Skoda Slavia के बेस वेरिएंट को है घर लाना, तीन लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI, पढ़ें खबर
Car Finance Plan: वाहन निर्माता स्कोडा की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। आप भी इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर ला ...और पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल स्कोडा की ओर से भारतीय बाजार में बिक्री के लिए Skoda Slavia को ऑफर किया जाता है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली इस मिड साइज सेडान कार के बेस वेरिएंट को अगर खरीदने के लिए तीन लाख रुपये की डाउन पेमेंट की जाती है तो हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Skoda Slavia कीमत
स्कोडा की ओर से स्लाविया के बेस वेरिएंट के तौर पर Classic को ऑफर किया जाता है। इस मिड साइज सेडान कार के बेस वेरिएंट को 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर बिक्री के लिए उपलब्ध करवाया जाता है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो 10 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत के साथ ही इस पर रजिस्ट्रेशन, इंश्योरेंस भी देना होगा। इस गाड़ी को खरीदने के लिए करीब 1.04 लाख रुपये का रजिस्ट्रेशन टैक्स, करीब 61 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद गाड़ी की दिल्ली में ऑन रोड कीमत 11.67 लाख रुपये हो जाती है।
तीन लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर स्कोडा स्लाविया के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में तीन लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 8.67 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 8.67 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 13944 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 8.67 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 13944 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप स्कोडा स्लाविया के बेस वेरिएंट के लिए करीब 3.04 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 14.71 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Skoda की ओर से Slavia को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Volkswagen Virtus, Hyundai Verna, Honda City जैसी कारों के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।