विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra ने BaaS प्रोग्राम का किया विस्तार, अब 7-8 लाख रुपए सस्ती मिलेगी इलेक्ट्रिक SUV

Updated: Fri, 28 Aug 2026 06:28 PM (IST)

Mahindra BaaS Plan: Mahindra ने अपनी इलेक्ट्रिक SUV रेंज के लिए BaaS योजना की शुरुआती की है। इससे शुरुआती कीमत ...और पढ़ें

News Article Hero Image
timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra ने आज अपने पूरे इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV पोर्टफोलियो में अपनी BaaS प्रोग्राम के विस्तार की घोषणा की है जिससे यह BE6 Sporteq, XEV 9S और XEV 93 पर उपलब्ध हो गया है। BaaS के तहत ग्राहक BE 6 Sporteq को लिए 11.45 लाख रुपए का भुगतान कर सकते हैं और 3.75 प्रति किमी के इस्तेमाल लागत पर बैटरी को फाइनेंस कर सकते हैं।

XEV 9S और 9e की नई कीमतें

इस BaaS प्रोग्राम के हिस्से के रूप में XEV 9S की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 12.65 लाख रुपए है जिसमें बैटरी फाइनेंसिंग ₹3.75/किमी पर उपलब्ध है। वहीं, XEV 9e की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब 13.90 लाख रुपए है जिसमें बैटरी फाइनेंसिंग ₹3.75/किमी की लागत पर उपलब्ध है। BaaS पर अब BE 6 Sporteq, XEV 9S और XEV 9e के सभी वेरिएंट्स पर उपलब्ध है।

क्या होगा इससे फायदा?

इससे शुरुआती खरीद की लागत काफी कम हो जाती है और ग्राहकों को उनके मंथली खर्च को बैलेंस करने में आसानी मिलती है जो EV को रखने का एक बेहतर तरीका है। इस कार्यक्रम को देश भर में ग्राहकों से जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली है जो ऐसे समाधानों की मांग को सही साबित करती है जो EV अपनाने में आने वाली समस्याओं के कम करते हैं।

इसके आधार पर, Mahindra अब BE 6 Sporteq के सभी वेरिएंट में BaaS का विस्तार कर रहा है और इसे अपनी प्रमुख इलेक्ट्रिक ओरिजिन SUV, XEV 9S और XEV 9e में पेश कर रहा है।

SUV मॉडल एक्स-शोरूम कीमत (बिना BaaS) BaaS के साथ शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत बैटरी फाइनेंसिंग दर BaaS उपलब्धता
Mahindra BE 6 Sporteq ₹19.45 लाख – ₹26.95 लाख ₹11.45 लाख ₹3.75 / किमी सभी वेरिएंट्स पर
Mahindra XEV 9S ₹19.95 लाख – ₹30.90 लाख ₹12.65 लाख ₹3.75 / किमी सभी वेरिएंट्स पर
Mahindra XEV 9e ₹21.90 लाख – ₹31.25 लाख ₹13.90 लाख ₹3.75 / किमी सभी वेरिएंट्स पर

यह भी पढ़ें- MG Hector Tomahawk vs Mahindra XEV 9S: कौन सी इलेक्ट्रिक SUV है आपके लिए बेहतर? देखें एक-एक अंतर