2027 सुजुकी हायाबुसा नए रंगों में हुई पेश, जानें कीमत और फीचर्स
Suzuki Hayabusa: सुजुकी ने 2027 हायाबुसा को तीन नए रंग के विकल्पों के साथ पेश किया है। आइए जानते हैं कि इस दमदार बाइक के फीचर्स और कीमत की पूरी जानकार ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Suzuki ने 2027 Hayabusa को कुल तीन नए रंग के विकल्पों के साथ पेश किया है। इनमें दो स्टैंडर्ड रंग और एक स्पेशल एडिशन कलर शामिल है। कलर के इस बदलाव के अलावा, मोटरसाइकिल के मैकेनिकल्स और इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह पिछले मॉडल की पूरी तरह एक जैसे है।
बाइर के कलर और खासियत
2027 Suzuki Hayabusa दो स्टैंडर्ड रंग के विकल्पों में उपलब्ध होगी- Glass Sparkle Black और Metalluc Reflective Blue। वहीं, इसका स्पेशल एडिशन पर्ल ब्रिलियंट व्हाइट और Metallic Oort Gray रंग में है जिसमें लाल कलर के हाइलाइट्स दिए गए हैं।
इसके अलावा, इसमें स्पेशल एडिशन बैजिंग, फ्यूल टैंक पर Suzuki का लोगो, ब्लैक कलर के एग्जॉस्ट एंड कैप्स और स्टैंडर्ड तौर पर कलर में मैच करता हुआ सोलो सीट काउल मिलता है।
इंजन और पावर
इंजन के मामले में 2026 Hayabusa में पहले जैसा ही 1,340cc का लिक्विड-कूल्ड इनलाइन-फोर इंजन दिया गया है। यह इंजन 190hp की पावर और 150nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स और एक बाईडायरेक्शनल क्विकशिफ्टर मिलता है। इसका पूरा Suzuki इंटेलिजेंट इलेक्ट्रॉनिक्स पैकेज भी बिना किसी बदलाव के पहले जैसा ही रखा गया है।
इसमें ट्रैक्शन कंट्रोल, लॉन्ग कंट्रोल, लॉन्च कंट्रोल, क्रूज कंट्रोल, कई राइडिंग मोड्स और कॉर्नरिंग ABS शामिल है। भारत में इसकी कीमत 18.05 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है।
यह भी पढ़ें- भारी डिस्काउंट के साथ मिल रही है Kawasaki Versys-X 300 बाइक, कैश डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरीज भी