Tata Altroz के बेस वेरिएंट को है घर लाना, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद कितनी जाएगी EMI?
Car Finance Plan: टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। अगर आप इसके बेस वेरिएंट को खरीदकर घर लाने का मन बन ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। अगर आप इस गाड़ी का बेस वेरिएंंट घर लाना चाहते हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Tata Altroz Facelift कीमत
टाटा मोटर्स की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में Tata Altroz को ऑफर किया जाता है। इसके पेट्रोल वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 6.30 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्ली में खरीदा जाता है तो करीब 51 हजार रुपये के रजिस्ट्रेशन के साथ ही करीब 32 हजार रुपये इंश्योरेंस के देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 7.13 लाख रुपये हो जाती है।
एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI
अगर Tata Altroz के बेस वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.13 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्याज के साथ सात साल के लिए 6.13 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 9872 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।
कितनी महंगी पड़ेगी Car
अगर आप नौ फीसदी की ब्याज दर के साथ सात साल के लिए 6.13 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 9872 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Tata Altroz बेस पेट्रोल वेरिएंट के लिए करीब 2.15 लाख रुपये बतौर ब्याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्स शोरूम, ऑन रोड और ब्याज मिलाकर करीब 9.29 लाख रुपये हो जाएगी।
किनसे होता है मुकाबला
Tata Motors की ओर से Altroz Facelift को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Baleno, Toyota Glanza, Hyundai i20 जैसी कारों के साथ होता है। इनके अलावा इसे कीमत के मामले में कुछ कॉम्पैक्ट एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।