Maruti Fronx Vs Toyota Taisor: फीचर्स, इंजन और कीमत के मामले में किसे खरीदना होगा बेहतर
Maruti Fronx Vs Toyota Taisor: भारत में मारुति की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में फ्रॉन्क्स को ऑफर किया जाता ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की सबसे ज्यादा मांग रहती है। इस सेगमेंट में सभी निर्माताओं की ओर से अपने उत्पादों की बिक्री की जाती है। मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इसका मुकाबला टोयोटा टाइजर के साथ होता है। इंजन, फीचर्स और कीमत के मामले में दोनों में से किस एसयूवी को खरीदना आपके लिए ज्यादा बेहतर विकल्प (Maruti Fronx Vs Toyota Taisor) साबित हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Maruti Fronx Vs Toyota Taisor फीचर्स
मारुति की ओर से ऑफर की जाने वाली कॉम्पैक्ट एसयूवी फ्रॉन्क्स को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से इसमें एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, एलईडी कनेक्टिड टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्पॉयलर, स्किड प्लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर, फैब्रिक सीट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लैस एंट्री, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, फुटवेल इलूमिनेशन, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर, दो ट्वीटर, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
वहीं टोयोटा टाइजर में एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी डीआरएल, ऑटो हेडलैंप, कनेक्टिड एलईडी टेल लाइट, रियर वाइपर और वॉशर, स्किड प्लेट, शॉर्क फिन एंटीना, ड्यूल टोन एक्सटीरियर और इंटीरियर, फैब्रिक सीट, टिल्ट और टेलीस्कोपिक स्टेयरिंग व्हील, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ओआरवीएम, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप, की-लैस एंट्री, स्टेयरिंग माउंटिड कंट्रोल्स, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, रियर एसी वेंट, फुटवेल इलूमिनेशन, 22.86 सेमी इंफोटेनमेंट सिस्टम, आर्किमिस ऑडियो सिस्टम, एपल कार प्ले, एंड्राइड ऑटो, चार स्पीकर, दो ट्वीटर, हेड-अप डिस्प्ले, 360 डिग्री कैमरा जैसे कई फीचर्स मिलते हैं।
Maruti Fronx Vs Toyota Taisor इंजन
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स में 1.2 लीटर नेचुरल एस्पिरेडिट, 1.2 लीटर सीएनजी और एक लीटर की क्षमता का टर्बो पेट्रोल इंजन का विकल्प दिया जाता है। इसमें 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन से इसे 20.02 से लेकर 22.89 किलोमीटर की माइलेज मिलती है। इसमें मैनुअल और एएमटी ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
वहीं Toyota Taisor में 1.2 लीटर की क्षमता के ही नेचुरल एस्पिरेटिड, सीएनजी और एक लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्प मिलते हैं। इनके साथ मैनुअल, एएमटी और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन को दिया जाता है। 1.2 लीटर पेट्रोल इंजन से एसयूवी को 66 किलोवाट की पावर और 113 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं टर्बो इंजन से 73.6 किलोवाट की पावर और 147.6 न्यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। दोनों ही इंजन से इसे 19.86 से लेकर 22.79 किलोमीटर की माइलेज मिलती है।
Maruti Fronx Vs Toyota Taisor कीमत
मारुति की ओर से फ्रॉन्क्स को भारत में 6.85 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 11.98 लाख रुपये है।
वहीं Toyota की ओर से Taisor को भारत में 7.43 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.94 लाख रुपये है।
यह भी पढ़ें- Skoda Kushaq Facelift Review: कैसी है स्कोडा की नई एसयूवी, क्या खरीदने में होगा फायदा?
