विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

इस हफ्ते लॉन्‍च होगी Kia Sorento, क्‍या होगी खासियत और कितनी हो सकती है कीमत?

Updated: Sun, 30 Aug 2026 04:00 PM (IST)

वाहन निर्माता किआ की ओर से नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में किआ की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई एसयूवी के तौर पर Kia Sorento को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। इसमें किस तरह का डिजाइन दिया गया है। किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में इसे किस तारीख को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Kia Sorento

किआ की ओर से सोरेंटो को भारतीय बाजार में सोमवार से शुरू हो रहे हफ्ते में लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से औपचारिक तौर पर इस एसयूवी की जानकारी सार्वजनिक कर दी गई है।

कैसे हैं फीचर्स

निर्माता की ओर से इस एसयूवी को कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ऑफर किया गया है। इसमें 30 इंच कर्व्‍ड डिस्‍प्‍ले जिसमें 12.3 इंच का इंफोटेनमेंट सिस्‍टम, 12.3 इंच डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, एआई, एंड्राइड ऑटो, एपल कार प्‍ले, ADAS, क्रूज कंट्रोल, एंबिएंट लाइट, पैनोरमिक सनरूफ, डिजिटल एसी पैनल, ड्यूल टोन इंटीरियर, फ्रंट वेंटिलेटिड सीट, वायरलैस चार्जर, रोटरी डायल, पुश बटन स्‍टार्ट, सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा, एलईडी लाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी फॉग लैंप, रूफ रेल जैसे कई फीचर्स दिए गए हैं।

कितना दमदार इंजन

इस एसयूवी को पेट्रोल हाइब्रिड और डीजल इंजन के विकल्‍प में ऑफर किया जाएगा। जिसमें 1.6 लीटर की क्षमता का पेट्रोल हाइब्रिड इंजन का विकल्‍प होगा। इसके साथ ही इस एसयूवी में टर्बो डीजल इंजन का विकल्‍प भी मिल सकता है। इसके साथ इसमें ऑटोमैटिक और मैनुअल ट्रांसमिशन के विकल्‍प भी मिलेंगे। यह किआ की ओर से ऑफर की जाने वाली पहली ऑल व्‍हील ड्राइव हाइब्रिड एसयूवी होगी।

कितनी होगी कीमत

निर्माता की ओर से लॉन्‍च के समय ही इस एसयूवी की कीमत की सही जानकारी दी जाएगी। लेकिन उम्‍मीद है कि इसे भारत में 40 लाख रुपये के आस पास की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा सकता है।

किनसे होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में इस एसयूवी को प्रीमियम एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाएगा। इस सेगमेंट में इसका मुकाबला Toyota Fortuner जैसी एसयूवी के साथ होगा।

यह भी पढ़ें- Kia Carnes Claivs Review: कैसी है कैरेंस क्‍लाविस डीजल, कितनी मिलेगी माइलेज, क्‍या खरीदने में होगा फायदा?