विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

R15 के मुकाबले कितनी ज्यादा पावरफुल है New Yamaha R2? जानिए दोनों की कीमत और इंजन में है कितना अंतर

Updated: Thu, 27 Aug 2026 04:00 PM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में नई मोटरसाइकिल के तौर पर Yamaha R2 को लॉन्‍च कर दिया ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में यामाहा की ओर से कई विकल्‍प ऑफर किए जाते हैं। निर्माता की ओर से हाल में ही नई मोटरसाइकिल के तौर पर Yamaha R2 को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से लॉन्‍च की गई इस मोटरसाइकिल को Yamaha R 15 के ऊपर रखा गया है। दोनों में किस तरह का इंजन दिया गया है। किसमें ज्‍यादा दमदार इंजन मिलता है। दोनों की कीमत में कितना अंतर है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च हुई मोटरसाइकिल

यामाहा की ओर से भारतीय बाजार में औपचारिक तौर पर नई मोटरसाइकिल Yamaha R2 को लॉन्‍च कर दिया है। निर्माता की ओर से ऑफर की गई इस मोटरसाइकिल को R15 के ऊपर रखा गया है।

कितना दमदार इंजन

यामाहा की ओर से आर 2 मोटरसाइकिल में 204 सीसी की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया गया है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 26.5 पीएस की पावर और 19.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें छह स्‍पीड ट्रांसमिशन को दिया गया है। जिसके साथ क्विक शिफ्टर को भी ऑफर किया गया है।

वहीं Yamaha R15 में 155 सीसी की क्षमता का पेट्रोल इंजन दिया जाता है। इस इंजन से मोटरसाइकिल को 18.4 पीएस की पावर और 14.2 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इसमें भी छह स्‍पीड ट्रां‍समिशन को दिया गया है। जिसके साथ क्विक शिफ्टर भी मिलता है।

कितनी है कीमत

यामाहा की नई मोटरसाइकिल के तौर पर ऑफर की गई Yamaha R2 को भारत में 2.30 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 2.53 लाख रुपये है।

वहीं यामाहा की ओर से आर 15 को 1.90 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत दो लाख रुपये है।

 

Yamaha R2 बनाम Yamaha R15: इंजन और कीमत की तुलना

फीचर्स / मॉडल Yamaha R2 Yamaha R15
इंजन क्षमता 204 cc 155 cc
अधिकतम पावर 26.5 PS 18.4 PS
अधिकतम टॉर्क 19.1 Nm 14.2 Nm
ट्रांसमिशन 6-स्पीड (क्विक शिफ्टर के साथ) 6-स्पीड (क्विक शिफ्टर के साथ)
बेसिक एक्स-शोरूम कीमत ₹2.30 लाख ₹1.90 लाख
टॉप वेरिएंट एक्स-शोरूम कीमत ₹2.53 लाख ₹2.00 लाख