TATA, Maruti या Hyundai; कौन है देश की 5 सबसे सस्ती और दमदार CNG SUV, कीमत 10 लाख से कम
Affordable CNG SUV: बजट डीजल सेडार कारें बंद होने के बाद अब ग्राहक कम प्रदूषण वाली CNG SUV की तरफ बढ़ रहे हैं। आइए जानते हैं 5 सबसे सस्ती CNG SUV के ब ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। बजट के अंदर आने वाली डीजल सेडान कारें देश से अब खत्म ही हो चुकी हैं। ऐसे में ग्राहक अब CNG SUV की तरफ देख रहे हैं जो उनके लिए एक बेहतर विकल्प साबित हो सकते हैं। इन गाड़ियों का खर्च कम आता है और ये प्रदूषण भी कम फैलाती हैं। देश में E20 पेट्रोल आने के बाद से लोग CNG के विकल्प की तरफ भी देख रहे हैं। आइए जानते हैं 5 सबसे सस्ती CNG SUVs के बारे में।
Hyundai Exter
Hyundai Exter में 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन मिलता है जिसके साथ ही ग्राहकों के पास CNG का विकल्प भी मौजूद है। इसका इंजन 69hp की पावर और 95.2nm का टॉर्क जनरेट करता है। अगर आप Hyundai Exter CNG खरीदने का मन बना रहे हैं तो इसकी शुरुआती कीमत 6.87 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
TATA Punch
TATA Motors की इस SUV में कई इंजन के विकल्प मिलते हैं जिसमें 1.2L iCNG भी शामिल है। CNG मोड में यह इंजन 73.3hp और 103nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों गियरबॉक्स के ऑप्शन मिलते हैं। TATA Punch CNG की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 6.75 लाख रुपए है।
Maruti Suzuki Fronx
Maruti Fronx में कई इंजन ऑप्शन मिलते हैं जिसमें 1.2 लीटर पेट्रोल+CNG का विकल्प भी शामिल है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। CNG मोड में यह कार 77.5hp की पावर और 98.5nm का टॉर्क जनरेट करती है। Maruti Fronx के CNG मॉडल की कीमत 8.91 लाख (एक्स-शोरूम) रुपए है।
खबरें और भी
Maruti Suzuki Brezza
Maruti Suzuki Brezza में 1.5 लीटर सीरीज इंजन मिलता है जो कंपनी की S-CNG तकनीक के साथ आता है। CNG मोड में यह इंजन 87.8hp की पावर और 121.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके CNG मॉडल की एक्स-शोरूम कीमत 9.16 लाख रुपए है।
TATA Nexon
10 लाख से कम के बजट में आने वाली एक और गाड़ी की TATA Nexon। इसमें आपको 1.2 लीटर टर्बोचार्ज्ड इंजन और 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स दिया गया है। CNG मोड पर यह कार 73.52hp की पावर और 170nm का टॉर्क जनरेट करती है। TATA Nexon की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 8.30 लाख रुपए है।