विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

World EV Day 2026: 1.50 लाख रुपये से कम में मिलती हैं ये Electric Motorycle, Oben से लेकर Avore तक लिस्‍ट में शामिल

Published: Wed, 09 Sep 2026 03:00 PM (IST)

भारत में महंगे पेट्रोल और डीजल के कारण अब लोग बड़ी संख्‍या में Electric Motorycle को खरीदना पसंद कर रहे ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में पेट्रोल की कीमत में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जो आम जनता के बजट से बाहर हो रही है। इसी कारण लोग अब वैकल्पिक ईंधन वाले दो पहिया वाहनों की ओर आकर्षित हो रहे हैं। World EV Day 2026 के मौके पर हम बता रहे हैं कि किन नई इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को 1.5 लाख रुपये से कम कीमत पर खरीदा जा सकता है।

बढ़ रही EV की मांग

भारतीय बाजार में पेट्रोल, डीजल जैसे पारंपरिक ईंधन वाले वाहनों के मुकाबले इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग में लगातार बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। इस सेगमेंट में कारों के साथ ही दो पहिया वाहन भी शामिल हैं, जिनकी मांग लगातार बढ़ रही है।

Oben Rorr EVO

ओबन इलेक्‍ट्रिक की ओर से भारतीय बाजार में कुछ समय पहले ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर रोर ईवो को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की इस मोटरसाइकिल में 3.4 kWh की क्षमता की बैटरी मिलती है। जिसे सिंगल चार्ज में 180 किलोमीटर तक चलाया जा सकता है। इसमें दी गई मोटर से नौ किलोवाट की पावर मिलती है। मोटरसाइकिल को 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड से तीन सेकेंड में चलाया जा सकता है। इसकी टॉप स्‍पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये है।

Avore EX

अवोर इलेक्‍ट्रिक की ओर से हाल में ही अवोर ईएक्‍स मोटरसाइकिल को लॉन्‍च किया गया है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई इस मोटरसाइकिल को तीन वेरिएंट्स में ऑफर किया गया है। .2 kWh और  5 KWh की क्षमता की बैटरी के विकल्‍प को दिया गया है। जिसको सिंगल चार्ज में 260 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसमें 10.5 किलोवाट की क्षमता की मोटर दी गई है। इस मोटर से इसे 114 किलोमीटर प्रति घंटे तक की टॉप स्‍पीड से चलाया जा सकता है। इसे 0 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की स्‍पीड पकड़ने में सिर्फ 2.8 सेकेंड का समय लगता है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.25 लाख रुपये से शुरू हो जाती है।

Revolt Blaze X

रिवोल्‍ट की ओर से भी भारतीय बाजार में ब्‍लेज एक्‍स इलेक्‍ट्रिक मोटरसाइकिल को ऑफर किया जाता है। निर्माता की इस मोटरसाइकिल में 3.24 kWh की क्षमता की बैटरी मिलती है। जिससे इसे 150 किलोमीटर तक की रेंज मिल जाती है। इसमें दी गई मोटर से 37.4 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसकी टॉप स्‍पीड 85 किलोमीटर प्रति घंटा तक है। इसकी एक्‍स शोरूम कीमत 1.27 लाख रुपये है।

यह भी पढ़ें- World EV Day 2026: 10 लाख रुपये से कम कीमत पर मिलती हैं ये Electric Cars, लिस्‍ट में MG से लेकर Tata तक हैं शामिल