Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    मानसून आते ही कार के दरवाजों में भर गया है पानी, इस सीक्रेट ड्रेन को साफ कर बचाएं हजारों रुपए

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 08:30 PM (IST)

    Monsoon Driving Tips: बारिश में अक्सर कार के दरवाजों के अंदर पानी जमा होता है जिससे गाड़ी सड़ सकती है। आइए जानते हैं इससे बचने के आसान तरीके क्या-क्या ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मानसून का मौसम आते ही गाड़ियों को ज्यादा देखभाल की जरूरत बढ़ जाती है। बारिश में कार ड्राइव करने पर अक्सर लोगों का ध्यान वाइपर, टायर या ब्रेक पर तो जाता है लेकिन एक बहुत ही जरूरी हिस्सा है जिसे लोग भूल जाते हैं। क्या आपने कभी ध्यान दिया है कि तेज बारिश के बाद डोर खोलने या बंद करने पर उसमें से पानी के हिलने की आवाज आता है?

    अगर हां, तो यह आपकी कार के लि बड़ा खतरा हो सकता है। दरअसल, कार के दरवाजों के अंदर पानी जमा होने के दरवाजे अंदर से सड़ने लगते हैं और कार के स्पीकर और पावर विंडो के तार खराब हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि इससे कैसे बचा जा सकता है।

    सीक्रेट ड्रोन होल

    कार कंपनियों को पता होता है कि शीशों के बगल से पानी दरवाजे के अंदर जा सकता है। इसलिए वे पानी को बाहर निकालने के लिए दरवाजे के बिल्कुल बॉटम में छोटे-छोटे छेद देती हैं। इन्हें ही ड्रोन होल कहा जाता है। अक्सर ये छेद हमें आसानी से दिखाई नहीं देते क्योंकि इनके ऊपर रबर की कोटिंग या प्लास्टिक के छोटे कैप लगे होते हैं। लेकिन कई बार लोग डिजाइन समझकर छोड़ देते हैं।

    पानी भरने की वजह

    समय के साथ सड़क की धूल-मिट्टी, कचरा और सूखी पत्तियां शीशे के रास्ते दरवाजे के अंदर चली जाती हैं। जब बारिश का पानी अंदर जाता है तो यह कीचड़ बनकर उन छोटे ड्रेन होल्स को बंद कर देता है। छेद बंद होने से पनी अंदर ही जमा रह जाता है। इसके कई नुकसान होते हैं जैसे- दरवाजे के अंदर जंग लगना, पावर विंडो की मोटर और वायरिंग खराब हो सकती है, कार के अंदर सीलन और बदबू आने लगती है।

    खबरें और भी

    इसे कैसे साफ करें?

    इसके लिए, कार के दरवाजे को पूरा खोलें और उसक सबसे निचले किनारे को नीचे से देखें। अगर वहां कोई प्लास्टिक या रबर प्लग लगा है तो उसे हाथ से काट दें। इसके बाद, एक पतली पिन, स्क्रू ड्राइवर या पुरानी साइकिल की चाबी लें और उसे उस छेद में डालकर धीरे-धीरे घुमाएं। फिर जैसे ही जमी मिट्टी साफ होगी तो दरवाजे में भरा हुआ सारा पानी तुंरत बाहर निकल जाएगा।

    अपनी कार को जंग से बचाने के लिए आज ही चारों दरवाजों और डिग्गी के नीचे बने इस ड्रेन हेल्स को जरूर साफ करें।

    यह भी पढ़ें- Monsoon Driving Tips: बारिश के मौसम में गाड़ी चलाते समय इन बातों का रखें ख्याल, सफर रहेगा सुरक्षित