क्या अगस्त में लॉन्च होगी Mahindra की नई SUV? जानें कैसा होगा इंटीरियर और क्या मिलेंगे फीचर्स
Mahindra Vision S: महिंद्रा की नई SUV Vision S टेस्टिंग के दौरान देखी गई है जिससे इसके लुक फीचर्स और इंजन की जानकारी सामने आई है। ...और पढ़ें
-1784295963163_m.webp)

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Mahindra Vision S कॉन्सेप्ट को पहली बार अगस्त 2025 के ब्रांड फ्रीडल NU इवेंट के दौरान दिखाया गया था। देश में कोई मौकों पर Vision S प्रोटोटाइप को देखा जा चुका है और हाल ही में एक और प्रोटोटाइप टेस्टिंग के दौरान देखा गया। इसमें पहली बार Vision S का इंटीरियर देखा गया है।
कैसा है इंटीरियर?
Mahindra Vision S का इंटीरियर पहली बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इसके इंटीरियर में कंपनी की लोकप्रिय कारों, जैसे Mahindra Thar Roxx और Scorpio N से काफी मिलती-जुलती चीजें दिखाई देती हैं। तस्वीरों की सबसे बड़ी बात यह है कि इस गाड़ी में BE 6 का स्टीयरिंग व्हील लगा हुआ था। इसका यह मतलब हो सकता है कि टेस्टिंग के दौरान देखा मॉडल EV वर्जन था।
डैशबोर्ड और टचस्क्रीन
गाड़ी का डैशबोर्ड थोड़ा ऊंचा रखा गया है जिसमें इंफोटेनमेंट सिस्टम के लिए एक चौकोर टचस्क्रीन दी गई है। इस स्क्रीन का साइज करीब 12.3 इंच होने की उम्मीद है। डैशबोर्ड पर वर्टिकल एसी वेंट्स भी दिए गए हैं। ऊंचे डैशबोर्ड से लेकर क्लाइमेंट कंट्रोल पैनल तक Vision S में Thar Roxx और Scorpio N जैसी कई चीजें देखने को मिलती हैं।
कैसा हो सकता है डिजाइन?
आने वाली Mahindra Baby Scorpio SUV का आकार बॉक्सी, सामने का हिस्सा सीधा है। इसके टेस्टिंग मॉडल में आगे की तरफ गोल LED हेडलाइट्स दी गई हैं और उम्मीद है कि इसमें Mahindra Thar Roxx की तरह गोल LED DRL भी मिलेगा। इसमें वर्टिकल स्लेट वाली ग्रिल और चौकोर फॉग लैंप की जगह दी गई है। इसमें ADAS का फीचर भी मिल सकता है।
खबरें और भी
इंजन और पावर
आने वाली Vision S SUV के इंजन और पावर की पूरी जानकारी अभी साफ नहीं है। जैसे-जैसे इसकी लॉन्चिंग नजदीक आएगी तो इसके बारे में और भी जानकारी सामने आएगी। उम्मीद है कि इसमें 1.2 लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5 लीटर टर्बो-डीजल इंजन दिया जा सकता है। इस गाड़ी में गियर बदलने के विकल्पों के लिए 6-स्पीड मैनुअल, 6 स्पीड DCT या AMT गियरबॉक्स मिल सकता है।