Trending

    Maruti Suzuki Victoris के ऑटोमैटिक वेरिएंट को है घर लाना, दो लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

    Updated: Tue, 03 Mar 2026 08:29 AM (IST)

    Car Finance Plan: वाहन निर्माता मारुति की ओर से Maruti Victoris की भी बिक्री की जाती है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट के लिए दो लाख रुपये की Down Pay ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। कई सेगमेंट में वाहनों को ऑफर करने वाली प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से मिड साइज एसयवी के तौर पर Maruti Victoris को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई एसयूवी ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदने का मन बना रहे हैं और दो लाख रुपये की डाउनपेमेंट करने के बाद गाड़ी को घर लाना चाहते हैं, तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम इसकी जानकारी आपको इस खबर में दे रहे हैं।

    Maruti Victoris कीमत

    Maruti Suzuki की ओर से विक्‍टोरिस को कई वेरिएंट में ऑफर किया जाता है। इसके ऑटोमैटिक वेरिएंट के तौर पर VXI को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी के ऑटोमैटिक वेरिएंट की एक्‍स शोरूम (Maruti Victoris Price) कीमत 13.36 लाख रुपये है। इस गाड़ी को अगर दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 1.34 लाख रुपये आरटीओ और करीब 62 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। इसके साथ ही टीसीएस चार्ज के तौर पर करीब 13500 रुपये भी जाएंगे। जिसके बाद Maruti Victoris on road price करीब 15.45 लाख रुपये के आस-पास हो जाती है।

    दो लाख Down Payment के बाद कितनी EMI

    अगर आप इस गाड़ी के ऑटोमैटिक वेरिएंट को खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में दो लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 13.45 लाख रुपये को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 13.45 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने 21636 रुपये हर महीने की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी। 

    कितनी महंगी पड़ेगी कार

    अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 13.45 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 21636 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Victoris के लिए करीब 4.72 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 20.17 लाख रुपये हो जाएगी।

    किनसे होता है मुकाबला

    Maruti Suzuki की ओर से Victoris को कंपनी चार मीटर से बड़ी एसयूवी के तौर पर ऑफर किया जा रहा है। इस गाड़ी का बाजार में सीधा मुकाबला अपनी ही Maruti Grand Vitara के अलावा  Kia Seltos, Hyundai Creta, Honda Elevate, Mahindra XUV 700, Scorpio N जैसी SUVs के साथ होता है।