MG ने पेश किया Multi New Energy Vehicle प्लेटफॉर्म Adapt, क्या है खासियत
भारत में सामान्य वाहनों के मुकाबले नई तकनीक के साथ ऑफर किए जा रहे वाहनों को काफी पसंद किया जा रहा है। इसी को देखते हुए MG मोटर्स की ओर से भी NEV प्ल ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में MG मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर भविष्य की तकनीक वाले नए NEV प्लेटफॉर्म को पेश कर दिया है। इस प्लेटफॉर्म पर किस तरह के वाहनों को बनाया जाएगा। इसकी क्या खासियत है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पेश हुआ नया प्लेटफॉर्म
MG मोटर्स की ओर से औपचारिक तौर पर नए वाहनों के लिए नए NEV प्लेटफॉर्म MG Adapt को पेश कर दिया है। निर्माता की ओर से इस प्लेटफॉर्म का उपयोग भविष्य में कई तरह के वाहनों में किया जाएगा।

क्या है खासियत
निर्माता की ओर से NEV प्लेटफॉर्म के तौर पर MG Adapt को पेश किया गया है, जिस पर भविष्य की कारों को बनाया जाएगा। इस प्लेटफॉर्म पर निर्माता EV, PHEV, HEV और REEV तकनीक वाले वाहनों को बना सकती है।
कॉम्पैक्ट 10-इन-1 इंटेलिजेंट इलेक्ट्रिक ड्राइव यूनिट सिस्टम की जटिलता को कम करती है और साथ ही परफॉर्मेंस और क्षमता को बेहतर बनाती है। वहीं, इलेक्ट्रोमैग्नेटिक डेडिकेटेड हाइब्रिड ट्रांसमिशन बिना किसी रुकावट के पावर डिलीवरी, तेज़ रिस्पॉन्स और एक शानदार ड्राइविंग अनुभव सुनिश्चित करता है।
खबरें और भी
अधिकारियों ने कही यह बात
JSW MG मोटर इंडिया के मैनेजिंग डायरेक्टर अनुराग मेहरोत्रा ने कहा कि JSW MG मोटर इंडिया में हमारा मानना है कि मोबिलिटी का भविष्य ग्राहकों को अपनी लाइफ़स्टाइल के हिसाब से सबसे सही एनर्जी सॉल्यूशन चुनने की आज़ादी देने में है, और इसके लिए परफ़ॉर्मेंस, एफ़िशिएंसी या ड्राइविंग अनुभव से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। MG ADAPT हमारी 'न्यू एनर्जी व्हीकल' यात्रा में एक अहम पड़ाव है और यह भारतीय ग्राहकों की बदलती ज़रूरतों के हिसाब से दुनिया की एडवांस्ड टेक्नोलॉजी लाने के हमारे कमिटमेंट को दिखाता है।