खराब हो मौसम तो गाड़ी चलाने में आती हैं कैसी परेशानियां, सफर शुरू करने से पहले जान लें
भारत के सभी राज्यों में मानसून चल रहा है। इस दौरान कई राज्यों में काफी तेज बारिश भी हो रही है। इस तरह के मौसम में गाड़ी चलानी हो तो किस तरह की परेशा ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में जुलाई और अगस्त के महीने काफी ज्यादा बारिश होती है। इस दौरान भी लोग अपनी गाड़ी से सफर करते हैं। तेज बारिश के दौरान गाड़ी चलाने में किस तरह की परेशानी आती हैं। इनसे सुरक्षा पर किस तरह का खतरा होता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
जारी है बारिश
उत्तर भारत से लेकर दक्षिण भारत तक मानसून का समय चल रहा है। इस दौरान सभी राज्यों में बारिश हो रही है। कहीं पर बारिश काफी तेज हो रही है तो कुछ जगहों पर थोड़ी राहत मिल रही है। इस तरह के मौसम में गाड़ी चलाना काफी परेशानी भरा काम हो जाता है।
विजिबिलिटी में परेशानी
बारिश के दौरान जब गाड़ी को चलाया जाता है तो इससे देखने में काफी ज्यादा परेशानी होती है। सड़क पर तेज बारिश के कारण विजिबिलिटी काफी कम हो जाती है। जिस कारण हादसा होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
टायर की ग्रिप कम होती है
बारिश के मौसम में जब कार को चलाया जाता है तो सड़क और कार के बीच का संपर्क टायर के साथ होता है। अगर टायर खराब हो या फिर ज्यादा घिस चुके हों तो गाड़ी की सड़क पर पकड़ कम हो जाती है।
खबरें और भी
होता है स्किड करने का खतरा
बारिश के कारण जब कार चलाई जाती है तो इससे सड़क पर गाड़ी के फिसलने का खतरा भी बढ़ जाता है। अधिकतर मामलों में ऐसा तब होता है जब तेज बारिश के दौरान गाड़ी को मोड़ा जाता है।
ब्रेक लगाने में देरी
बारिश के कारण सड़क पर पानी होता है। जिस कारण ब्रेक लगाने में देरी भी हो जाती है और इस कारण भी हादसों की संख्या बढ़ जाती है।
संतुलन बनाने में परेशानी
जब भी तेज बारिश होती है तो इसके साथ हवाएं भी काफी तेज चलती हैं। जिस कारण गाड़ी को सुरक्षित रखने के लिए सही लेन में चलाने में काफी परेशानी होती है क्योंकि तेज हवा के कारण गाड़ी का संतुलन खराब होने लगता है। ऐसी परेशानी सबसे ज्यादा पुल और खुली जगह पर होती है।