विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Honda UC3 इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर भारत में लाने की हो रही तैयारी, 122 किलोमीटर रेंज के साथ कब हो रहा लॉन्‍च?

Updated: Mon, 31 Aug 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

भारत में इलेक्‍ट्रिक दो पहिया वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए अब होंडा की ओर से ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में इलेक्‍ट्रिक वाहनों की मांग लगातार बढ़ रही है। जिसे देखते हुए कई निर्माताओं की ओर से कई नए उत्‍पादों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Honda UC3 इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर को भी भारत में लाया जा सकता है। इसकी क्‍या नई जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ सकता है Honda UC3 स्‍कूटर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय बाजार में जल्‍द ही होंडा की ओर से नए इलेक्‍ट्रिक स्‍कूटर के तौर पर Honda UC3 को ऑफर किया जा सकता है। हालांकि अभी निर्माता ने इस पर कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

क्‍या मिली जानकारी

रिपोर्ट्स के मुताबिक होंडा के इस स्‍कूटर को हाल में ही भारत में पेटेंट करवाया गया है। लेकिन इसे भारत में लॉन्‍च किया जाएगा या नहीं इस पर कोई जानकारी होंडा की ओर से नहीं दी गई है।

क्‍या है खासियत

निर्माता की ओर से इस स्‍कूटर को कई देशों में ऑफर किया जाता है। जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया गया है। इस स्‍कूटर को मैक्‍सी स्‍कूटर की तरह डिजाइन किया गया है। इसके साथ इसमें एलईडी डीआरएल, एलईडी हेडलाइट, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, छोटा वाइजर, सिंगल सीट, होंडा रोडसिंक तकनीक, 26 लीटर बूट स्‍पेस, 12 इंच अलॉय व्‍हील, सीबीएस, राइडिंग मोड्स, रिवर्स असिस्‍ट, रीजनरेशन जैसे कई फीचर्स को इसमें दिया जाता है।

कितनी है रेंज

होंडा की ओर से जिन देशों में इस स्‍कूटर को ऑफर किया जा रहा है। वहां पर इसे फिक्‍स बैटरी के साथ ऑफर किया जाता है। इसमें एलएफपी बैटरी को दिया जाता है। जो 3.2 KWh की क्षमता की है। इस बैटरी से स्‍कूटर को 122 किलोमीटर तक की रेंज मिल सकती है। इसके साथ दी गई मोटर से इसे आठ बीएचपी की पावर मिल सकती है।

कितनी है कीमत

जिन देशों में इसकी बिक्री की जा रही है। वहां पर इसे करीब चार लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत के आस पास ऑफर किया जा रहा है। लेकिन भारत में इसे लॉन्‍च किया जाएगा तो इसकी कीमत कम हो सकती है।

यह भी पढ़ें- Honda Rebel 300 क्रूजर सेगमेंट में करेगी धमाका, दमदार इंजन के साथ कैसे हैं फीचर्स और कितनी है कीमत