विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Ather या Hero नहीं: ये है टॉप-स्पीड वाली सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक स्कूटर, कीमत 36,099 रुपए से शुरू

Updated: Sat, 29 Aug 2026 05:50 PM (IST)

High Speed Electric Scooters: कम बजट में भी भारतीय मार्केट में ऐसे इलेक्ट्रिक स्कूटर्स आते हैं जो पावरफुल हैं, रेंज अच्छी है और टॉप-स्पीड भी ज्यादा है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप एक नया इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं और सोचते हैं कि ज्यादा टॉप-स्पीड वाले स्कूटर्स की कीमत अधिक होती है तो ऐसा नहीं है। EV मार्केट में कई कंपनियों के पास ऐसे स्कूटर हैं जो 60,000 के बजट में मिल जाएंगे। इन स्कूटरों की स्पीड अच्छी होती हैजिससे आप इन्हें शहर के ट्रैफिक में भी आराम से चला सकते हैं। आइए देखते हैं टॉप-4 लिस्ट।

Vida VX2 Go

हीरो कंपनी के Vida ब्रांड के स्कूटरों को लोग बहुत ही पसंद कर रहे हैं। BaaS प्लान की वजह से यह स्कूटर अब पहले से काफी सस्ते हो गए हैं। इस प्लान के साथ Vida VX2 Go मॉडल सिर्फ 54,490 रुपए (एक्स-शोरूम) में मिल जाएगी। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर 92 किमी तक चल सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 70kmph है।

Zelio Gracy I

भारत में कम बजट वाले लोगों के लिए Zelio Gracy I एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। 58,159 रुपए की एक्स-शोरूम कीमत के साथ यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक बार फुल चार्ज करने पर आराम से 70 किमी तक की रेंज दे सकती है। वहीं, अगर इसके टॉप-स्पीड की बात करें तो यह 65kmph तक की जा सकती है।

TVS Orbiter V1

यह TVS का सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। BaaS प्लान के साथ इसकी एक्स-शोरूम 49,999 रुपए हो जाती है। इसके लिए आपक हर महीने कम से कम 862 रुपए का चार्ज देना होगा। इसे एक बार फुल चार्ज करने पर यह 86 किमी तक चल सकती है तो वहीं इसकी टॉप-स्पीड 68kmph तक की है।

Bounce Infinity E1

भारतीय मार्केट में TVS, Vida के अलावा Bounce Infinity E1 भी अच्छा विकल्प है। इस स्कूटर की एक्स-शोरूम कीमत 36,099 (BaaS) से शुरू होती है। एक बार फुल चार्ज करने पर इसे 70 किमी तक चलाया जा सकता है तो हीं इसकी टॉप-सपीड 65kmph है।

यह भी पढ़ें- Ather Konarc इलेक्ट्रिक स्कूटर हुआ लॉन्च, मिलेगी 200 किमी की रेंज और राइडिंग मोड्स जैसे कई फीचर्स