विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

ये हैं 5 सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर, सिंगल चार्ज में 187 से लेकर 400km तक की लंबी रेंज

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:38 PM (IST)

Longest Range Electric Scooters: अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर को बार-बार चार्ज करने वाले झंझट से बचना चाहते हैं तो यहां ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदते समय लोगों के मन में एक ही सवाल रहता है और वह है उसकी बैटरी, रेंज और चार्जिंग को लेकर। कई लोगों के मन में आशंका रहती है कि अगर यह बीच रास्ते में बंद हो गई तो क्या करेंगे। इससे बचने का सबसे आसान तरीका है लंबी रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना जिससे बार-बार चार्जिंग का झंझट ही खत्म हो जाए। आपके इसी कंफ्यूजन को दूर करने के लिए यहां आपको 5 सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताएंगे जिसमें Hero और TVS के साथ Ola भी शामिल हैं।

Hero Vida VX2 Plus

लिस्ट में 5वें नंबर पर है Hero Vida VX2 Plus जिसमें PMSM लगी है जो 6kW की पावर औऱ 26nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह इलेक्ट्रिक स्कूटर दो बैटरी पैक के साथ आता है जिसमें 3.4kWh की IDC रेंज 142-145 किमी और 4.4kWh फुल चार्ज पर 187 किमी तक की रेंज (IDC) देती है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 1.41 लाख रुपए (3.4kWh) और 4.4kWh के लिए 1.51 लाख रुपए है।

Hero Vida VX2 Plus में 4.3 इंच की डिजिटल TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और इंटरनेस से OTA अपडेट की सुविधा मिलती है। साथ ही इसमें टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, डिस्टेंस-टू-एंप्टी, कॉल/SMS अलर्ट और रिवर्स मोड का भी फीचर मिलता है।

Hero Vida VX2 Plus

TVS iQube ST

चौथे नंबर पर है TVS iQube ST जो 5.3kWh की लिथियम-आयन बैटरी के साथ आती है जो फुल चार्ज करने पर 212 किमी तक की रेंज (IDC) दे सकती है। वहीं, इसमें 4.4kW की BLDC हब मोटर लगी है जो 3kW की पावर देती है और इसमें 33nm का मोटर टॉर्क औ 140nm का व्हील टॉर्क मिलता है। TVS iQube ST की एक्स-शोरूम कीमत 1,75,384 रुपए है।

इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 7-इंच की टचस्क्रीन और TVS SmarXonnect के जरिए 118 से ज्यादा फीचर्स मिलते हैं जैसे- OTA अपडेट, लाइव इंडिकेटर स्टेटस और नेविगेशन की सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें रिवर्स और फॉरवर्ड पार्किंग असिस्ट, जियोफेंसिंग जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।

TVS iQube ST

Simple One (Gen 2)

लिस्ट में तीसरा नाम है Simple One (Gen 2) जो तीन बैटरी पैक विकल्पों के साथ आती है जिसमें 3.7kWh की IDC रेंज 190km, 4.5kWh की IDC रेंज 236 किमी और 5.0kWh की रेंज 265 किमी है। इसमें लगी मोटर 8.8kW की पावर देती है और इसमें 72nm का टॉर्क मिलता है। इसमें Eco X, Eco, Ride, Sonic, Air और Sonic जैसे 6 राइडिंग मोड्स मिलते हैं। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2,04,999 से लेकर 2,14,999 तक है।

इसमें 7-इंच की TFT, स्मार्ट नेविगेशन, लाइव लोकेशर शेयर के लिए सुपर शेयर, जियो फेंसिंग, टाइम फेंसिंग और सिंपल एनर्जी के मोबाइल ऐप से कनेक्टिविटी मिलती है। इसके अलावा इसमें हिल होल्ड कंट्रोल और पैनिक ब्रेक अलर्ट की सुविधा भी मिलती है।

Simple One

Ola S1 Pro Plus

टॉप-2 में शामिल है Ola S1 Pro Plus जो 4kWh और 5.2kWh के दो बैटरी विकल्पों के साथ आता है जिनकी IDC रेंज 242 किमी और 320 किमी है। इसकी मोटर 5.5kW की नॉर्मल और अधिकतम 13kW या 17.4PS की पावर और 58nm का टॉर्क जनरेट करती है। Ola S1 Pro Plus की एक्स-शोरूम कीमत 1,70,338 रुपए (4kWh) और 5.2Kwh के लिए 1,90,338 रुपए है।

Ola S1 Pro Plus में 7-इंच की डिजिटल टचस्क्रीन दी गई है। इसमें ब्लूटूथ और वाई-फाई कनेक्टिविटी, कॉल/SMS अलर्ट, नेविगेशन, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, बैटरी अलर्ट और क्रूज कंट्रोल का फीचर भी मिलता है।

Ola S1 Pro Plus

Simple Ultra

लिस्ट में टॉप पर है Simple Ultra इलेक्ट्रिक स्कूटर जिसकी टॉप-स्पीड 115kmph तक जाती है। इसमें 6.5kWh का ड्यूल-लिथियम-आयन बैटरी पैक दिया गया है जिसे सिंगल चार्ज करने पर 400 किमी तक की रेंज (IDC) मिलती है। इसकी मोटर 8.8kW की पीक पावर और 72nm का टॉर्क जनरेट करती है। Simple Ultra की एक्स-शोरूम कीमत 2,44,999 रुपए है।

Simple Ultra में 7-इंच की TFT एंड्रॉइड टचसक्रीन दी गई है। इसमें ब्लूटूथ और एंड्रॉइड/IOS स्मार्टफोन ऐप कनेक्टिविटी मिलती है जिसमें नेविगेशन, कॉल और अलर्ट की सुविधा भी मिलती है। साथ ही, इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड, जियोफेंसिंग, टो अलर्ट और TPMS जैसे जरूरी फीचर्स भी मिलते हैं।

Simple Ultra

भारत के टॉप-5 सबसे लंबी रेंज वाले इलेक्ट्रिक स्कूटर्स

नंबर मॉडल का नाम (Model) बैटरी क्षमता (Battery) क्लेम्ड रेंज (IDC Range) मोटर पावर एवं टॉर्क एक्स-शोरूम कीमत (Price) प्रमुख फीचर्स (Key Features)
1 Simple Ultra 6.5 kWh (ड्यूल लिथियम-आयन) 400 km 8.8 kW (पीक पावर), 72 Nm ₹2,44,999 7-इंच एंड्रॉइड TFT टचस्क्रीन, ऐप कनेक्टिविटी, नेविगेशन, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल-होल्ड, जियोफेंसिंग, TPMS
2 Ola S1 Pro Plus
  • 4 kWh
  • 5.2 kWh
  • 242 km
  • 320 km
5.5 kW (नॉर्मल) / 13 kW (अधिकतम), 58 Nm
  • ₹1,70,338 (4kWh)
  • ₹1,90,338 (5.2kWh)
7-इंच डिजिटल टचस्क्रीन, ब्लूटूथ/वाई-फाई, नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, एंटी-थेफ्ट अलर्ट, क्रूज कंट्रोल
3 Simple One (Gen 2)
  • 3.7 kWh
  • 4.5 kWh
  • 5.0 kWh
  • 190 km
  • 236 km
  • 265 km
8.8 kW, 72 Nm ₹2,04,999 – ₹2,14,999 7-इंच TFT, स्मार्ट नेविगेशन, सुपर शेयर, जियो/टाइम फेंसिंग, मोबाइल ऐप कनेक्टिविटी, हिल होल्ड, 6 राइड मोड्स
4 TVS iQube ST 5.3 kWh (लिथियम-आयन) 212 km 4.4 kW BLDC हब मोटर (3 kW पावर), 33 Nm मोटर टॉर्क ₹1,75,384 7-इंच टचस्क्रीन (118+ फीचर्स), TVS SmarXonnect, OTA अपडेट्स, फॉरवर्ड/रिवर्स पार्किंग असिस्ट, जियोफेंसिंग
5 Hero Vida VX2 Plus
  • 3.4 kWh
  • 4.4 kWh
  • 142–145 km
  • 187 km
PMSM मोटर, 6 kW, 26 Nm
  • ₹1,41,000 (3.4kWh)
  • ₹1,51,000 (4.4kWh)
4.3-इंच TFT स्क्रीन, ब्लूटूथ, OTA अपडेट्स, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, रिवर्स मोड

यह भी पढ़ें- ये हैं 5 सबसे ज्यादा माइलेज देने वाले स्कूटर, एक लीटर में 71km का सफर और कीमत 1 लाख से कम