विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda City को खरीदना हुआ महंगा, अब कितनी बढ़ गई कीमत, सभी वेरिएंट्स की नई कीमत जानें

Published: Thu, 10 Sep 2026 02:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में होंडा की ओर से सेडान कार के तौर पर Honda City की बिक्री की जाती है। निर्माता ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में होंंडा कार की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से मिड साइज सेडान कार के तौर पर Honda City को भी ऑफर किया जाता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में हाल में ही बढ़ोतरी की गई है। अब इसकी कीमत को कितना बढ़ाया गया है। किस वेरिएंट की क्‍या कीमत हो गई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

महंगी हुई Honda City

होंडा की ओर से ऑफर की जाने वाली सेडान कार सिटी की कीमत बढ़ा दी गई है। निर्माता की ओर से तत्‍काल प्रभाव से नई कीमतों को लागू भी कर दिया है।

कितनी बढ़ी कीमत

जानकारी के मुताबिक इस गाड़ी की कीमत में होंडा की ओर से 35900 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। इसके पेट्रोल वेरिएंट्स की कीमत में 20800 रुपये तक बढ़ाए गए हैं। वहीं सबसे ज्‍यादा बढ़ोतरी हाइब्रिड वेरिएंट्स की कीमत में की गई है।

किस वेरिएंट की कीमत कितनी बढ़ाई

निर्माता की ओर से इस कार के बेस वेरिएंट की कीमत में बदलाव नहीं किया गया है। लेकिन इसके अन्‍य सभी वेरिएंट्स की कीमत में 20800 रुपये से 35900 रुपये तक बढ़ा दिए गए हैं।

क्‍या है कीमत

होंडा की ओर से सिटी की एक्‍स शोरूम कीमत 11.99 लाख रुपये से ही शुरू हो रही है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 17.44 लाख रुपये रखी गई है। वहीं इस कार के हाइब्रिड वर्जन की एक्‍स शोरूम कीमत 21.44 लाख रुपये हो गई है।

किनसे है मुकाबला

भारतीय बाजार में होंडा की ओर से सिटी को मिड साइज सेडान कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Hyundai Verna, Skoda Slavia, Volkswagen Virtus जैसी कारों के साथ होता है।

यह भी पढ़ें- कैश डिस्काउंट और एक्सचेंज बोनस के साथ Honda की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, जानें कौन सी गाड़ी मिल रही है सबसे सस्ती?