Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    E20 पेट्रोल नहीं चाहिए? तो खरीदें 100% प्योर पेट्रोल, लेकिन चुकाने होंगे ज्यादा पैसे- नितिन गडकरी

    Updated: Wed, 15 Jul 2026 05:31 PM (IST)

    E20 Petrol: केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि, जो लोग Ethanol ब्लेंडेड पेट्रोल नहीं चाहते वो ज्यादा कीमत में 100% प्योर पेट्रोल चुन सकते हैं। ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा है कि जो वाहन चालक Ethanol Blended पेट्रोल इस्तेमाल नहीं करना चाहते वो 100 प्रतिशत प्योर पेट्रोल चुन सकते हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें ज्यादा कीमत चुकानी होगी। यह बयान ऐसे समय में आया है जब गाड़ी मालिकों में पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने की सरकार की नीति को लेकर चिंताएं बढ़ रही हैं। लोगों ने इंजन के परफॉर्मेंस, माइलेज और पुरानी गाड़ियों के लिए इसकी अनुकूलता पर सवाल उठाए हैं।

    E10 पेट्रोल पर जवाब

    जब पूछा गया कि क्या पेट्रोल पंपों पर E20 के साथ-साथ E10 पेट्रोल भी उपलब्ध कराया जा सकता है तो नितिन गडकरी ने कहा कि देश ने पहले ही E20 का लक्ष्य हासिल कर लिया है। आगे उन्होंने कहा कि, जब हमने 20% Ethanol ब्लेंडिंग हासिल कर ली है और देश के हर पेट्रोल पंप पर E20 फ्यूल उपलब्ध है तो यह कैसे संभव है? जो लोग Ethanol मिला हुआ फ्यूल नहीं चाहते वो 100% पेट्रोल ले सकते हैं लेकिन उन्हें ज्यादा पैसे देने होंगे।

    इंजन खराब होने का दावा

    Times of India को दिए एक इंटरव्यू में नितिन गडकरी ने इन दावों को गलत जानकारी बताकर खारिज कर दिया कि E20 फ्यूल से गाड़ियों के इंजन खराब होते हैं। साथ ही, पेट्रोल पंपों पर अलग-अलग मात्रा में Ethanol मिले पेट्रोल के लिए कई मशीनों लगाने और ग्राहकों को चुनने का विकल्प देने के सवाल पर कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया और कहा कि, 'यह मामला पेट्रोलियम मंत्रालय के अंतर्गत आता है'।

    E85 की विकल्प

    नितिन गडकरी ने आगे कहा कि, कुछ पेट्रोल पंपों पर Flex Fuel के लिए पहले से ही E85 उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आधे दर्जन से ज्यादा कार और बाइक निर्माता ऐसी गाड़ियों को लॉन्च करने की तैयारी कर रहा हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, E85 पेट्रोल E20 की तुलना में सस्ता है जो ग्राहकों को एक और नया विकल्प देता है।

    खबरें और भी

    E20 पर जवाब

    Ethanol Blending प्रोग्राम की आलोचना को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा कि, इसके खिलाफ चलाया जा रहा अभियान पूरी तरह राजनीति से प्रेरित है। उन्होंने कहा कि, E20 फ्यूल से इंजन खराब होने की बात सिर्फ एक गलत जानकारी है। सभी E10 के अनुकूल गाड़ियां E20 फ्यूल का इस्तेमाल करने के लिए पूरी तरह सही है।

    आगे उन्होंने यह भी कहा कि E20 से इंजन खराब होने की शिकायत अभी तक नहीं मिली है। उन्होंने कहा, Maruti Suzuki ने सार्वजनिक तौर पर ऐसा कहा है। ऑटो निर्माता कंपनियों के गाड़ियों पर गारंटी मिलती है।

    यह भी पढ़ें- E20 Petrol में मिलावट पर सख्‍त हुई पेट्रोलियम कंपनी, 3651 पंपों पर हुई शुद्धता की जांच, क्‍या आया नतीजा