ या खुली हुई खिड़कियों से बाहर निकलने पर बच्चों को चोट लगने का खतरा होता है। दूसरी ओर पुलिस भी इस तरह सफर करने पर चालान काट सकती है।
खबरें और भी
सीट बेल्ट का रखें ध्यान
बच्चों के साथ सफर करते हुए सीट बेल्ट का उपयोग जरूर करना चाहिए। ऐसा करने से न सिर्फ हादसे के समय सुरक्षा मिलती है बल्कि सीट बेल्ट न लगाने के कारण पुलिस की ओर से की जाने वाली कार्रवाई से भी बचा जा सकता है। दूसरी ओर बच्चे अगर सीट बेल्ट नहीं लगाएं तो फिर वह कार में एक जगह नहीं बैठ पाते, जिससे उनको कार चलाते हुए संभालना भी काफी मुश्किल हो जाता है।