KTM 490 Duke टेस्टिंग में दिखी, 65 PS पावर और 2027 लॉन्च की उम्मीद
KTM 490 Duke: हाल ही में केटीएम ड्यूक 490 को टेस्टिंग के दौरान रखा गया है। इसमें नया पावरफुल इंजन, ...और पढ़ें


समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। अपकमिंग KTM 490 Duke को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसमें एक बिल्कुल ही नया इंजन मिलने की उम्मीद है जो लगभग 60-65 PS की पावर देगा। भारत में इसके 2027 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं कि इसमें क्या फीचर्स और इंजन स्पेक्स मिल सकते हैं।
टेस्टिंग और डिजाइन
हाल ही में देखी गई बाइक को शुरुआकी चरण में देखा गया है जिसमें इसे ज्यादातर बॉडी पैनल्स गायब हैं। बाइक का आकार KTM 390 Duke से काफी बड़ा दिखाई दिखता है लेकिन इसमें 390 जैसा ही हेडलाइट सेटअप और इंटीग्रेटेड टर्न इंडिकेटर्स के साथ एक नई टेललाइट डिजाइन देख सकते हैं। हालांकि, बाइक 390 Duke जैसी ही दिखती है लेकिन ऐसी उम्मीद हैं कि इसमें थोड़ा अलग बॉडीवर्क मिल सकता है।
इंजन और परफॉर्मेंस
490 Duke की सबसे बड़ी खासियत इसका बिल्कुल नया इंजन होगा जो लगभग 60-65 PS की पावर देगा। इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स और बाइ-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर के साथ जोड़ा जाएगा। साथ ही, इसमें राइडिंग मोड्स, स्विचेबल ट्रैक्शन कंट्रोल, कॉर्नरिंग ABS जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
फीचर्स और कंसोल
स्पाई शॉट्स से एक TFT कंसोल भी देखा जा सकता है जिसके नई जनरेशन की KTM बाइक्स में मिलने वाले यूनिट के जैसे ही होने की उम्मीद है। इस कंसोल में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन और कई कनेक्टेड फीचर्स मिलने की उम्मीद है। हालांकि, फीचर्स की पूरी जानकारी का आना अभी भी बाकी है।
लॉन्च और कीमत
KTM 390 Duke के लॉन्च की तारीख की सटीक जानकारी अभी सामने नहीं आई है। हालांकि, हमें उम्मीद है कि इस बाइक की कीमत लगभग 4.5 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होगी और इसके भारत में 2027 के अंत तक लॉन्च होने की उम्मीद है। एक बार लॉन्च होने के बाद KTM 490 Duke जैसी बाइक्स का मुकाबला Aprilia Tuono 457 जैसी बाइक्स से हो सकता है।
