विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra Thar Facelift जल्‍द हो सकती है लॉन्‍च, टेस्‍टिंग के दौरान दिखी यूनिट से मिली बड़ी जानकारी

Updated: Mon, 31 Aug 2026 02:29 PM (GMT+05:30)

वाहन निर्माता महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ...और पढ़ें

Image Credit-Instagram/thepathfinder722

Image Credit-Instagram/thepathfinder722

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। वाहन निर्माता महिंद्रा भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी की बिक्री करती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से जल्‍द ही Mahindra Thar Facelift को लॉन्‍च किया जा सकता है। इसमें किस तरह के अपडेट किए जा सकते हैं। कब तक इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। टेस्‍टिंग यूनिट से किस तरह की जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी Mahindra Thar Facelift

महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में महिंद्रा थार को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी को निर्माता की ओर से जल्‍द ही फेसलिफ्ट के साथ इसे लॉन्‍च किया जा सकता है। लेकिन इस पर महिंद्रा ने अभी तक कोई औपचारिक जानकारी नहीं दी है।

हो रही टेस्टिंग

रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉन्‍च से पहले निर्माता की ओर से इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। इसी दौरान इसे हाल में ही देखा गया है। जिससे यह तय हो गया है कि इस एसयूवी को जल्‍द ही अपडेट किया जा सकता है।

क्‍या मिली जानकारी

जिस यूनिट को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है उससे बाहरी बदलावों की जानकारी मिल रही है। जिसके मुताबिक एसयूवी के फ्रंट और रियर के साथ ही अलॉय व्‍हील्‍स को अपडेट किया जा सकता है। साथ ही इसमें नई फ्रंट ग्रिल मिल सकती है जो महिंद्रा थार रॉक्‍स की तरह हो सकती है। इसी के साथ थार रॉक्‍स वाली एलईडी हेडलाइट को भी थार फेसलिफ्ट में ऑफर किया जा सकता है।

कितना दमदार इंजन

निर्माता की ओर से इस एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में इंजन में कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। इसमें मौजूदा 1.5 लीटर टर्बो डीजल और दो लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन के विकल्‍प को ही दिया जाएगा। इसके साथ मैनुअल और ऑटोमैट्रिक ट्रांसमिशन को भी ऑफर किया जाएगा।

कब होगी लॉन्‍च

महिंद्रा की ओर से औपचारिक तौर पर इसकी जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्‍मीद है कि थार फेसलिफ्ट को भारत में औपचारिक तौर पर अक्‍टूबर तक पेश किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- क्या वाकई 500KM से ज्यादा चलती है Mahindra XEV 9e? सामने आया रेंज का असली सच