विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Maruti Suzuki Fronx Facelift इस साल हो सकती है लॉन्च, लेवल-2 ADAS के साथ मिलेगा टर्बो-पेट्रोल इंजन

Updated: Sat, 29 Aug 2026 02:27 PM (IST)

Maruti Fronx Facelift: Maruti Suzuki जल्द ही अपनी कॉम्पैक्ट SUV Fronx का फेसलिफ्ट मॉड लाने की तैयारी कर रही है। इसमें नए डिजाइन के साथ कई फीचर्स मिल सकते हैं।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Maruti Suzuki Fronx को भारत में 2023 में लॉन्च किया गया था और यह ब्रांड के सबसे लोकप्रिय कॉम्पैक्ट सब-कॉम्पैक्ट SUV में से एक है। अब ब्रांड देश में 2026 में इसका फेसलिफ्ट लॉन्च करने की प्लानिंग कर रहा है। आइए जानते हैं कि Maruti Suzuki Fronx Facelitft 2026 का डिजाइन और फीचर्स कैसे हो सकते हैं।

फीचर्स और डिजाइन

Fronx Facelift 2026 के डिजाइन में कम बदलाव होने की उम्मीद है लेकिन इसमें लेवल-2 ADAS सहित कई नए फीचर्स मिल सकते हैं। Fronx Facelift 2026 के प्रोटोटाइप को एक ADAS मॉड्यूल, एक नया 360-डिग्री कैमरा और फ्रंट में पार्किंग सेंसर की बढ़ती संख्या के साथ देखा गया था। इसके अलावा, फीचर में केबिन के अंदर एक बड़ी टचस्क्रीन, ज्यादा प्रीमियम अपहोल्स्ट्री, एक नया स्टीयरिंग व्हील और बहुत भी काफी कुछ मिल सकता है।

टेस्टिंग और डिजाइन

2026 Maruti Fronx Facelift 2026 को भारतीय सड़को को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हाल ही में आई तस्वीरों से पता चलता हैकि Fronx Facelift मैजूदा मॉडल की तरह ही अपनी पुरानी बनावट को बरकरार रखेगी। हालांकि, आने वाली 2026 Maruti Fronx Facelift में नए डिजाइन वाले आगे और पीछे के बंपर के साथ-साथ एक नई ग्रइल की उम्मीद है।

इंजन और पावर

2026 Maruti Fronx Facelift में पावरट्रेन के मामले में भी कुछ छोटे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। 2026 Maruti Fronx Facelift के टेस्ट म्यूल को ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ टेस्टिंग करते हुए देखा गया था। उम्मीद है कि आने वाली Fronx Facelift में भी ऑल-व्हील ड्राइव मिलेगा। साथ ही, Fronx Facelift में 1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन और 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता रहेगा।

1.2 लीटर नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन 80hp की अधिकतम पावर और 113nm का टॉर्क जनरेट करता है तो वहीं, 1.0 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन 99hp की अधिकतम पावर और 147nm का टॉर्क जनरेट कर सकता है।

यह भी पढ़ें- TATA Tigor Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, जानिए क्या मिल सकते हैं फीचर्स और इंजन