Nexon vs XUV 3XO vs Syros EV: रेंज, फीचर्स और कीमत के मामले में कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है बेस्ट?
Syros EV vs XUV 3XO vs Nexon EV: किआ ने भारत में नई साइरोस ईवी को पेश कर दिया है। आइए जानते हैं कि साइज, बैटरी, रेंज और चार्जिंग के मामले में यह TATA ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia ने हाल ही में भारत में अपनी इलेक्ट्रिक गाड़ी Syros EV को पेश किया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसकी कीमतों नहीं बताई हैं लेकिन इसके वेरिएंट्स, फीचर्स और इंजन की जानकारी दे दी है। आइए जानते हैं कि Syros EV के फीचर्स और पावरट्रेन विकल्प बाकी गाड़ियों से कैसे अलग हैं।
गाड़ियों का साइज
Kia Syros EV साइज TATA Nexon EV और Mahindra XUV 3X0 जैसा ही है और इसकी लंबाई 3,995mm है। इन तीनों ही SUV में साइज का कम फर्क है। Syros EV 1,670mm के साथ इन तीनों में सबसे ऊंची है। Syros EV का व्हीलबेस 2,550mm है। यह Nexon EV से तो बड़ा है लेकिन XUV 3XO से छोटा है।
बैटरी और रेंज
Kia Syros EV में 51.4kWh जो इस सेगमेंट में सबसे बड़ी है और सबसे ज्यादा रेंज देती है। इसकी 526 की रेंज, TATA Nexon EV के 45kWh वेरिएंट से 37 किमी ज्यादा और Mahindra XUV 3XO EV से 175 किमी ज्यादा है। वहीं, इसकी 42kWh वाला बैटरी की तय रेंज, TATA Nexon EV की 30kWh बैटरी से 168किमी ज्यादा और Mahindra XUV 3X0 EV से 92 किमी ज्यादा है।
यह भी पढ़ें- Ferrari Amalfi Spider की भारत में हुई एंट्री, सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार
Syros EV की इलेक्ट्रिक मोटर 175hp की पावर देती है लेकिन टॉर्क के मामले में Mahindra XUV 3XO EV 310nm के साथ सबसे आगे है।
चार्जिंग टाइम
7.4kW के एसी चार्जर से Kia Syros EV की 42kWh बैटरी को 10 से 100% चार्ज होने में 6 घंटे लगते हैं जबकि इसकी 51.4kWh वाली बैटरी को 7 घंटे 15 मिनट का समय लगता है। वहीं, 7.2kW के एसी चार्जर से TATA Nexon EV की छोटी बैटरी को चार्ज होने में 4 घंटे 18 मिनट तो वहीं बड़ी बैटरी को 6 घंटे 36 मिनट लगते हैं। इसी 7.2kW के एसी चार्जर से Mahindra XUV 3XO EV को चार्ज होन में 6.5 घंटे लगते हैं।
खबरें और भी
Kia Syros EV 100kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसके मुकाबले, TATA Nexon EV 60kW तक और Mahindra XUV 3XO EV 50kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कीमतों की तुलना
TATA Nexon EV की एक्स-शोरूम कीमत 12.49 लाख रुपए से 17.49 लाख रुपए है और Mahindra XUV 3XO EV की एक्स-शोरूम 13.89 लाख रुपए से 14.96 लाख रुपए है। वहीं, Kia Syros EV की कीमत अभी सामने नहीं आई है।