विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Yamaha की नई YZF-R2 मोटरसाइकिल भारत में हुई लॉन्च, जानिए इसके फीचर्स वेरिएंट और कीमत का अंतर

Updated: Thu, 27 Aug 2026 04:30 PM (IST)

Yamaha R2 Launch: यामाहा ने भारत में अपनी नई 200cc मोटरसाइकिल YZF-R2 को 2,30,500 रुपए की शुरुआती कीमत पर लॉन्च कर दिया है।

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Yamaha ने भारत में YZF-R2 की ग्लोबल शुरुआत के साथ अपने R-सीरीज पोर्टफोलियो को बढ़ा दिया है। यह 200cc सेगमेंट में Yamaha की पहली मोटरसाइकिल है और इसे एक नए 204cc इंजन के साथ एक बिल्कुल नए प्लैटफॉर्म पर बनाया है। इसकी कीमत 2,30,500 रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, क्विक-शिफ्टर वेरिएंट की कीमत 2,39,500 रुपए (एक्स-शोरूम) तो टॉप-टियर YZF-R2 M की एक्स-शोरूम कीमत 2,53,000 रुपए है।

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Yamaha YZF-R2 तीन वेरिएंट के साथ लॉन्च हुई है। बेस YZF-R2 में मैटेलिक ब्लैक और डार्क ब्लूथ ग्रे कलर के विकल्प मिलते हैं। इसमें ब्लैक अलॉय व्हील और मैट-फिनिश सीट दी गई है। अगला वेरिएंट है YZF-R2 क्विक शिफ्टर है जो मैट व्हाइट पर्ल और रेसिंग ब्लू में आता है। इस वेरिएंट में Yamaha का थर्ड-जेनरेशन बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है जो सेगमेंट का पहला फीचर बताया गया है। इसमें बॉडी-कलर व्हील और बेहतर फिनिश भी मिलते हैं।

क्या मिलते हैं फीचर्स?

YZF-R2 M इस रेंज में सबसे ऊपर है और यह केवल मैटेलिक ग्रे रंग में मिलता है। क्विकशिफ्टर के अलावा, R2 M में ED एम्बॉसड एंबेलम, फॉक्स सुएड-फिनिश सीट, सिल्वर-फिनिश स्विंगआर्म और एक अलग मफ्लर एंड कैप दिया गया है। साथ ही इसमें, एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स, रियर सस्पेंशन, क्लच लीवर और ब्रेक लीवर मिलते हैं। M वेरिएंट में स्मार्ट की का फीचर भी दिया गया है।

इंजन और पावर

Yamaha YZF-R2 में एक बिल्कुल नया 204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-Valve सिंगल-सिलंडर इंजन दिया गया है। यह 26.5 PS की पावर और 19.1nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन में फिंगर-फॉलोअर रॉकर आर्म्स और डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। Yamaha का कहना है कि यह सेटअप फ्रिक्शन और वजन को कम करने के साथ-साथ हाई-रेव परफॉर्मेंस को बेहतर बनाता है।

ब्रेकिंग फीचर्स

इस मोटरसाइकिल के फ्रंट में 37mm के USD फोर्क्स और पीछे एक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह बाइक 17-इंच के पहियों पर चलती है और इसमें स्टैंडर्ड तौर पर डुअल-चैनल ABS, ट्रैक्शन कंट्रोल और असिस्ट एंड स्लिपर कल्च मिलता है। YZF-R2 में कनेक्टिविटी और नेविगेशन की जानकारी के साथ 5-इंच का फुल कलर TFT इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले दिया गया है।

Yamaha राइड कंट्रोल तीन राइडिंग मोड- Street, Sport और Rain ऑफर करता है। राइडिंग मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल, USD फोर्क्स और डुअल-चैनल ABS का यह कॉम्बीनेशन 200cc सुपरस्पोर्ट मोटरसाइकिल के लिए काफी सही बनाता है।

Yamaha YZF-R2: वेरिएंट-वाइज कीमत और फीचर्स 

श्रेणी / फीचर Base YZF-R2 YZF-R2 Quick Shifter Top-Spec YZF-R2 M
एक्स-शोरूम कीमत ₹2,30,500 ₹2,39,500 ₹2,53,000
कलर ऑप्शंस मैटेलिक ब्लैक, डार्क ब्लूथ ग्रे मैट व्हाइट पर्ल, रेसिंग ब्लू मैटेलिक ग्रे
इंजन & पावर
204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व


(26.5 PS पावर, 19.1 Nm टॉर्क)
204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व


(26.5 PS पावर, 19.1 Nm टॉर्क)
204cc, लिक्विड-कूल्ड, DOHC, 4-वाल्व


(26.5 PS पावर, 19.1 Nm टॉर्क)
इंजन टेक्नोलॉजी फिंगर-फॉलोअर रॉकर आर्म्स, डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग फिंगर-फॉलोअर रॉकर आर्म्स, डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग फिंगर-फॉलोअर रॉकर आर्म्स, डायमंड-लाइक कार्बन कोटिंग
क्विकशिफ्टर (3rd-Gen बाई-डायरेक्शनल) (3rd-Gen बाई-डायरेक्शनल)
व्हील्स & फिनिश ब्लैक अलॉय व्हील, मैट-फिनिश सीट बॉडी-कलर व्हील, बेहतर फिनिश फॉक्स सुएड-फिनिश सीट, सिल्वर-फिनिश स्विंगआर्म, अलग मफ्लर एंड कैप, ED एम्बॉसड एंबेलम
सस्पेंशन & लीवर्स 37mm USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक 37mm USD फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनोशॉक एडजस्टेबल फ्रंट फोर्क्स, रियर सस्पेंशन, क्लच & ब्रेक लीवर्स
स्मार्ट की (Keyless)
सेफ्टी & इलेक्ट्रॉनिक्स
• डुअल-चैनल ABS


• ट्रैक्शन कंट्रोल


• असिस्ट & स्लिपर क्लच
• डुअल-चैनल ABS


• ट्रैक्शन कंट्रोल


• असिस्ट & स्लिपर क्लच
• डुअल-चैनल ABS


• ट्रैक्शन कंट्रोल


• असिस्ट & स्लिपर क्लच
डिस्प्ले & मोड्स 5-इंच TFT (नेविगेशन), 3 राइडिंग मोड्स (Street, Sport, Rain) 5-इंच TFT (नेविगेशन), 3 राइडिंग मोड्स (Street, Sport, Rain) 5-इंच TFT (नेविगेशन), 3 राइडिंग मोड्स (Street, Sport, Rain)

यह भी पढ़ें- आज कुछ देर में लॉन्‍च होगी Yamaha R2 मोटरसाइकिल, कैसे होंगे फीचर्स, कितना दमदार होगा इंजन