विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

खतरा आते ही खुद लगेंगे कार के ब्रेक, क्या है AEBS फीचर और कैसे एक्सीडेंट में बचाएगा आपकी जान?

Published: Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM (GMT+05:30)

सड़क परिवहन मंत्रालय ने भारत में नई पैसेंजर कारों के लिए एडवांस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम (AEBS) अनिवार्य करने का ड्राफ्ट ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने एक ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी किया है जिसके तहत भारत में बिकने वाली हर नई पैसेंजर कार में एडवांस इमरजेंसी ब्रेकिंग सिस्टम को अनिवार्य किया जा सकता है। इस प्रस्ताव के मुताबिक, 1 अक्टूबर 2030 से लॉन्च होने वाले सभी नए मॉडल्स में यह सिस्टम होने जरूरा होगा। वहीं, इस तारीख से पहले ही प्रोडक्शन में चल रहे मॉडल्स को दो साल का समय दिया गया है जिसके तहत उन पर यह नियम 1 अक्टूबर 2023 से लागू होगा।

कैसे काम करता है AEBS?

जब ड्राइवर इमरजेंसी में ब्रेक नहीं लगा पाता है तो AEBS अपने आप गाड़ी की ब्रेक लगा देता है। इसका मकसद टक्कर से बचना या उसके इंपैक्ट को कम करना होता है। यह ड्राफ्ट M1 कैटेगरी को कवर करता है जिसमें ड्राइवर के अलावा 8 सीटों तक वाले पैसेंजर वाहन शामिल हैं। इस तरह से बाजार में बिकने वाला ज्यादातर कारें और SUV इसके दायरे में आती हैं।

यह पूरा सिस्टम मुख्य रूप में तीन स्टेप्स में काम करता है:

  1. खतरा महसूस होते ही यह सिस्टम आवाज या डैशबोर्ड पर संकेत देकर ड्राइवर को अलर्ट करता है।
  2. अगर ड्राइवर समय पर ब्रेक नहीं लगाता तो सिस्टम ब्रेकिंग को एक्टिव करके गाड़ी में हल्का ब्रेक लगाता है।
  3. इसके बाध भी अगर ड्राइवर ब्रेक नहीं लगाता है तो सिस्टम खुद ही तेजी से और इमरजेंसी ब्रेक लगा देता है जिससे एक्सीडेंट टल सकता है या कम नुकसान हो सकता है।

AIS-185 स्टैंडर्ड और शुरुआती नियम

हालांकि, इससे पहले का एक नियम भी है। 1 अक्टूबर 2028 से जिन M1 व्हीकल्स और N1 से पहले में AEBS दिया जा रहा है उन्हें इस सिस्टम के लिए ऑटोमोटिव इंडस्ट्री स्टैंडर्ड यानी AIS-185 का पालन करना होगा। इसका मतलब है कि जिन कारों में पहले से AEBS लगा हुआ है उन्हें यह अनिवार्य होने से पहले ही एक स्टैंडर्ड पूरा करना होगा।

साथ ही, 1 अक्टूबर 2027 से सभी गाड़ियों में स्टार्टिंग एफर्ट AIS-193 नियम के हिसाब से होना चाहिए। हालांकि, जिन टू-व्हीलर और थ्री-व्हीलर में स्टीयरिंग व्हील नहीं होता उन्हें इससे छूट दी गई है। इसके अलावा, जिन कारों में ऑटोमैटिक कमांड स्टीयरिंग (ACSF) का फीचर दिया गया है उन्हें भी इस स्टैंडर्ड का पालन करना होगा।

AEBS और ADAS का कनेक्शन

AEBS, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS) का ही एक हिस्सा है। इसमें कई ऐसी आधुनिक तकनीकें आती हैं जो गाड़ी चलाते वक्त खतरों को भांपने और ड्राइवर की मदद करने का काम करती हैं। हालांकि, यह सिस्टम हर स्थिति में एक्सीडेंट को पूरी तरह से रोकने का दावा नहीं करता। बारिश, घना कोहरा, धूल भरी आंधी और अंधेरे में इसके सेंसर ठीक तरह से काम नहीं कर पाते।

इसके अलावा, बहुत ज्यादा तीखे मोड़ों या शार्प टर्न और अचानक सामने आ जाने वाली रुकावटों में भी इसे कुछ परेशानी आ सकती है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए EU, जापान और अमेरिका जैसे देशों में भी इस तकनीक को अपनी गाड़ियों के सुरक्षा नियमों का हिस्सा बना लिया है।

यह भी पढ़ें- MG M9 Electric MPV: 548Km की रेंज, 90kWh बैटरी और लग्जरी फीचर्स से लैस है यह 7-सीटर कार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।