Ultraviolette X-47 Crossover Review: कैसी है इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल , क्या खरीदने में होगी समझदारी?
X-47 Crossover Review: इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में अल्ट्रावायलट की ओर से X-47 Crossover की बिक्री की जाती है। इसके टॉप ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में अल्ट्रावायलट की ओर से इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल के तौर पर X-47 Crossover की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल के टॉप वेरिएंट Recon+ को हमने कई तरह की कसौटियों पर परखने की कोशिश की। इसमें किस तरह की खासियत और क्या कमियां समझ आईं। क्या इसे (X-47 Crossover Review) खरीदना आपके लिए बेहतर विकल्प हो सकता है या नहीं? हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

कैसी है मोटरसाइकिल
Ultraviolette X-47 Crossover देखने में काफी बड़ी मोटरसाइकिल लगती है, लेकिन इसे नेकेड इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में ऑफर किया जाता है, जो एडवेंचर और लंबी दूरी की यात्रा के लिए भी उपयोग में लाई जा सकती है। मोटरसाइकिल की फिनिशिंग काफी अच्छी है और साथ ही कई पर भी पैनल गैप या इस तरह की परेशानी नहीं लगती।

कितना दमदार बैटरी
निर्माता की ओर से इस मोटरसाइकिल में 10.3 KWh की क्षमता की बैटरी को दिया है। जिसे ऑन बोर्ड चार्जर से पूरी तरह चार्ज करने में छह से सात घंटे तक लग सकते हैं। वहीं इसके दूसरे चार्जर से मोटरसाइकिल को चार घंटे में चार्ज किया जा सकता है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज होने के बाद यह मोटरसाइकिल आसानी से 323 किलोमीटर तक चलाई जा सकती है। लेकिन हमने इसे एक बार चार्ज करने के बाद करीब 270 किलोमीटर के आस पास तक चलाया। ऐसे में अगर आप इससे लंबी दूरी की यात्रा करने की तैयारी कर रहे हैं तो भी रेंज की चिंता नहीं होती।

कितना दमदार प्रदर्शन
अल्ट्रावायलट ने मोटरसाइकिल में राइडिंग के लिए तीन मोड्स- ग्लाइड, कॉम्बैट और बैलिस्टिक का विकल्प दिया है। जिसमें से बैलिस्टिक मोड इसे सबसे ज्यादा ताकत देता है। इस मोड में मोटरसाइकिल को आसानी से 100 120 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड पर चलाया जा सकता है और इसकी टॉप स्पीड 145 किलोमीटर प्रति घंटे तक भी ले जाया जा सकता है। वहीं इसके अन्य मोड्स में भी इसे शहरी ट्रैफिक में चलाना आपके लिए उपयुक्त हो सकता है। निर्माता की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक इस मोटरसाइकिल को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की टॉप स्पीड तक सिर्फ 8.1 सेकेंड में ही चलाया जा सकता है, यह दावा गलत नहीं है। लेकिन सफर के दौरान आपको इसकी चेन और मोटर की थोड़ी आवाज खराब लग सकती है।

कैसे हैं फीचर्स
अल्ट्रावायलट की ओर से एक्स47 क्रॉसओवर मोटरसाइकिल में कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाता है। इसमें एलईडी हेडलाइट, एलईडी टेल लाइट, रडार तकनीक, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, स्प्ल्टि सीट, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। जिससे न सिर्फ इसे शहर के ट्रैफिक में बल्कि खुली सड़कों पर भी चलाना काफी आसान हो जाता है। इसमें एक्सेसरीज के तौर पर निर्माता की ओर से डैशकैम को भी ऑफर किया जाता है, जिसके लिए अलग से स्क्रीन को लगाया जाता है। अगर इसे आप खरीदते हैं तो यह आपको काफी अच्छा रियर व्यू ऑफर करती है, जिससे साइड मिरर में देखने की जरुरत कम हो जाती है और ट्रैफिक में भी सामने की सड़क पर से ध्यान हटाए बिना ही पीछे की भी सही और सटीक जानकारी मिल जाती है। हालांकि मोटरसाइकिल में क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर को नहीं दिया गया है, जिसकी कमी हमें खुली सड़कों पर चलाते हुए महसूस हुई। इसके साथ ही रात के समय लाइट का थ्रो और बेहतर किया जा सकता है।

समीक्षा
अगर आप इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल खरीदना चाहते हैं, जिसमें न सिर्फ बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है बल्कि उसे आसानी से 250-300 किलोमीटर तक की दूरी तय की जा सकती है। जिसे आसानी से कहीं पर भी चलाया जा सकता है, तो इस मोटरसाइकिल को खरीदना अच्छा विकल्प हो सकता है।
लेकिन अगर आप ऐसी मोटरसाइकिल नहीं चलाना चाहते जो देखने में काफी बड़ी लगती है। आपका बजट भी एक से दो लाख रुपये के बीच है और आपको एक पेट्रोल इंजन वाली मोटरसाइकिल चाहिए तो फिर आप अन्य विकल्पों पर विचार कर सकते हैं।
