Trending

    विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

    भारी डिस्काउंट के साथ मिल रही है Kawasaki Versys-X 300 बाइक, कैश डिस्काउंट के साथ फ्री एक्सेसरीज भी

    Updated: Thu, 16 Jul 2026 12:32 PM (IST)

    Kawasaki Versys-X 300: कावासाकी अपनी शानदार एडवेंचर बाइक वर्सेस-X 300 पर जुलाई 2026 के अंत तक भारी कैश डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज और दूसरे ऑफर्स दे र ...और पढ़ें

    News Article Hero Image
    timer icon

    समय कम है?

    जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

    संक्षेप में पढ़ें

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki अपनी Versys-X 300 बाइक पर जुलाई के अंत तक ऑफर दे रही है। यह ऑफर MY25 और MY26 दोनों मॉडल्स पर उपलब्ध है। इसमें कैश डिस्काउंट और फ्री एक्सेसरीज मिल रही हैं। ये दोनों मॉडल्स मैकेनिकली पूरी तरह से एक जैसे हैं। इन दोनों की कीमत 3.49 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) है। MY25 Versys-X 300 मॉडल पर 35,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है।

    जुलाई में ऑफर्स

    MY25 मॉडल पर ज्यादा फायदेमंद डील मिल रही है। दोनों वेरिएंट्स के साथ फ्री Pannier Seat या सेंटर स्टैंड का विकल्प मिल रहा है। Kawasaki के मुताबिक, इस एक्सेसरी फायदे की कीमत 46,000 रुपए तक है। MY26 मॉडल पर कम यानी 10,000 रुपए का कैश डिस्काउंट मिल रहा है। इससे इसकी कीमत घटकर 3.39 रुपए (एक्स-शोरूम) हो जाती है।

    इंजन और पावर

    Versys-X 300 में 296cc का पैरेलल-ट्विन इंजन मिलता है जो 40hp की पावर और 26nm का टॉर्क देता है। बता दें कि, यह भारत में Kawasaki की सबसे एक्सेसिबल एडवेंचर मोटरसाइकिल है। ध्यान रहे कि यह ऑफर्स सिर्फ 31 जुलाई 2026 तक ही मान्य है।

    टायर सस्पेंशन और राइडिंग

    इस मोटरसाइकिल में 19-इंच का फ्रंट व्हील और 17-इंच का रियर व्हील दिया गया है। इसमें स्पोक रिम्स और ट्यूब वाले टायर्स मिलते हैं। बाइक में आगे की तरफ लॉंग-ट्रैवल टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और पीछे की तरफ एक यूनि ट्रैक मोनोशॉक सस्पेंशन दिया गया है। यह सस्पेंशन बाइक को हाईवे के साथ-साथ उबड़-खाबड़ रास्तों पर भी आसानी से चलने में मदद करता है।

    खबरें और भी

    फीचर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स

    एडवेंचर टूरिंग सेगमेंट की कई मोटरसाइकिलों के उलट Versys-X 300 के फीचर्स काफी ईजी है। इसमें राइड मोड्स, ट्रैक्शन कंट्रोल या ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैस इलेक्ट्रॉनिक राइडर एड्स नहीं मिलते हैं। इसके अलावा इसमें, ड्यूल-चैनल ABS, एक सेमी-डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, लॉन्ग ट्रैवल सस्पेंशन और एक असिस्ट एंड स्लिपर क्लच शामिल है।

    यह भी पढ़ें- जुलाई 2026 में Kia की कारों पर बंपर छूट, 1.8 लाख तक का फायदा उठाएं