भारत में लागू होंगे CAFE-III नियम, माइलेज टार्गेट और Ethanol वाली गाड़ियों पर होगा फोकस
Cafe-3 Norms Draft: भारत सरकार 1 अप्रैल 2027 से गड़ियों के माइलेज के लिए नए और सख्त CAFE-III नियमों को लागू करने जा रही है। इसमें इथेनॉल और बायोफ्यूल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत 2027-28 से पैसेंजर व्हीकल्स के लिए फ्यूल एफिशिएंसी के सख्त नियम लागू करने जा रहा है। कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी (CAFE-III) नियमों को तीसरे चरण का ड्राफ्ट अब लोगों के लिए खोल दिया गया है। इन नए नियमों के प्रस्ताव में ज्यादा जोर माइलेज की शर्तों को सख्त करने पर है।
कब से होगा लागू?
साथ ही, सरकार ने बड़ा बदलाव करते हुए Ethanol और अन्य बायोफ्यूल से चलने वाली गाड़ियों को भी आधिकारिक मान्यता दे दी है। ये नए नियम 1 अप्रैल 2027 से लागू होंगे। यह नियम 3500 किलोग्राम तक के वजन वाले सभी पैसेंजर व्हीकल्स पर लागू किए जाएंगे।
क्या हैं CAFE नियम?
CAFE नियम किसी भी कार कंपनी के अलग-अलग मॉडलों के बजाय उसकी सभी गाड़ियों की औसत फ्यूल कंजन्पशन को तय करते है। हर वाहन निर्माता कंपनी को यह पक्का करना होता है कि उसकी सभी पैसेंजर व्हीकल का कुल माइलेज तय सीमा के अंदर ही रहे। अगर कोई कंपनी इसे पूरा नहीं करती है तो उसे जु्र्माने का सामना करना पड़ सकता है या उन कंपनियों से क्रेडिट्स खरीदने पड़ सकते हैं जिसने नियमों का पालन किया हो।
आने वाला CAFE-III चरण मौजूदा नियमों की जगह लेगा और इसके तहत माइळेज के और भी सख्त मानक लागू किए जाएंगे।
नए और कड़े लक्ष्य
तैयार किए गए ड्राफ्ट के तहत, फ्यूल की खपक की सीमाएं मौजूदा नियमों की तुलना में काफी ज्यादा सख्त होने की उम्मीद है। यह नियम तय वेट या वजन कैटेगरी के अंदर आने वाले सभी Passenger Vehicles पर लागू होंगे। इसका मकसज कार्बन उत्सर्जन (Carbom Emission) को कम कराना, फ्यूल की खपत कम करना और कच्चे तेल के आयात पर निर्भरता को कम करना है।
खबरें और भी
Ethanol से चलने वाली गाड़ियां
इस ड्राफ्ट की मुख्य बात है कि इसमें Ethanol और Biofuel से चलने वाली गाड़ियों को भी शामिल किया गया है। सरकार ने पहली बार प्रस्ताव दिया है कि जब पूरी कंपनी की गाड़ियों की कुल फ्लीट एफिशिएंसी का हिसाब लगाया जाए तो उसमें Ethanol से होने वाले कम Carbon Emission को भी ध्यान में रखा जाए।
इस फैसले से Flex-Fuel और Ethanol से चलने वाली गाड़ियों के तहत फायदा मिलेगा जिससे कंपनियों के लिए अपने तय लक्ष्यों को पूरा करना आसान हो जाएगा।
खरीदारों पर असर
हालांकि, ये नियम FY28 से लागू होंगे लेकिन इसका असर बाजार में धीरे-धीरे दिखने लगेगा। खरीदार CAFE-III नियमों से बाजार में एक बदलाव की उम्मीद कर सकते हैं। इससे नए मॉडलों में बेहतर माइलेज के साथ-साथ ज्यादा Flex Fuel और Ethanol से चलने वाली गाड़ियां देखने को मिलेंगी।