Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Nissan Tekton Vs Maruti Grand Vitara: माइलेज के मामले में कौन है बेहतर? कितना दमदार है इंजन और कितनी है कीमत

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 06:00 PM (IST)

    Nissan Tekton Vs Maruti Grand Vitara: मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में इन दोनों गाड़ियों के बीच कड़ा मुकाबला हाेगा। निसान और मारुति की दोनों एसयूवी में से ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माताओं की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों की बिक्री की जाती है। Nissan Tekton और Maruti Grand Vitara भी इसी सेगमेंट में आती हैं। इन दोनों एसयूवी को एक लीटर में कितने किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    Nissan Tekton की माइलेज

    इस एसयूवी को भी भारतीय बाजार में दो इंजन के विकल्‍प के साथ ऑफर किया गया है। इसमें T 160 इंजन से 100 पीएस की पावर और 166 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे सिर्फ छह स्‍पीड मैनुअल ट्रांंसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 19.4 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है। दूसरे विकल्‍प के तौर पर T280 इंजन दिया गया है। इस इंजन से 164 पीएस की पावर और 280 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसे छह स्‍पीड मैनुअल और छह स्‍पीड डीसीटी के साथ ऑफर किया गया है। जिससे 17.8 से 18.5 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज मिल सकती है।

    Maruti Grand Vitara की माइलेज

    मारुति की ओर से मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्रैंड विटारा को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस एसयूवी को तीन इंजन के विकल्‍प दिए जाते हैं, जिनमें से एक पेट्रोल, एक  हाइब्रिड और आखिरी विकल्‍प सीएनजी का है। यह एसयूवी पेट्रोल के साथ एक लीटर में 19.38 से 21.11 किलोमीटर तक की माइलेज दे सकती है। सीएनजी में 26.6 किलोमीटर प्रति किलोग्राम और स्‍ट्रॉन्‍ग हाइ‍ब्रिड में यह एसयूवी 27.97 किलोमीटर प्रति लीटर तक की माइलेज दे सकती है।

    कितनी है कीमत

    निसान की इस नई एसयूवी की एक्‍स शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये से शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 18.59 लाख रुपये रखी गई है।

    वहीं मारुति की एसयूवी ग्रैंड विटारा की एक्‍स शोरूम कीमत 10.77 लाख रुपये है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 19.72 लाख रुपये है।

    यह भी पढ़ें- Nissan Tekton हुई लॉन्‍च, बेहतरीन फीचर्स के साथ मिला दमदार इंजन, अब होगी Creta, Seltos को टेंशन

    खबरें और भी