Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    Ferrari Amalfi Spider की भारत में हुई एंट्री, सिर्फ 3.3 सेकंड में पकड़ती है 100 की रफ्तार

    Updated: Fri, 17 Jul 2026 03:30 PM (IST)

    Ferrari Amalfi Spider: फेरारी ने भारत में अपनी शानदार कन्वर्टिबल कार अमाल्फी स्पाइडर को 4.6 करोड़ की कीमत पर पेश किया है। इसमें V8 इंजन और कई आधुनिक फ ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Ferrari India ने अपनी नई कार Amalfi Spider को भारत में पेश कर दिया है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत 4.6 करोड़ रुपए है। Amalfi Spider फेरारी अमाल्फी ग्रैंड टूरर का कंवर्टिबल मॉडल है। मार्च 2026 में इसके ग्लोबल डेब्यू के कुछ महीनों बाद ही इसे भारत में उपलब्ध करा दिया गया है। इसके कूपे मॉडल की कीमत बिना एक्सट्रा ऑप्शन के 4.08 करोड़ रुपए है।

    इंजन और पावर

    Amalfi Spider में उसके कूप की तरह ही 3.9 लीटर का ट्विन-टर्बो V8 इंजन दिया गया है। यह इंजन 640hp और 670nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस पावर को 8-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से रियर व्हील्स तक पहुंचाया जाता है। Ferrari का दावा है कि यह कार सिर्फ 3.3 सेकंड में 0 से 100kmph की स्पीड पकड़ सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 320kmph है।

    इंटीरियर और फीचर्स

    Amalfi Spider का इंटीरियर लेआउट इसके कूपे मॉडल जैसा ही है। फीचर्स की बात करें तो इसमें आपको 10.25 इंच की इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, पैसेंजर के लिए 8.8 इंच की डिस्प्ले, ड्राइवर के लिए 15.6 इंच का डिजिटल डिस्प्ले, पावर्ड एडजस्टेबल स्पोर्ट्स सीटें, थ्री-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, कर्व्ड एसी वेंट्स और एल्युमीनियम से बना सेंटर टनल मिलता है।

    आराम और सेफ्टी फीचर्स

    Amalfi Spider में वायरलेस AppleCarplay और Android Auto, एडवांस ड्राइवर असिस्टेंट सिस्टम (ADAS), एडेप्टिव क्रूज कंट्रोल, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं। पर्सनलाइजेशन के कई सारे विकल्पों की मदद से खरीदार इस कार की अपहोल्स्ट्री, ट्रिम पीस और कलर स्कीम को अपनी पसंद के हिसाब से खुद चुन सकते हैं।

    खबरें और भी

    कार में बूट स्पेस की बात करें तो छत बंद होने पर इसमें 255 लीटर और छत फोल्ड देने पर 172 लीटर का बूट स्पेस मिलता है।

    यह भी पढ़ें- नए लुक और फीचर्स के साथ आ रही है Toyota Hilux, कंपनी ने जारी किया इसका पहला टीजर