Move to Jagran APP
5/5शेष फ्री लेख

ये हैं देश की सबसे सस्ती 5 बाइक्स, देती हैं 70km से ज्यादा का माइलेज

Cheapest bike in india भारत में बहुत से लोग किफायती चीजों को लेना ज्यादा पसंद करते हैं।देते हैं। इन चीजों में बाइक्स भी शामिल है। हम यहां पर आपको देश की सबसे सस्ती बाइक्स के बारे में बता रहे है। हमारी इस लिस्ट में शामिल मोटरसाइकिल 70 से ज्यादा का माइलेज देती है। आइए जानते हैं इन बाइक्स के बारे में।

By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Mon, 08 Jul 2024 01:00 PM (IST)
Hero Image
देश की सबसे किफायती बाइक्स में Hero की दो बाइक्स शामिल।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय मार्केट में हमेशा सस्ती बाइक्स की डिमांड रहती है। इन बाइक्स लोग इनकी कम कीमत, ज्यादा माइलेज और खास उपयोग की वजह से ज्यादा पसंद करते हैं। जिसे देखते हुए हम यहां पर आपको देश की सबसे सस्ती बाइक की लिस्ट लेकर आए हैं, जिनका माइलेज भी काफी बेहतर है।

बाइक्स इंजन माइलेज कीमत (एक्स-शोरूम)
Hero HF 100 97.2cc 70kmpl 59,018
Hero HF DELUXE 97.2cc 70kmpl 59,998
Bajaj CT 100 99.27 75kmpl 62,265
Bajaj Platina 102cc 72kmpl 67,808
TVS Sport  109.7cc 70kmpl 59,881

Hero HF 100

हीरो की यह बाइक देश की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 97.2 cc का इंजन दिया गया है, जो 8.02 bhp का पावर और 8.05 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी की तरफ से दावा किया जाता है कि उनकी यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर का माइलेज देती है। Hero HF 100 की एक्स-शोरूम कीमत 59,018 रुपये है।

यह भी पढ़ें- भारत में सबसे ज्यादा माइलेज देती हैं ये मोटरसाइकिल, लिस्ट में कई बाइक्स शामिल

Hero HF DELUXE

भारत की सबसे सस्ती बाइक्स की हमारी इस लिस्ट में दूसरा नंबर हिरो कंपनी की Hero HF DELUXE है। इस बाइक में 97.2 cc का इंजन लगाया गया है, जो 8.02 bhp का अधिकतम पावर और 8.05 Nm का मैक्सिमम टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी दावा करती है कि यह 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज देती है। Hero HF DELUXE की एक्स-शोरूम कीमत 59,998 रुपये है।

Bajaj CT 100

हमारी इस लिस्ट में अगला नंबर Bajaj CT 100 का है। इस बाइक में 99.27 cc का इंजन लगाया गया है, जो 7.79 bhp का अधितकम पावर और 8.34 Nm मैक्स टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 75 kmpl का माइलेज देती है। Bajaj CT 100 की एक्स-शोरूम कीमत 62,265 रुपये है।

यह भी पढ़ें- इन 8 तरीकों से बढ़ाएं बाइक की माइलेज, पैसे की होगी बचत

Bajaj Platina 100

बजाज की यह बाइक सबसे सस्ती और आच्छी माइलेज देने वाली मोटरसाइकिल में से एक है। इस बाइक में 102 cc का इंजन लगाया गया है, जो 7.79 bhp का अधितम पावर और 8.34 Nm का मैक्स टॉर्क जनरेट करता है। इस बाइक के माइलेज की बात करें तो यह एक लीटर पेट्रोल में 72 kmpl तक चलती है। Bajaj Platina 100 की एस्क-शोरूम कीमत 68,262 रुपये है।

TVS Sport

टीवीएस की यह मोटरसाइकिल देश की सबसे सस्ती बाइक्स में से एक है। इस बाइक में 109.7 cc का इंजन लगाया गया है, जो 8.19 PS का अधिकतम पावर और 8.7 Nm का मैक्स टॉर्क जनरेट करता है। यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में 70 किलोमीटर का माइलेज देती है। TVS Sport की एक्स-शोरूम कीमत 59,881 रुपये है।

यह भी पढ़ें- बारिश के मौसम में अपनी कार इंश्योरेंस में जरूर करवाएं ये 4 एड-ऑन, रहेंगे टेंशन फ्री